scorecardresearch
 

Maruti Suzuki ने दिया झटका, 1 जून से 30 हजार रुपये तक महंगी होंगी गाड़ियां

Maruti Suzuki ने अपनी कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी की गाड़ियां 1 जून से बढ़ी हुई कीमतों पर मिलेंगी. ब्रांड ने ऐलान किया है कि उनकी कारों की कीमत 30 हजार रुपये तक बढ़ेंगी. इसकी वजह लगातार बढ़ने इनपुट कॉस्ट और महंगाई को बताया गया है. हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि किन कारों की कीमत कितनी बढ़ेगी.

Advertisement
X
Maruti Suzuki की कारों की कीमत 1 जून 2026 से बढ़ेगी. (Photo: ITG)
Maruti Suzuki की कारों की कीमत 1 जून 2026 से बढ़ेगी. (Photo: ITG)

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. कंपनी 1 जून से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ रही है. कंपनी की कारें 30 हजार रुपये तक महंगी होंगी. 

ब्रांड ने गाड़ियों की कीमतों में होने वाले इस इजाफे की वजह बढ़ती महंगाई और लागत में लगातार हो रही वृद्धि को बताया है. कंपनी ने बताया है कि उनकी कारों की कीमत 1 जून से 2026 से 30 हजार रुपये तक बढ़ेगी. कंपनी अभी सभी मॉडल्स की कीमतों का ऐलान नहीं किया है. 

मारुति ने बताया, 'पिछले कुछ महीनों से कंपनी लागत के असर को कम करने के लिए लगातार कॉस्ट रिडक्शन उपायों पर काम कर रही थी, ताकि ग्राहकों पर कम से कम बोझ पड़े.' हालांकि, बढ़ती लागत और इनपुट खर्च की वजह से अब कंपनी को कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा है.

महिंद्रा और टाटा ने भी बढ़ाई कीमतें

भारतीय बाजार में कारों की कीमत लगातार बढ़ रही है. जहां ये कीमतें साल में एक बार या फिर दो बार बढ़ा करती थी. अब ये ट्रेंड हर महीने कुछ मॉडलों की कीमत बढ़ाने का बन गया है. इससे पहले महिंद्रा ने अपनी एसयूवी की कीमतें बढ़ाई थी. ये बढ़ोतरी अप्रैल 2026 में हुई थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: खत्म हो रहा GST छूट का असर! क्या महंगी होने वाली हैं गाड़ियां, फिर बढ़ सकती हैं कीमतें

महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2.5 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. वहीं ब्रांड के पोर्टफोलियो का एवरेज कॉस्ट लगभग 1.6 फीसदी बढ़ी थी. महिंद्रा ने भी अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने के पीछे इनपुट और ऑपरेशन कॉस्ट को वजह बताई थी. 

इसके अलावा टाटा मोटर्स ने अपनी गाड़ियों की कीमत 1 अप्रैल 2026 से बढ़ाई है. कंपनी अपनी कारों कीमत में औसतन 0.5 फीसदी का इजाफा किया था. इसके पीछे भी कंपनी ने इनपुट कॉस्ट को वजह बताई थी. 

खत्म होता जीएसटी कट का असर

पिछले साल सितंबर में हुए जीएसटी कट की वजह से कारों की असल कीमत में जो फायदा ग्राहकों को मिला था, वो अब लगभग खत्म हो चुका है. उस वक्त सरकार ने 4 मीटर से छोटी और 1200 सीसी तक के पेट्रोल व 1.5 लीटर तक के डीजल इंजन वाली गाड़ियों को 18 फीसदी के दायरे में रखा था. 

यह भी पढ़ें: Tata Punch से टक्कर, मारुति सुजुकी ला रही छोटी SUV, क्या होगा खास

इसके अलावा मारुति सुजुकी ने अपनी छोटी गाड़ियों को कीमतों में अलग से कटौती थी. ब्रांड ने ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो जैसे मॉडल को काफी सस्ता किया था, जिसके बाद ब्रांड की छोटी गाड़ियों की शुरुआती कीमतें 3.5 लाख रुपये एक्स शोरूम पहुंच गई थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement