scorecardresearch
 
Advertisement

ट्रंप का बड़ा ऐळान, रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप का बड़ा ऐळान, रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे से ठीक पहले भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले के तहत भारत को छूट दी जाएगी. इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने रूस से ऊर्जा उत्पाद खरीदने वाले मुल्कों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जिससे भारतीय बाजारों और वैश्विक व्यापार में चिंता का माहौल बन गया था. हालांकि अब व्हाइट हाउस और अमेरिकी कांग्रेस को भेजे गए आधिकारिक प्रमाण पत्र के जरिए यह स्पष्ट कर दिया गया है कि भारत पर यह टैरिफ लागू नहीं होगा.

Advertisement
Advertisement