31 दिनों में 1.70 लाख के पार हुई सेल, ये हैं टॉप सेलिंग EV ब्रांड्स 

02 June 2026

By: Aajtak Auto

कितनी EV बिकी हैं? 

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए मई का महीना शानदार रहा है. कंपनियों ने इस महीने 1,70,570 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल देशभर में की है. 

Photo: ITG

63% ज्यादा हुई सेल

मई 2025 के मुकाबले ये आंकड़ा 63 फीसदी ज्यादा है. मई 2025 में सभी कंपनियों की कुल सेल 1,04,896 यूनिट्स की थी. 

Photo: ITG

मई में हुई रिकॉर्ड तोड़ सेल

2026 में मई ईवी की सबसे ज्यादा सेल वाला दूसरा महीना है. इससे ज्यादा सेल अभी सिर्फ मार्च में हुई है. मार्च में कंपनियों ने 1,99,268 यूनिट्स बेची थीं.

Photo: tvsmotor.com

मंहगे पेट्रोल ने बढ़ाई सेल

सेल बढ़ने की बड़ी वजह पेट्रोल का महंगा होना है. मई के शुरुआती 15 दिनों में 66,487 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि आखिरी 15 दिनों में 1,04,083 यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: tvsmotor.com

TVS Motor 

टीवीएस मोटर ने सबसे ज्यादा ईवी बेचे हैं. कंपनी ने कुल 42,415 इलेक्ट्रिक स्कूटर इस महीने बेचे हैं. सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल आईक्यूब है.

Photo: tvsmotor.com

Bajaj Chetak 

वहीं बजाज ऑटो दूसरे नंबर पर है. कंपनी ने मई में 39,142 चेतक स्कूटर बेचे हैं. कंपनी चेतक के पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने पर काम कर रही है. 

Photo: chetak.com

Ather Energy 

तीसरे नंबर पर एथर एनर्जी है, जिसने 28,211 यूनिट्स मई 2026 में बेची हैं. पिछले साल कंपनी की 14,101 यूनिट्स ही बिकी थीं. 

Photo: atherenergy.com

Hero Vida 

हीरो विडा चौथे नंबर पर है. इस कंपनी ने 19,051 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मई महीने में बेचे हैं. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 158 फीसदी की है. 

Photo: vidaworld.com

Ola Electric 

वहीं ओला इलेक्ट्रिक पांचवें नंबर पर है. इसकी 15,141 ईवी मई महीने में बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले ब्रांड की सेल 20 परसेंट कम है.

Photo: olaelectric.com

Read Next