scorecardresearch
 

करेले की इस वैरायटी से होगी बंपर कमाई, सिर्फ 55 दिनों में पहली तुड़ाई, फटाफट बो दें ये सस्ते बीज

करेले की काशी प्रतिष्ठा वैरायटी के बीज अब बाजार में उपलब्ध है, जो बुवाई के 50-55 दिनों में ही तुड़ाई के लिए फसल तैयार कर देते हैं. नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NSC) के अनुसार, इसके 5 ग्राम हाइब्रिड बीज मात्र 45 रुपये में ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

Advertisement
X
सेहत के लिए वरदान है करेला (Photo-Pexels)
सेहत के लिए वरदान है करेला (Photo-Pexels)

किसानों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) की काशी प्रतिष्ठा करेला किस्म अब बाजार में उपलब्ध है. इस किस्म के करेले जल्दी तैयार हो जाते हैं और फसल की पैदावार भी बहुत अच्छी होती है. छोटे-बड़े किसान काशी प्रतिष्ठा किस्म के करेले उगाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

काशी प्रतिष्ठा करेला की खासियत
करेले की काशी प्रतिष्ठा वैरायटी की खासियत ये हैं कि बीज बोने के महज 50 से 55 दिनों में पहली तुड़ाई शुरू हो जाती है. करेले 18 से 22 सेंटीमीटर लंबे, गहरे हरे रंग के और बहुत आकर्षक दिखते हैं. उच्च पैदावार वाली किस्म होने की वजह से इसमें कम खर्च में ज्यादा मुनाफा हो सकता है. दरअसल, रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी होने के कारण कम नुकसान होता है. इनकी बाजार में अच्छी डिमांड रहती है. किसान आसानी से बढ़िया कीमत पर इन्हें बेच सकते हैं. अच्छी बात ये हैं कि आप घर बैठे आसानी से इसके बीज खरीद सकते हैं. 

नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NSC) के मुताबिक, करेले की काशी प्रतिष्ठा वैरायटी के 5 ग्राम हाइब्रिड बीज सिर्फ 45 रुपये में उपलब्ध हैं. माय स्टोर की आधिकारिक वेबसाइट पर करेले के बीज NSC Bitter Gourd Kashi Pratistha Seed नाम से मिलेंगे. जिसे आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. करेले के काशी प्रतिष्ठा वैरायटी के बीज आपके लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकते हैं.

Advertisement


 
कैसे बोएं ये बीज?

  • सबसे पहले अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी तैयार करें. इसमें गोबर की खाद या कंपोस्ट मिलाएं.
  • 2-3 फीट की दूरी पर गड्ढे बनाएं. 
  • एक गड्ढे में 2-3 बीज डालें. 
  • हल्की मिट्टी से ढक दें और नियमित पानी दें.  
  • 7-10 दिनों में अंकुर निकल आएंगे.

पौधे को पूरी धूप और पर्याप्त पानी की जरूरत होती है. खरपतवार साफ करते रहें और समय-समय पर जैविक खाद डालते रहें. कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि काशी प्रतिष्ठा करेला उन किसानों के लिए बेहद उपयोगी है जो कम समय में अच्छी कमाई चाहते हैं. यह किस्म घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह की खेती के लिए उपयुक्त है. सही देखभाल, पानी और खाद के इस्तेमाल से किसान बहुत अच्छा उत्पादन ले सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement