किया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (KIA India Private Limited) भारत में अपने ऑपरेशन के लिए किया की सहायक कंपनी है. इस कंपनी की स्थापना 19 मई 2017 को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक नई 536-एकड़ निर्माण सुविधा के निर्माण की घोषणा के बाद हुई थी (KIA India Manufacturing Plant). इस प्लांट ने जनवरी 2019 में अपना परीक्षण उत्पादन शुरू किया, जिसका पहला उत्पाद किआ सेल्टोस था (KIA India First Product). इसके बाद, 31 जुलाई 2019 को इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हुआ. 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर का मैनुफैक्चरिंग प्लांट सालाना 3,00,000 वाहनों का उत्पादन करने में सक्षम है (KIA India Manufacturing Capacity).
किया इंडिया कई मॉडल का उत्पादन कर रही है जो विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए विकसित किए गए हैं. भारत में निर्मित मॉडल में सेल्टोस, और सॉनेट एसयूवी मॉडल के साथ किया कार्निवल और कैरेन्स एमपीवी मॉडल शामिल हैं (KIA India Models). संचालन के नौ महीनों के भीतर, जुलाई 2020 में कंपनी ने घोषणा की कि उसने 1,00,000 वाहनों की बिक्री का एक मील का पत्थर हासिल कर लिया है.
2019 में किया ने भारत में 57,719 यूनिट का उत्पादन किया, जिसमें से 44,918 यूनिट की बिक्री घरेलू बाजार में हुई और 755 कारें निर्यात की गई. 2020 उत्पादन का आंकड़ा 1,77,982 तक पहुंच गया, जिसमें से 1,39,714 कारें डोमेस्टिक मार्केट में बेची गईं और 29,358 यूनिया का निर्यात हुआ. 2021 में किआ इंडिया ने 2,27,844 कारों का उत्पादन किया, जिसमें से 1,82,655 यूनिट देश में बिकीं और 53,247 का निर्यात हुआ (KIA India Sales).
सितंबर महीने में किआ ने एक बड़ा उलटफेर किया है. कंपनी ने मारुति सुजुकी को इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की टॉप-5 लिस्ट से बाहर कर दिया है. यानी सितंबर में किआ की इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स मारुति के मुकाबले ज्यादा हुई है. इसमें बड़ा रोल किआ की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार सिरॉस ईवी का माना जा रहा है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
किआ ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी के माइलेज को रिवील कर दिया है. ये कार हाइब्रिड और डीजल दोनों ही विकल्प में आती है. इसमें 6 सीट और 7-सीट का विकल्प मिलता है. किआ की ये कार साइज में तो फॉर्च्यूनर वाले सेगमेंट की है लेकिन पेट्रोल वर्जन में इसका माइलेज काफी शानदार है. छोटी सेगमेंट की एसयूवी भी इतना माइलेज नहीं देती हैं.
किआ इंडिया के लिए बीता अगस्त शानदार रहा है. इस महीने कंपनी ने कुल 29,042 पैसेंजर व्हीकल अपनी फैक्टरी से डिस्पैच की हैं.
भारतीय बाजार में एसयूवी का बंपर डिमांड है. किसी भी सेगमेंट में लोगों को कार खरीदनी हो, उनकी पहली पसंद एक एसयूवी बॉडी स्टाइल होता है.
Kia ने अपनी सीएनजी कारों की कीमतों को ऐलान कर दिया है. कंपनी ने Carens CNG और Carens Clavis CNG को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. इन कारों को कंपनी ने सोरेंटो की लॉन्चिंग वाले दिन अनवील किया था. किआ ने कुल तीन वेरिएंट के साथ सीएनजी का विकल्प दिया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
किआ मोटर्स लाइट कमर्शियल व्हीकल मार्केट में एंट्री करने की तैयारी में है. इसके तहत कंपनी ने किआ पीवी7 (KIA PV7) इलेक्ट्रिक वैन को अनवील किया है.
किआ (Kia) ने इस महीने की शुरुआत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी सोरेंटो (Kia Sorento) को लॉन्च किया है. इस कार की डिलीवरी शुरू हो गई है.
KIA ने शुक्रवार को अपनी प्रीमियम एसयूवी सोरेंटो को लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार के कॉन्सेप्ट को पेश किया है. किआ सिरॉस फ्लेक्स फ्यूल में कंपनी ने 1 लीटर का टर्बो इंजन इस्तेमाल किया है. हालांकि, इस कार के बार में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास होने वाला है.
भारतीय बाजार में किआ ने अपनी प्रीमियम एसयूवी सोरेंटो को लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपनी प्रीमियम एसयूवी किआ कार्निवल का हाइब्रिड वर्जन भी पेश किया है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आती है. फिलहाल कंपनी इसे डीजल इंजन के साथ बेच रही है. फेस्टिव सीजन से पहले कंपनी हाइब्रिड वर्जन की कीमत का ऐलान कर सकती है.
