टाटा मोटर्स लिमिटेड (Tata Motors) भारत की सबसे प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है. यह टाटा समूह का एक प्रमुख अंग है और दुनिया की अग्रणी वाहन निर्माण कंपनियों में से एक मानी जाती है. टाटा मोटर्स यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों, और इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और बिक्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
टाटा मोटर्स की स्थापना 1945 में "टाटा इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड (TELCO)" के रूप में हुई थी. शुरुआत में, कंपनी मुख्य रूप से रेल इंजन और भारी वाहन बनाती थी. 1954 में इसने जर्मन कंपनी डेमलर-बेंज के सहयोग से ट्रकों का उत्पादन शुरू किया.
1991 में, टाटा मोटर्स ने पहली बार यात्री वाहन क्षेत्र में कदम रखा और 1998 में भारत की पहली स्वदेशी कार "टाटा इंडिका" लॉन्च की. इसके बाद, 2008 में, टाटा मोटर्स ने प्रतिष्ठित ब्रिटिश ब्रांड जगुआर-लैंड रोवर (JLR) का अधिग्रहण किया, जिससे इसकी वैश्विक स्थिति और मजबूत हुई.
टाटा मोटर्स भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी बनकर उभरी है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास में बड़ा निवेश किया है और सरकार की फेम II योजना के तहत ईवी सेगमेंट को बढ़ावा दिया है.
टाटा मोटर्स केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और एशिया के कई देशों में अपने वाहनों का निर्यात करती है.
Tata Nexon ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है. इस कार का नेक्स्ट जेनरेशन इन दिनों टेस्ट किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में अपकमिंग नेक्सॉन को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. कार के डिजाइन में कंपनी ने काफी ज्यादा बदलाव किया है. आइए जानते हैं अपकमिंग टाटा नेक्सॉन में क्या कुछ खास होने वाला है.
टाटा की छोटी कारों का मार्केट में दबदबा बढ़ रहा है. पंच के बाद कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल कार टियागो (Tata Tiago) को अपडेट किया है.
भारतीय बाजार में एसयूवीज का दबदबा है. हर बजट और सेगमेंट लोगों की पहली पसंद एसयूवी बॉडी स्टाइल वाली कारें हैं.
टाटा एक नई कार लाने की तैयारी में लगी हुई है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आएगी. हम बात कर रहे हैं टाटा टिगोर फेसलिफ्ट की. इस कार का डिजाइन काफी हद तक टाटा टियागो फेसलिफ्ट जैसा होने वाला है. कार के इंजन में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है. ICE वर्जन के साथ ही टाटा इस कार के ईवी वर्जन को भी अपडेट करेगी.
Tata Osprey असल में वही SUV है, जिसे भारत समेत दूसरे बाजारों में Tata Nexon के नाम से जाना जाता है. अब इसे दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च किया गया है.
टाटा ने अपनी कूपे एसयूवी कर्व की सीरीज एक्स को लॉन्च कर दिया है. सीरीज एक्स में कंपनी ने लोअर वेरिएंट्स में ज्यादा फीचर्स जोड़े हैं, जिससे कंज्यूमर्स को ज्यादा वैल्यू मिल सकेगी. ब्रांड ने बताया कि यहां एक्स का मतलब एक्स्ट्रा से है. कार का हायर वेरिएंट डार्क एडिशन में भी मिलेगा. आइए जानते हैं टाटा कर्व सीरीज एक्स की कीमत और दूसरी खास बातें.
August 2026 Car Sales: सेल्स चार्ट पर एक बार फिर से टाटा और महिंद्रा का कंपटीशन देखने को मिला है. आखिरकार टाटा ने फिर महिंद्रा को पटखनी दी और सेकंड नंबर पर कब्जा जमाया है.
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने अगस्त 2026 में बेहतरीन परफॉर्म किया है. इस महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की है.
Rule Change From 1st September: एलपीजी से दाम में चेंज से लेकर दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ अगले महीने यानी सितंबर की शुरुआत होने जा रही है. इसके साथ ही कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को भी बड़ा झटका लगने वाला है.
