किआ मोटर्स (Kia Motors) भारतीय बाजार में दो नई कारों को लॉन्च करने वाली है. कंपनी दो एसयूवी लॉन्च करने वाली है. हालांकि, इनकी लॉन्चिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. किआ मोटर्स की अपकमिंग कार्स में एक सोरेंटो (Kia Sorento) है, जिसकी अनाधिकारिक प्रीबुकिंग शुरू हो गई है.
रिपोर्ट्स की मानें, तो किआ सोरेंटो को सिर्फ 25 हजार रुपये के बुकिंग अमाउंट पर बुक किया जा सकता है. ये कंपनी की फ्लैगशिप ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) एसयूवी होगी. ये कार इस महीने के अंत तक रिवील होगी और इसकी लॉन्चिंग अक्टूबर 2026 में हो सकती है.
इस कार में 1.6 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. हालांकि, कार की पावर और टॉर्क के बारे में जानकारी नहीं है. यूके में मिलने वाली सोरेंटो में 1.6 लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 238 एचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है.
यह भी पढ़ें: KIA की बड़ी तैयारी, भारत में लॉन्च करेगी दो नई SUV, जारी किया टीजर
इस इंजन के साथ ब्रांड 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन देता है. अलग-अलग मार्केट में ये कार फ्रंट वील ड्राइव और ऑल वील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन में आती है. भारत में ये कार किस इंजन, ट्रांसमिशन और फीचर्स के साथ आएगी उसकी जानकारी फिलहाल नहीं है.
ऑटोकार इंडिया के मुताबिक, ये कार 5 सीटर, 6 सीटर और 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में आएगी. अगर ऐसा होता है तो ये सेगमेंट की एक मात्र कार होगी, जो इतने सारे सीटिंग कॉन्फिग्रेशन में मिलेगी. ग्लोबल मार्केट में आने वाली सोरेंटो 4,815 एमएम लंबाई, 1900 एमएम चौड़ाई, 1700 एमएम ऊंचाई और 2815 एमएम वीलबेस के साथ आती है.
यह भी पढ़ें: Kia Sonet से लेकर Seltos तक महंगी होंगी कारें, 1 जुलाई से इतनी बढ़ेंगी कीमतें
भारतीय बाजार में इस कार को कई बार टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. कार में 12.3 इंच का डुअल डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले होगा. इसके अलावा पैनोरोमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. इसकी कीमत 40 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है.