किआ ने भारतीय बाजार में अपनी पहली सीएनजी कार को पेश कर दिया है. वैसे ये कार पहले भी सीएनजी के साथ आती थी, लेकिन उस वक्त कार में डीलर फिटमेंट सीएनजी का विकल्प मिलता था. हम बात कर रहे हैं किआ कारेन्स और कारेन्स क्लैविस की, जो अब सीएनजी के साथ आएंगी. इनका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा और एक्सएल6 से है.
किआ ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं किआ सोरेंटो की, जो दमदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. इस कार में डीजल इंजन और हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिलेगा. ये अपने सेगमेंट की सबसे लंबी कार है, जिसकी लंबाई 4.8 मीटर है. आइए जानते हैं इस दमदार एसयूवी की खास बातें.
किआ भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप कार लाने वाली है. कल यानी 4 सितंबर को कंपनी अपनी पहली हाइब्रिड एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है.
भारतीय ऑटो मार्केट के लिए सितंबर का पहला हफ्ता शानदार होने वाला है. इस महीने की शुरुआत में कई कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिसमें से एक किआ सोरेंटो है. ये किआ की प्रीमियम और पहली हाइब्रिड कार होने वाली है. ये कार 7 सीटर अवतार में आएगी, जिसमें हाई एंड फीचर्स मिलेंगे. आइए जानते हैं कार में क्या कुछ खास होगा.
KIA भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर कार का सीएनजी अवतार लाने वाली है. हम बात कर रहे हैं किआ कारेन्स की, जो सीएनजी के साथ आ सकती है. वैसे तो इस कार में डीलर फिटेड सीएनजी का विकल्प मिलता है, लेकिन दिवाली से पहले कंपनी फैक्टरी फिटेड किआ कारेन्स सीएनजी को लॉन्च कर सकती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
किआ सेल्टॉस की लॉन्चिंग को 7 साल हो गए हैं. 22 अगस्त 2019 को कंपनी ने इस एसयूवी को लॉन्च किया था. फिलहाल भारत में इस कार की सेकंड जनरेशन बिक रही है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आती है. भारत एन-कैप में इसे 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली है. किआ की ये कार भारत से एक्सपोर्ट भी होती है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
सितंबर महीने में भारतीय बाजार में कई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. इसमें से एक किआ सोरेंटो है, जो थ्री रो हाइब्रिड एसयूवी है. ये कार 4 सितंबर को लॉन्च होने वाली है. इस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा. सोरेंटो डीजल और हाइब्रिड अवतार दोनों में आएगी. ये कार फॉच्यूनर से कई लाख रुपये सस्ती हो सकती है. आइए जानते हैं ये कार क्या लाएगी.
भारतीय बाजार में एसयूवी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाली कार का बॉडी स्टाइल है. छोटी हो या फिर बड़ी सभी को एसयूवी ही चाहिए.
बेहतर माइलेज के लिए कार मैन्युफैक्चर्रस ने एक खास प्लान तैयार किया है. आने वाले दिनों में हमें भारतीय बाजार में कई हाइब्रिड कारें देखने को मिल सकती हैं. किआ ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है. कंपनी अपनी सबसे सस्ती एसयूवी में हाइब्रिड पावरट्रेन देने की तैयारी में है, जिससे कंज्यूमर्स को बेहतर माइलेज मिलेगा.
किआ अपनी नई एसयूवी लेकर आ रही है, जो काफी खास है. ये भारत में कंपनी की पहली थ्री रो और हाइब्रिड एसयूवी है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसकी तस्वीरें जारी कर दी हैं. साथ ही इसके कुछ फीचर्स को भी रिवील कर दिया है. ये कार डीजल इंजन के साथ ही हाइब्रिड पावरट्रेन में आएगी. आइए जानते हैं किआ सोरेंटो में क्या कुछ खास होगा.
किआ भारतीय बाजार में एक 7-सीटर एसयूवी (SUV) लेकर आ रही है. इस एसयूवी को कंपनी 4 सितंबर को लॉन्च करेगी. हम बात कर रहे हैं किआ सोरेंटो की, जो एक 7 सीटर एसयूवी है. ये कार ऑल वील ड्राइव फीचर के साथ आएगी. साथ ही इस कार में हाइब्रिड इंजन मिलेगा. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.
जुलाई का महीना कार कंपनियों के लिए शानदार रहा है. खासकर किआ इंडिया के लिए जिसकी सेल 27 परसेंट बढ़ी है. वहीं किआ सेल्टॉस के लिए जुलाई काफी स्पेशल साबित हुआ है. इस मिडसाइज एसयूवी की सेल 109 परसेंट बढ़ी है. यानी इसकी सेल पिछले साल के मुकाबले दोगुनी हो गई है. आइए जानते हैं किआ की दूसरी कारों का हाल कैसा रहा है.