किआ इंडिया ने अपनी दमदार एसयूवी सेल्टॉस (Seltos) के नए वेरिएंट्स को लॉन्च कर दिया है. भारतीय बाजार में आने वाली इस ग्लोबल एसयूवी के लाइनअप को कंपनी ने एक्सपैंड किया है. कंपनी ने बेहतर फीचर्स वाले टॉप स्पेक्स वेरिएंट्स- जीटीएक्स (ओ) और एक्स लाइन (ओ) को लॉन्च किया है.
ये दोनों ही वेरिएंट्स कार के टॉप मॉडल्स हैं, जिनमें पहले से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं. किआ की ये कार के3 (K3) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. लॉन्च के बाद से ही इस एसयूवी को काफी पसंद किया जा रहा है. ये मिडसाइज सेगमेंट की तीसरी बेस्ट सेलिंग एसयूवी है. नए वेरिएंट्स की एंट्री से कंपनी को सेल्स के बढ़ने की उम्मीद है. आइए जानते हैं इन वेरिएंट्स की खास बातें.
किआ सेल्टॉस के टॉप वेरिएंट्स जीटीएक्स (ओ) और एक्स लाइन (ओ) की कीमत 21.57 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आती है. इन दोनों टॉप वेरिएंट्स में ज्यादा बेहतर फीचर्स, एडवांस सेफ्टी, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम कन्वीनियंस फीचर्स मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Kia Sonet से लेकर Seltos तक महंगी होंगी कारें, 1 जुलाई से इतनी बढ़ेंगी कीमतें
फीचर्स की बात करें, तो किआ सेल्टॉस के लेटेस्ट वेरिएंट्स में एचयूडी (हेड्स अप डिस्प्ले) मिलेगा, जो विंडस्क्रीन प्रोजेक्शन के साथ आएगा. इसके अलावा एक स्मार्ट एयर प्यूरिफायर मिलेगा, जो एक्यूआई डिस्प्ले के साथ आएगा. साथ ही कार में डुअल चैनल स्मार्ट डैशकैम मिलेगा जो फ्रंट और रियर व्यू रिकॉर्डिंग करेगा.
कार ने लेटेस्ट वेरिएंट्स में वॉयस कमांड के लिए रिजनल लैंगवेज सपोर्ट, बिल्ट-इन नेविगेशन और एडवांस ADAS F+ सुइट मिलता है. सेल्टॉस में 28 ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स मिलेंगे, जो इस सुइट का हिस्सा होंगे.
यह भी पढ़ें: Kia Syros: कम दाम, प्रीमियम फीचर्स! किआ ने लॉन्च की धांसू कॉम्पैक्ट SUV, कीमत है इतनी
Seltos GTX(O) और X-Line(O) में सिर्फ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ही मिलेगा. ये कार 160 एचपी की पावर वाले 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 116 एचपी के पावर वाले 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी. टर्बो पेट्रोल वेरिएंट के साथ 7 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि डीजल के साथ 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर मिलेगा.
कार एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट एक्सटीरियर फिनिश, ब्लैक और ग्रीन इंटीरियर थीम, ब्लैक्ड आउट एक्सटीरियर ट्रिम और 18 इंच के ब्लैक एलॉय वील के साथ आएगी. किआ सेल्टॉस में 15.6 से 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है.