Tata Motors New Name: टाटा मोटर्स अब अपने पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के लिए भले ही Tata.cars का इस्तेमाल करे, लेकिन कानूनी रूप से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल का ही इस्तेमाल होगा. लेकिन इस नई ब्रांड आइडेंटिटी का असर कंपनी के शोरूम से लेकर सर्विस सेंटर तक हर जगह दिखाई देगा.
Rule Change From 1st September: पहली सितंबर यानी पांच दिन बाद देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं और इनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलेगा. इनमें LPG Price Change से लेकर Car Price Hike तक शामिल है.
सितंबर का महीना महंगाई लेकर आने वाला है. अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सितंबर में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स और हुंडई दोनों ही अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं. वहीं मारुति सुजुकी ने अगस्त में अपनी कारों की कीमतों में 30 हजार रुपये तक का इजाफा किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
टाटा मोटर्स इन दिनों एक एसयूवी की टेस्टिंग कर रहा है. कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को अगले साल लॉन्च कर सकती है, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगी.
Why Tractor Tyre is Big: आपने अक्सर देखा होगा कि ट्रैक्टर के आगे छोटे और पीछे काफी बड़े टायर लगे होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, आखिर ऐसा क्यों होता है?
टाटा के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं. इसका फायदा कंपनी को हो रहा है. जहां टाटा की पेट्रोल-डीजल कारों की सेल्स नहीं हो रही थी. वहां इलेक्ट्रिक कारों ने अपना दम दिखाया है. टाटा हैरियर ईवी इसका एक अच्छा उदाहरण है. इस कार की लॉन्चिंग के बाद टाटा की बड़ी एसयूवी की सेल कई गुना बढ़ गई है.
टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. अगले महीने की शुरुआती से टाटा की कारों के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. इस बढ़ोतरी का असर टाटा मोटर्स के पूरे पोर्टफोलियो पर पड़ेगा. यानी ICE और ईवी दोनों ही तरह की कारें महंगी होंगी. टाटा कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में 25 हजार तक का इजाफा होगा.
जुलाई भारतीय कार बाजार के लिए शानदार रहा है. इस महीने कंपनियों ने बेहतरीन सेल की है. मारुति सुजुकी इस महीने भी बेस्ट सेलिंग कार कंपनी है.
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के पहली तिमाही के नतीजों में रेवेन्यू बढ़ने के बावजूद मुनाफे और मार्जिन पर दबाव दिखा. जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9.3% बढ़कर ₹95,799 करोड़ रहा, जबकि PAT घटकर ₹859 करोड़ रह गया. जगुआर लैंड रोवर (JLR) के कमजोर वॉल्यूम और सप्लाई दिक्कतों ने प्रदर्शन को प्रभावित किया. हालांकि, घरेलू कारोबार और इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की.
इथेनॉल पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनियां ई20 फ्यूल में मिलावट को लेकर चिंतित थी. इस पर कंपनियों के एक्जीक्यूटिव्स एक दूसरे से चर्चा भी कर रहे थे. हालांकि, पिछले महीने के आखिर में SIAM ने सरकार को एक शिकायत भेजी थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था. आइए जानते हैं क्या पूरा मामला.
Car Discount Offers: अगस्त से ऑटो सेक्टर के लिए फेस्टिव सीजन की शुरुआत मानी जाती है. इसी को ध्यान में रखते हुए दिग्गज कार कंपनियां अपने मॉडलों पर भारी छूट दे रही है. आइये देखें किस कार की खरीदारी पर आप कितनी बचत कर सकते हैं.
Tata Nano की वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. Tata Motors के इंडिया डिजाइन हेड अजय जैन ने Nano को दोबारा तैयार करने की संभावना के संकेत दिए हैं. इलेक्ट्रिक वर्जन संभावित विकल्प हो सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इसलिए फिलहाल इसकी वापसी को लेकर सिर्फ संभावनाएं और अटकलें हैं