scorecardresearch
 

Jeep का बड़ा ऐलान, 100 लोगों को फ्री मिलेगी Wrangler SUV, ये है शर्त

फीफा वर्ल्ड कप चल रहा है और इस मौके पर जीप के एक खास कैंपेन का ऐलान किया है. इसके तहत कंपनी 100 लोगों को जीप रैंगलर एसयूवी फ्री में देने वाली है. इसके लिए कंपनी ने दो शर्त रखी हैं. अगर दोनों ही शर्तें पूरी होती हैं, तो कंपनी 100 लोगों को ये कार देगी. इस कार की कीमत 36,685 डॉलर (लगभग 37.44 लाख रुपये) है.

Advertisement
X
Jeep Wrangler 2026 की 100 यूनिट्स कंपनी लोगों को बांटेगी. (Photo: Jeep)
Jeep Wrangler 2026 की 100 यूनिट्स कंपनी लोगों को बांटेगी. (Photo: Jeep)

जीप की एसयूवी अपने रग्ड लुक और ऑफ रोडिंग क्षमताओं के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में जीप ने बहुत ही अलग तरीके का एक कैंपेन लॉन्च किया है. इस कैंपेन के तहत कंपनी जीप रैंगलर (Jeep Wrangler) की 100 यूनिट्स बांटेगी. ये एसयूवीज फ्री में लोगों को दी जाएंगी, लेकिन इसके लिए कंपनी ने एक शर्त रखी है. 

शर्त ये है कि अगर फीफा वर्ल्ड कप अमेरिका जीतता है, तो कंपनी इन कारों को बाटेगी. साथ ही ये एसयूवीज सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेंगी, जिनका नाम जॉर्ज वॉशिंगटन होगा. इस कैंपेन के तहत अमेरिका में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. ऐसे लोग जिनका लीगल नाम जॉर्ज वॉशिंगटन है, वो इसके लिए रजिस्टर कर सकते हैं. 

फ्री कार के लिए क्या करना होगा?

इस कैंपेन में हिस्सा लेने वालों को एक अलग प्लेटफॉर्म के जरिए रजिस्टर करना होगा और सख्त वेरिफिकेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा. इसके लिए रजिस्टर करने वाले के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, जिसे पर जॉर्ज वॉशिंगटन नाम हो. यहां तक की इस नाम की स्पेलिंग में भी कोई बदलाव नहीं होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: किसी ने बेच दी हजारों कारें, तो कोई 239 पर सिमट गया, Maruti-Tata से Jeep तक कितनी हुई सेल

Advertisement

ये पूरा कैंपेन इस बात पर निर्भर करता है कि अमेरिकी पुरुष टीम फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतती है या नहीं. जीप ने जीते वालों की संख्या 100 सीमित की है. इन 100 लोगों का चयन पहले हुए वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. यानी जिन 100 लोगों का वेरिफिकेशन पहले हो जाएगा, अमेरिकी टीम के जीतने पर उन्हें ही कार मिलेगी. 

कितनी है कार की कीमत?

अनुमान के मुताबिक अमेरिका में इस वक्त लगभग 300 से 400 लोग ऐसे हैं, जिनका नाम जॉर्ज वॉशिंगटन है. अगर सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो जीतने वालों को 2026 जीप रैंगलर 2 डोर स्पोर्ट एस मिलेगी. अमेरिका में इस कार की कीमत 36,685 डॉलर (लगभग 37.44 लाख रुपये) है और ये एंट्री लेवल मॉडल है. 

यह भी पढ़ें: Jeep ला रही सस्ती SUV, टाटा मोटर्स के साथ मिलकर करेगी तैयार

ये एसयूवी स्टैंडर्ड स्पेसिफिकेशन्स के साथ आती है. अतिरिक्त फीचर्स या अपग्रेड्स के लिए कंज्यूमर्स को अलग से पैसे देने होंगे. इस कैंपेन को प्रमोट करने के लिए कंपनी ने कमेडियन इलाइजा श्लेसिंगर (Iliza Shlesinger) के साथ पार्टनरशिप की है. फीफा वर्ल्ड कप के दौरान जीप का ये कैंपेन काफी पॉपुलर हो रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement