31 दिनों में 15 लाख से ज्यादा सेल, ये हैं भारत के टॉप-5 टू-व्हीलर ब्रांड 

02 June 2026

By: Aajtak Auto

जाने पहचाने नाम हैं

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए मई का महीना शानदार रहा है. टॉप 5 ब्रांड्स की कुल सेल 15 लाख के पार है. टॉप-5 ब्रांड्स की बात करें, तो वही जान पहचाने नाम ही हैं.

Video: ITG

टॉप पर है Hero

कंपनियों के मार्केट शेयर में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ है. पिछले कई महीनों की तरह ही इस महीने भी भारतीय बाजार में हीरो मोटोकॉर्प टॉप ब्रांड है. 

Video: Hero Motocorp

कितनी हुई सेल? 

हीरो ने 5.70 बाइक और स्कूटर मई 2026 में बेचे हैं. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 12.28 परसेंट की है. दूसरे नंबर पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया है. 

Video: Hero Motocorp

दूसरे नंबर पर है Honda

होंडा टू-व्हीलर ने भारतीय बाजार में 4.59 लाख वाहनों को बेचा है. वैसे एक्सपोर्ट के साथ होंडा की सेल 5.18 लाख तक पहुंच जाती है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

TVS की बंपर सेल

टीवीएस मोटर कंपनी तीसरे स्थान पर है. ब्रांड ने भारतीय बाजार में 3,84,565 बाइक और स्कूटर को मई महीने में बेचा है. 

Photo: tvsmotor.com

Bajaj ने दिखाया दम 

चौथे स्थान पर बजाज ऑटो है, जिसकी 2,09,528 यूनिट्स मई में बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल में 9 फीसदी की ग्रोथ है. 

Photo: bajajauto.com

Suzuki की भी बंपर सेल

पांचवें नंबर पर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया है. कंपनी ने मई 2026 में 1.32 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल की है. कंपनी की ग्रोथ 3 परसेंट की है. 

Photo: suzukimotorcycle.co.in

कितने यूनिट्स बेचे? 

घरेलू मार्केट में सुजुकी ने 1,10,028 यूनिट्स को इस महीने बेचा है. ये संख्या मई 2025 के मुकाबले सिर्फ 2 परसेंट ज्यादा है.

Photo: suzukimotorcycle.co.in

रॉयल एनफील्ड हुई मजबूत

इसके अलावा रॉयल एनफील्ड की भी ग्रोथ शानदार रही है. कंपनी ने मई 2026 में 1.03 लाख गाड़ियां बेची हैं, जिसमें घरेलू मार्केट में 94,115 यूनिट्स सेल हुई हैं.

Photo: royalenfield.com

Read Next