एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार एसयूवी हेक्टर के दो नए वेरिएंट्स को लॉन्च किया है. कंपनी ने हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म (MG Hector Blackstorm) और स्नोस्टॉर्म (MG Hector Snowstorm) को लॉन्च किया है. ये दोनों ही स्पेशल एडिशन एसयूवीज हैं, जो दमदार फीचर्स के साथ आती हैं.
इन लिमिटेड मॉडल्स में नया एक्सटीरियर कलर, डार्क थीम्ड इंटीरियर और एडिशनल स्पेसिफिक एक्सेसरीज मिलेंगी. दोनों ही एसयूवीज सिर्फ 5-सीटर अवतार में मिलेंगी. इनके साथ कंपनी सिर्फ 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी पावरट्रेन ऑफर कर रही है. आइए जानते हैं इस एसयूवी की कीमत और दूसरी खास बातें.
एमजी मोटर हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म और स्नोस्टॉर्म दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत 19.99 लाख रुपये एक्स शोरूम है. स्टैंडर्ड हेक्टर के टॉप स्पेक्स सीवीटी वेरिएंट के मुकाबले ये दोनों वेरिएंट्स 35 हजार रुपये ज्यादा कीमत पर आते हैं. यानी आपको एक्स्ट्रा फीचर्स और अलग कलर्स के लिए 35 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे.
यह भी पढ़ें: MG Hector Tomahawk EV: 4.90 रुपये का खर्च, 14 लाख कीमत, शुरू हुई दमदार SUV की डिलीवरी
जैसा इन वेरिएंट का नाम है, ठीक वैसा ही आपको एक्सपीरियंस भी मिलेगा. ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर फिनिश मिलेगी, जबकि स्नोस्टॉर्म में पर्ल वॉइट एक्सटीरियर कलर मिलेगा, जिसके साथ स्टेयरी नाइट फिनिश रूफ दी गई है. दोनों ही वर्जन में ब्लैक्ड आउट एलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: MG Hector Tomahawk EV: MG ने लॉन्च की धांसू 7-सीटर SUV, इतने रुपये है कीमत
ब्लैक्ड आउट रूफ रेल्स और ग्रिल्स के साथ लोगो, स्किड प्लेट, टेलगेट और बॉडी साइड क्लैडिंग पर डार्क क्रोम का इस्तेमाल किया गया है. एलईडी हेडलैम्प्स बेजल भी ब्लैक्ड आउट हैं, जबकि टेलगेट पर नया स्मोक्ड इफेक्ट दिया गया है. इंटीरियर की बात करें, तो ब्लैक थीम आपको डैशबोर्ड और सीट अपहोल्स्ट्री पर देखने को मिलेगी.
स्टॉर्म सीरीज पैकेज में एडिशन स्पेसिफिक लोगो, रेड टेलगेट एक्सेंट, फॉग लैम्प गारनिश, रेड एक्सेंट के साथ आउटसाइड रियर व्यू मिरर प्रोटेक्टर और साइड स्टेप बोर्ड मिलेगा. कार में 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आएगा. इसके साथ आपको मैन्युअल का विकल्प नहीं मिलेगा. ये इंजन 143 एचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है.