हुंडई मोटर कंपनी एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव निर्माता है जिसका मुख्यालय सियोल, दक्षिण कोरिया (Seoul, South Korea) में है. Hyundai Motor Company की स्थापना 1967 में हुई थी.
वर्तमान में, कंपनी Kia Corporation के 33.88 प्रतिशत का मालिक है और इसकी लग्जरी कारों की सहायक कंपनी, जेनेसिस मोटर और एक इलेक्ट्रिक वाहन उप-ब्रांड, Ioniq सहित पूरी तरह से दो मार्केज का मालिक है.
हुंडई, दक्षिण कोरिया में दुनिया की सबसे बड़ी एकीकृत ऑटोमोबाइल विनिर्माण सुविधा संचालित करती है, जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 1.6 मिलियन यूनिट है. Hyundai के वाहन 193 देशों में 5,000 डीलरशिप और शोरूम के माध्यम से बेचे जाते हैं (Hyundai Company).
चुंग जू-युंग ने 1947 में हुंडई इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी की स्थापना की (Foundation of Hyundai Engineering and Construction ). हुंडई मोटर कंपनी को बाद में 1967 में स्थापित किया गया था (Foundation of Hyundai Moters) और कंपनी का पहला मॉडल, कॉर्टिना, 1968 में फोर्ड मोटर कंपनी के सहयोग से जारी किया गया था (Hyundai First Car ). हुंडई द्वारा विकसित पहली शुद्ध इलेक्ट्रिक कार 1991 में सोनाटा इलेक्ट्रिक वाहन थी. कार सोनाटा सेडान-आधारित मॉडल के रूप में शुरू हुई थी. हुंडई ने 1992 के अंत तक छह इलेक्ट्रिक वाहन परीक्षण के लिए उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी (Hyundai Electric Car Sonata).
2020 में, Hyundai ने अपनी Elec City बस Elec City FCEV का एक हाइड्रोजन संचालित संस्करण लॉन्च किया, जिसमें 24 सीटों और 20 स्थायी सीटों के साथ 44 यात्रियों की क्षमता है. बस में 180 kW ईंधन सेल है जो 156 kW बैटरी पैक, पांच हाइड्रोजन टैंक, 434 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज और 15 मिनट के ईंधन भरने की क्षमता है. 2020 में, हुंडई ने प्रदर्शन के लिए सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको को दो बसों का निर्यात किया (Hyundai Electric Bus)
दिसंबर 2021 में, हुंडई ने अपनी उत्पत्ति, और संभवतः इसकी अन्य, हाइड्रोजन कारों के विकास को निलंबित कर दिया है.
Best selling sedans September: भले ही बाजार में SUV कारों की डिमांड है, लेकिन अभी एक बड़ा वर्ग है जो सेडान कारों में दिलचस्पी रखता है. सितंबर में एक ऐसी ही कार ने आधे से ज्यादा बाजार पर कब्जा कर रखा है.
Best time to fill CNG Car: तापमान और CNG के प्रेशर का सीधा संबंध इसकी डेंसिटी और रिफ्यूलिंग से होता है. यही वजह है कि सीएनजी भरवाने के लिए कुछ ख़ास टाइम को बेहतर माना जाता है.
Hyundai discount offer: हुंडई इस महीने अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. Creta से लेकर Exter की खरीद पर लाखों की बचत की जा सकती है.
हुंडई बेयॉन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है. ये हुंडई की अपकमिंग एसयूवी है, जो क्रॉसओवर जैसे लुक्स के साथ आएगी. इसमें पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही फ्यूल टाइप का विकल्प मिल सकता है. हुंडई बेयॉन की बुकिंग शुरू हो चुकी है. 11 हजार रुपये में इस कार को बुक किया जा सकता है. आइए जानते हैं इस एसयूवी में क्या कुछ खास होने वाला है.
हुंडई ने अपनी नई नवेली एसयूवी को अनवील कर दिया है. हम बात कर रहे हैं हुंडई ट्यूसॉन (Hyundai Tucson 2027) की, जिसकी चौथी जनरेशन को कंपनी ने ग्लोबली पेश किया है. ये कार बिलकुल नए डिजाइन में आई है. साथ ही हुंडई ने पावरट्रेन को भी अपडेट किया है. इसके कैबिन में भी कंपनी ने कई बदलाव किए हैं.
हुंडई के लिए सितंबर का महीने जबरदस्त सेल्स लेकर आया है. बीते महीने कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने इस साल की अब तक की बेस्ट बिक्री सितंबर में हासिल की है. सितंबर में कंपनी ने 77,916 कारें बेची हैं. हुंडई के पोर्टफोलियो में आई10, आई20, एक्स्टर, वेन्यू, क्रेटा और अल्कजार कारें शामिल हैं. आइए इन आंकड़ों को हम डिकोड करते हैं.
हुंडई अगले महीने अपनी नई एसयूवी को मार्केट में उतारने वाली है. हम बात कर रहे हैं हुंडई बेयॉन की, जो वेन्यू और क्रेटा के बीच होगी. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आएगी. इसमें पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी का विकल्प भी मिलेगा. कार में नई i20 से इंस्पॉयर्ड इंटीरियर दिया जा सकता है. इसकी बुकिंग हुंडई ने शुरू कर दी है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Hyundai Bayon Launch: हुंडई अपनी नई एसयूवी बेयॉन को लेकर आ रही है. ये कार वेन्यू और क्रेटा के बीच वाले बजट में लॉन्च होगी. इस कार का मार्केट में सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विक्टोरिस से होगा. कार में मल्टीपल इंजन ऑप्शन मिलेंगे. इसके साथ कंपनी सीएनजी का विकल्प दे सकती है. आइए जानते हैं बेयॉन की खास बातें.
