भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट के लिए मई 2026 एक शानदार महीना रहा है. इस महीने देश के टॉप ओईएम्स ने लगभग 4,40,808 यूनिट्स को डिस्पैच किया है. यानी इन तमाम कंपनियों ने भारत में कुल 4.40 लाख से ज्यादा कारों को बेचा है. पिछले साल मई के मुकाबले ये आंकड़ा 26 फीसदी ज्यादा है.
मई 2025 में कंपनियों ने 3,49,713 यूनिट्स को बेचा था. हालांकि, अप्रैल के मुकाबले मई में सेल कुछ कम हुई है. ये कमी 0.2 फीसदी की है. मई 2026 में भी मारुति सुजुकी टॉप पर है. कंपनी ने भारत में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. वहीं टाटा और महिंद्रा के बीच दूसरे पायदान के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है.
टाटा मोटर्स भारत में दूसरा सबसे ज्यादा कार बेचने वाला ब्रांड है. हुंडई पिछले कई महीनों की तरह इस महीने भी चौथे स्थान पर है, जबकि टोयोटा पांचवें पायदान पर पहुंच गई है और किआ मोटर्स 6वें स्थान पर है. आइए जानते हैं इस महीने किस कंपनी ने कितनी कारें भारत में बेची हैं.
मई महीने में मारुति सुजुकी ने 1.90 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं. पिछले साल मई के मुकाबले इस साल कंपनी की सेल 40 फीसदी ज्यादा है. वहीं पिछले महीने के मुकाबले मारुति सुजुकी की सेल 4.3 फीसदी बढ़ी है. अप्रैल में 1.87 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थीं.
यह भी पढ़ें: 31 दिनों में 1.70 लाख के पार हुई सेल, ये हैं टॉप सेलिंग EV ब्रांड्स
वहीं टाटा मोटर्स ने मई में 59,090 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल मई में कंपनी की सेल 41,557 यूनिट्स की थी और इस साल ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ 42.2 फीसदी की है. महिंद्रा तीसरे नंबर पर है, जिसकी मई 2026 में 58,021 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं हुंडई की मई में 47,837 यूनिट्स और टोयोटा की 30,574 यूनिट्स मई के बिकी हैं.
| ब्रांड | सेल (यूनिट्स) |
| मारुति सुजुकी | 1,90,337 |
| टाटा मोटर्स | 59,090 |
| महिंद्रा | 58,021 |
| हुंडई | 47,837 |
| टोयोटा | 30,574 |
| किआ मोटर्स | 27,586 |
| एमजी | 6,048 |
| स्कोडा | 5,760 |
| होंडा | 5,111 |
| रेनो | 4,113 |
| निसान | 2,948 |
| फॉक्सवैगन | 2,619 |
| सिट्रोएन | 525 |
| जीप | 239 |
| कुल | 4,40,808 |
मई में सबसे कम सेल वाले ब्रांड्स की बात करें, तो शुरुआती दो नाम स्टेलेंटिस ग्रुप के हैं. जीप की मई 2026 में सिर्फ 239 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल मई में कंपनी ने 276 यूनिट्स को बेचा था. यानी ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल 13.4 फीसदी कम हुई है.
यह भी पढ़ें: 31 दिनों में 15 लाख से ज्यादा सेल, ये हैं भारत के टॉप-5 टू-व्हीलर ब्रांड
वहीं सिट्रोएन ने इस महीने 525 कारें बेची हैं. पिछले साल कंपनी ने मई महीने में 333 कारें सेल की थीं. फॉक्सवैगन ने मई 2026 में 2,619 यूनिट्स को बेचा है. जबकि निसान ने 117.4 फीसदी की ग्रोथ के साथ 2,948 गाड़ियां बेच दी हैं. रेनो ने मई 2026 में 4,113 यूनिट्स को बेचा है. कंपनी ने पिछले साल मई में 2,502 यूनिट्स को बेचा था.