भारतीय बाजार में कारें लगातार महंगी हो रही है. अगर यूके से आने वाली गाड़ियों को छोड़ दिया जाए, तो लगभग हर ब्रांड की गाड़ियां या तो पिछले दिनों महंगी हो गई हैं या फिर होने वाली हैं. इस लिस्ट में अब एक नया नाम किआ (KIA) का भी जुड़ गया है. 1 जुलाई से कंपनी अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने वाली है.
ब्रांड की कारों के दाम 2 फीसदी तक बढ़ेंगे. कंपनी ने अभी मॉडल और वेरिएंट के मुताबिक प्राइस का ऐलान नहीं किया है. इसका ऐलान आने वाले दिनों में किया जा सकता है. किआ ने बताया है कि कीमतों में बढ़ोतरी का असर ICE और ईवी दोनों ही तरह की कारों पर पड़ेगा.
कारों की बढ़ती कीमतों की वजह किआ ने इनपुट कॉस्ट और ओवरऑन ऑपरेशन कॉस्ट में आई तेजी को बताया है. अपने आधिकारिक बयान में ऑटोमेकर ने बताया, 'बढ़ती इनपुट और ऑपरेशन कॉस्ट की वजह से कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया था.' साथ ही कंपनी ने ये भी कहा है कि ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का कम से कम भार डाला गया है.
यह भी पढ़ें: भारत में बनी Kia Sonet का हुआ बुरा हाल, मिली 1 स्टार सेफ्टी रेटिंग
किआ ने कारों के दाम में 2 फीसदी तक इजाफे का ऐलान किया गया है. ये इजाफा मॉडल और वेरिएंट्स के हिसाब से होगा. कंपनी के पोर्टफोलियो में पेट्रोल-डीजल के साथ ईवी कारें भी शामिल हैं. कंपनी सेल्टॉस, सोनेट, कारेन्स क्लैविस, सिरॉस, कारेन्स, कार्निवल, ईवी6 और ईवी9 को भारत में बेचती है.
इसमें ईवी6 और ईवी9 ब्रांड की प्रीमियम गाड़ियां हैं. किआ की तरह ही टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मर्सिडिज बेंज, मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, निशान मोटर और दूसरी कंपनियों ने भी अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है. इन सभी ने गाड़ियों के दाम में इजाफे की वजह इनपुट कॉस्ट और ऑपरेशन कॉस्ट का बढ़ना ही बताया है.
यह भी पढ़ें: Duster की दुश्मन! Kia ला रही तगड़े माइलेज वाली नई Seltos
जहां तक की देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपनी कारों की कीमतों में 30 हजार तक बढ़तोरी का ऐलान किया है. हालांकि, मारुति ने अपनी छोटी कारों को प्राइस हाइक से सेफ रखा गया है. हालांकि, भारत में कुछ कारों की कीमतें कम भी होने वाली है. लेकिन अल्ट्रा लग्जरी कारें हैं, जो भारत और यूके एफटीए के तहत ट्रैरिफ कम होने की वजह से सस्ती होंगी.