Hyundai Bayon जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है. कंपनी ने अपनी अपकमिंग एसयूवी का नाम कन्फर्म कर दिया है. ये कार वेन्यू और क्रेटा के बीच में प्लेस की जाएगी. हुंडई इस कार के साथ फैक्टरी फिटेड सीएनजी का विकल्प दे सकती है. फिलहाल ब्रांड ने सिर्फ इस कार का नाम कन्फर्म किया है. ये कार दिवाली से पहले लॉन्च हो सकती है.
Hyundai Venue में अब एक खास फीचर मिलेगा. अब इस एसयूवी को रिमोटली इमोबिलाइज किया जा सकेगा. ये फीचर कार के चुनिंदा वेरिएंट के साथ मिलेगा. हुंडई कंज्यूमर्स को इस फीचर के लिए वर्कशॉप जाने की जरूरत नहीं होगी. बल्कि ओटीए अपडेट के जरिए कंपनी इस फीचर को कार में जोड़ रही है. आइए जानते हैं इस फीचर का क्या फायदा होगा.
हुंडई ने अपनी तीन एसयूवीज का खास वेरिएंट एक साथ लॉन्च किया है. हम बात कर रहे हैं क्रेटा, क्रेटा इलेक्ट्रिक और अल्कजार की. तीनों ही कारों का लाउंज एडिशन कंपनी ने लॉन्च किया है. इसमें ब्रांड ने रियर सीट पैसेंजर के लिए एक एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी है. इसके अलावा कंपनी ने एक्सटीरियर में नया कलर दिया है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
हुंडई के लिए अगस्त का महीना शानदार रहा है. कंपनी ने अगस्त 2026 में कुल 54,396 कारें बेची हैं. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल्स में 24 फीसदी का इजाफा हुआ है. अगस्त 2025 में हुंडई ने कुल 44,001 कारें बेची थीं. वहीं पिछले महीने की बात करें, तो कंपनी ने 54,210 गाड़ियां इस साल जुलाई में बेची हैं.
भारतीय बाजार में हुई अपनी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ आएगी. कयास हैं कि कंपनी इसे दो बैटरी ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है, जिसमें एक लॉन्ग रेंज और दूसरी स्टैंडर्ड रेंज के साथ आएगी. भारतीय बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला एमजी कॉमेट, टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से होगा.
हुंडई भारतीय बाजार में एक नई कार लॉन्च करने वाली है. इस कार को लेकर कंपनी की तैयारियां तेज है. ब्रांड आने वाले दिनों में इसकी डिटेल्स रिवील कर सकता है. फिलहाल कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. ये कार दमदार फीचर्स के साथ क्रेटा वाले सेगमेंट में आएगी. कंपनी का टार्गेट कम कीमत में एक मिडसाइज एसयूवी ऑफर करने का है.
Rule Change From 1st September: एलपीजी से दाम में चेंज से लेकर दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ अगले महीने यानी सितंबर की शुरुआत होने जा रही है. इसके साथ ही कार खरीदने का प्लान बना रहे लोगों को भी बड़ा झटका लगने वाला है.
हुंडई ने भारतीय बाजार के लिए नया प्लान तैयार कर लिया है. कंपनी आने वाले दिनों में नई कारों को लॉन्च करेगी. जहां एक ओर कंपनी एक छोटी इलेक्ट्रिक एसयूवी और एक मिडसाइज एसयूवी ला रही है. वहीं दूसरी तरफ हुंडई अपनी पॉपुलर आई10 और क्रेटा के नेक्स्ट जनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी में है. आइए जानते हैं क्या है ब्रांड की तैयारी.
हुंडई ने भारतीय बाजार के लिए अपना रोडमैप तैयार कर लिया है. कंपनी 2030 तक 26 नई कारें लॉन्च करेगी. इसमें मौजूदा मॉडल्स के अपडेट और नए मॉडल्स दोनों ही शामिल होंगे. ब्रांड अपनी अब तक की सबसे छोटी एसयूवी भी लेकर आ रहा है. ये कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी. इसके अलावा एक मिडसाइज एसयूवी भी भारत के लिए तैयार की जा रही है.
Hyundai Grand i10 Nios: हुंडई 2030 तक भारतीय बाजार में 30 नई कारें लॉन्च करने की तैयारी में है. जिसमें ग्रैंड आई10 नियॉस भी शामिल है.
Rule Change From 1st September: पहली सितंबर यानी पांच दिन बाद देश में कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं और इनका असर हर घर हर जेब पर देखने को मिलेगा. इनमें LPG Price Change से लेकर Car Price Hike तक शामिल है.
सितंबर का महीना महंगाई लेकर आने वाला है. अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सितंबर में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स और हुंडई दोनों ही अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही हैं. वहीं मारुति सुजुकी ने अगस्त में अपनी कारों की कीमतों में 30 हजार रुपये तक का इजाफा किया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
हुंडई ट्यूसॉन की नेक्स्ट जनरेशन को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में रिवील किया है. ये कार पहले से ज्यादा बड़ी और बोल्ड दिखती है. एसयूवी को बॉक्सी लुक दिया गया है और इसके इंटीरियर को पूरी तरह से अपडेट कर दिया गया है. भारतीय बाजार में ये कार अब नहीं आती है. कंपनी ने इस प्रीमियम एसयूवी को 2025 में डिस्कंटीन्यू कर दिया था.