एमजी मोटर इंडिया ने अपनी मिड-साइज एसयूवी को डिस्कंटीन्यू कर दिया है. हम बात कर रहे हैं एमजी एस्टर (MG Astor) की. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी ने इस कार को भारत में डिस्कंटीन्यू कर दिया है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. वहीं कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी भी ये कार लिस्टेड है.
एमजी ने इस कार को 2021 में लॉन्च किया था. इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक से था. हालांकि, कई सालों तक जूझने के बाद भी इस कार की सेल्स रफ्तार नहीं पकड़ पाई है.
ऑटोकार प्रोफेशनल ने अपनी रिपोर्ट में कार के डिस्कंटीन्यू होने की जानकारी दी है. सितंबर 2025 से सितंबर 2026 की बात करें, तो इस एसयूवी की औसतन मंथली सेल्स 112 यूनिट्स की रही है. जो दिखाता है कि मार्केट में ये कार रफ्तार पकड़ ही नहीं पाई है. क्योंकि ये सबसे ज्यादा डिमांड वाली मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट की कार है.
एस्टर में आपको फीचर्स से भरा हुआ कैबिन मिलता है और इसके लुक्स भी अच्छे हैं. लेकिन सबसे बड़ी चुनौती पावरट्रेन को लेकर है. जहां इसके कंपटीशन वाली कारों में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और हाइब्रिड जैसे मल्टीपल पावरट्रेन का ऑप्शन मिलते हैं. वहीं एमजी एस्टर सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ आती है.
यह भी पढ़ें: MG Hector का स्पेशल एडिशन लॉन्च, इतने रुपये में मिलेगी धांसू SUV
इसमें दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता था. कंपनी 110 एचपी की पावर वाला 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 140 एचपी की पावर वाला थ्री सिलेंडर ट्रर्बो पेट्रोल इंजन ऑफर करती थी. टर्बो चार्ज्ड इंजन को फरवरी 2025 में ही कंपनी ने डिस्कंटीन्यू कर दिया था.
यानी लोगों के पास सिर्फ 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन का ही विकल्प बचा था. इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स मिल रहा था. इसका डिजाइन एक क्रॉसओवर जैसा था. वहीं इसके इलेक्ट्रिक वर्जन जेडएस-ईवी की बात करें, तो वो कुछ अलग ऑफर करती है, लेकिन उसकी कीमत ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: Mahindra ने पलट दिया MG का खेल, 7-सीटर SUV पर लाई गजब ऑफर, इतनी है कीमत
ऐसा नहीं है कि इस कार को डिस्कंटीन्यू करके एमजी मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट से बाहर हो रही है. बल्कि कंपनी इस सेगमेंट में नई तैयारी के साथ एंट्री करने वाली है. पहले भी रिपोर्ट्स आई थीं कि एमजी एस्टर का रिप्लेसमेंट तैयार कर रही है. ये कार कंपनी के सिग्मा (SIGMA) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी.
इस प्लेटफॉर्म पर इंटरनल कंबशन, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन तीनों को ऑफर किया जा सकता है. कंपनी इस प्लेटफॉर्म के जरिए एस्टर की उस कमी को पूरी कर पाएगी, जिससे कार की सेल्स कभी रफ्तार नहीं पकड़ पाई. एस्टर का रिप्लेसमेंट 2027 में लॉन्च होगा.