महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) भारत की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल और ट्रैक्टर निर्माण कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है. यह महिंद्रा समूह (Mahindra Group) का एक हिस्सा है और देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माण कंपनियों में से एक मानी जाती है.
महिंद्रा एंड महिंद्रा की स्थापना 1945 में 'महिंद्रा एंड मोहम्मद' के रूप में हुई थी. इसके संस्थापक केसी महिंद्रा, जेसी महिंद्रा और मलिक गुलाम मोहम्मद थे. भारत विभाजन के बाद, मलिक गुलाम मोहम्मद पाकिस्तान चले गए, और कंपनी का नाम बदलकर महिंद्रा एंड महिंद्रा कर दिया गया. प्रारंभ में, कंपनी ने स्टील व्यापार से शुरुआत की, लेकिन बाद में जीप, ट्रैक्टर और अन्य ऑटोमोबाइल निर्माण में प्रवेश किया.
महिंद्रा की कई गाड़ियां और ट्रैक्टर भारतीय बाजार में बेहद लोकप्रिय हैं. महिंद्रा कंपनी सतत नवाचार और नई तकनीकों के लिए जानी जाती है.
महिंद्रा एंड महिंद्रा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण एशिया में भी कारोबार करती है. इसके ट्रैक्टर और एसयूवी कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किए जाते हैं.
महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय ऑटोमोबाइल और कृषि उपकरण उद्योग में एक विश्वसनीय नाम है. यह कंपनी केवल वाहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक्नोलॉजी, रक्षा और वित्तीय सेवाओं में भी अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है.
महिंद्रा ने शुक्रवार को अपनी छोटी एसयूवी का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ का रेवएक्स एज और एज (ओ) वेरिएंट लॉन्च किया है. इन वेरिएंट्स के जरिए कंपनी ने कम कीमत में कंज्यूमर्स को ज्यादा फीचर्स का विकल्प दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने डीजल इंजन को भी रेवएक्स लाइनअप में जोड़ दिया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
भारतीय बाजार में फैमिली कार्स की एक अलग पहचान है. साइज में बड़ी, ज्यादा लगेज रखने की जगह और कम से कम में 7 लोगों की जगह तो होनी ही चाहिए.
महिंद्रा की एसयूवीज को लोग उनकी रग्ड पर्सनैलिटी के लिए पसंद करते हैं. कंपनी की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ (Mahindra XUV 7XO) की सेफ्टी रेटिंग आ गई है. भारत एनकैप (Bharat NCAP) में इस एसयूवी ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग स्कोर की है. कार को एडल्ट और चाइल्ड दोनों ही ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार रेटिंग मिली है.
Mahindra Thar Update: महिंद्रा अपनी दमदार कार थार का अपडेट लेकर आ रही है. कार का अपडेट इस महीने यानी सितंबर के अंत तक ही लॉन्च हो सकता है. अपडेटेड थार में कंपनी एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में बदलाव कर सकती है. हालांकि, कार में कोई मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है. कार को टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होगा.
Mahindra Veero XXL CNG और अपडेटेड डीजल वेरिएंट को कंपनी ने लॉन्च किया है. इस मिनी ट्रक का फोकस शहरों में काम करने वाले लोगों पर है. महिंद्रा ने अपने इस ट्रक में कई खास फीचर्स दिए हैं. डीजल वेरिएंट में कंपनी ने टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है. इसके अलावा रिक्लाइनिंग सीट मिलती है. आइए जानते हैं महिंद्रा वीरो की खास बातें.
महिंद्रा ने अगस्त 2026 के सेल्स आंकड़ों को जारी कर दिया है. एसयूवीज की बंपर डिमांड की वजह से महिंद्रा की इस महीने जबरदस्त सेल हुई है.
महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवीज को BaaS प्रोग्राम के साथ लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इन कारों को ऐसे वक्त पर बास के साथ लॉन्च किया है, जब एमजी ने नई हेक्टर टॉमाहॉक को मार्केट में उतारा है. एमजी का सीधा कंपटीशन महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवीज से है. आइए जानते हैं इस प्रोग्राम के तहत आपको महिंद्रा की कार के लिए कितना खर्च करना होगा.
महिंद्रा का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में बड़े कमर्शियल वाहन या फिर दमदार एसयूवी की छवि आती है. लेकिन कंपनी का एक पक्ष ऐसा भी है, जो इलेक्ट्रिक मार्केट का लीडर बना हुआ है. हम बात कर रहे हैं महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी लिमिटेड की, जिसने 4 लाख इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बेच दिए हैं. आइए जानते हैं इसके क्या मायने हैं.
महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी का 6 सीटर अवतार लॉन्च कर दिया है. अब तक ये कार 7 सीटर कॉन्फिग्रेशन में आ रही थी. अब इसमें 6 सीट्स का ऑप्शन भी दे दिया गया है. ये कार दो बैटरी कॉन्फिग्रेशन में आती है. बड़ी बैटरी के साथ कार की क्लेम्ड रेंज 679 किलोमीटर की है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
महिंद्रा इस हफ्ते कई बड़े लॉन्च करने वाली है. जहां 15 अगस्त को कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी का अपडेट लॉन्च करने वाली है. वहीं 14 अगस्त को कंपनी स्कॉर्पियो-एन के भाई को पेश कर सकती है. इसका टीजर भी कंपनी ने जारी कर दिया है. इस पिकअप ट्रक में पैनोरोमिक सनरूफ समेत कई मॉडर्न एज फीचर्स मिलेंगे.
Mahindra Blazo i-TRK Truck: महिंद्रा का ये नया ट्रक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के एडवांस फीचर से लैस है. कंपनी का दावा है कि, ये ट्रक सालाना 15 लाख रुपये तक की एक्स्ट्रा कमाई करा सकता है. कंपनी ने इसे "प्रॉफिट का रॉकेट" नाम दिया है.
महिंद्रा ने अपनी कूपे एसयूवी बीई 6 का स्पोर्टेक एडिशन लॉन्च कर दिया है. ये कार कई नए फीचर्स और दमदार इंटीरियर के साथ आती है. इसमें तीन स्क्रीन वाला सेटअप मिलता है. इसके साथ ही कंपनी ने डैशबोर्ड में भी बदलाव किया है. कार की रेंज और बैटरी सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ खास है.
जुलाई भारतीय कार बाजार के लिए शानदार रहा है. इस महीने कंपनियों ने बेहतरीन सेल की है. मारुति सुजुकी इस महीने भी बेस्ट सेलिंग कार कंपनी है.
इथेनॉल पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनियां ई20 फ्यूल में मिलावट को लेकर चिंतित थी. इस पर कंपनियों के एक्जीक्यूटिव्स एक दूसरे से चर्चा भी कर रहे थे. हालांकि, पिछले महीने के आखिर में SIAM ने सरकार को एक शिकायत भेजी थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था. आइए जानते हैं क्या पूरा मामला.
15 अगस्त को महिंद्रा क्या लॉन्च करने वाला है... इस सवाल का जवाब मिल चुका है. कंपनी ने अपने अपकमिंग प्रोडक्ट का टीजर जारी कर दिया है, जो इलेक्ट्रिक एसयूवी होने वाली है. हम बात कर रहे हैं बीई6 स्पोर्टेक की, जो 15 अगस्त को लॉन्च होगी. ये कार मौजूदा बीई6 का अपडेट होगा, जिसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे.
जुलाई का महीना महिंद्रा के लिए शानदार रहा है. कंपनी के पोर्टफोलियो में ज्यादातर एसयूवीज हैं और सभी की सेल अच्छी हो रही है. खासकर स्कॉर्पियो, बोलेरो और थार की सेल के बदौलत कंपनी मजबूत हो रही है. महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों की सेल भी बेहतर हो रही है. आइए जानते हैं जुलाई में कंपनी की किन एसयूवीज की सेल कितनी हुई है.
जुलाई महीने में इलेक्ट्रिक कारों की सेल स्थिर रही है. टॉप 5 ब्रांड्स की बात करें, तो इनकी संयुक्त सेल 32,214 यूनिट्स पर पहुंच गई है.
Mahindra Scorpio N Facelift Launch: महिंद्रा ने लोगों को सरप्राइस करते हुए अपनी दमदार एसयूवी को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की. पहले अंदाजा था कि महिंद्रा इस कार को 15 अगस्त को लॉन्च करेगी, लेकिन कंपनी ने 10 दिन पहले ही कार से पर्दा उठा दिया है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
15 अगस्त को महिंद्रा क्या लॉन्च करने वाला है. अब तक इस पर कंपनी ने सस्पेंस बनाए रखा है, लेकिन लीक्स धीरे-धीरे इसका खुलासा कर रही हैं.
महिंद्रा की अपकमिंग एसयूवी का एक वीडियो खूब चर्चा में है. इस वीडियो में कार पहाड़ों पर रफ्तार के साथ दौड़ती दिख रही है. ये कार पिछले साल आई विजन एस का प्रोडक्शन स्पेक्स वर्जन है. ये कार कब लॉन्च होगी कंपनी ने अभी इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन वायरल वीडियो में इसके मस्कुलर लुक को साफ देखा जा सकता है.
Mahindra New SUV: महिंद्रा की अपकमिंग कार कौन-सी होगी. ये सवाल कई लोगों के मन में आ रहा है और इसकी वजह 15 अगस्त का नजदीक आना है. पिछले कई साल से महिंद्रा 15 अगस्त पर कोई ना कोई बड़ा ऐलान करती है, लेकिन इस बार कंपनी ने अब तक कोई टीजर जारी नहीं किया है. आइए जानते हैं इस बार क्या ला सकती है कंपनी.