scorecardresearch
 

'ईरान पर आज की रात भारी पड़ेगी, होगा अब तक का सबसे बड़ा हमला', बोले अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट

अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने ईरान पर अब तक के सबसे बड़े हमले की चेतावनी दी है. उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ईरान की मिसाइल क्षमताओं को कमजोर कर रही है और दो मोर्चों पर प्रभावी अभियान चला रही है.

Advertisement
X
अमेरिकी वित्त मंत्री ने ईरान को चेताया है. (Photo: ITG)
अमेरिकी वित्त मंत्री ने ईरान को चेताया है. (Photo: ITG)

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर संयुक्त हमला जारी है. ईरान भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है. इस बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज करने का फैसला किया है. अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने आज रात ईरान में अब तक के सबसे बड़े हमले की चेतावनी दी है.

फॉक्स बिजनेस के 'कुडलो' शो में बात करते हुए बेसेंट ने कहा, 'जैसा कि सचिव हेगसेथ, जनरल केन और राष्ट्रपति सभी ने आज रात कहा है, आज रात हमारा अब तक का सबसे बड़ा बमबारी अभियान होगा और हम ईरानी मिसाइल लॉन्चरों, मिसाइलों को बनाने वाली फैक्ट्रियों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएंगे.'

बेसेंट ने आगे बताया कि अमेरिकी सेना ईरान की क्षमताओं को काफी हद तक कम कर रही है. उनके मुताबिक, ईरान दो मोर्चों पर लड़ रहा है और वहां अमेरिका का अभियान बेहद प्रभावी साबित हुआ है. बेसेंट ने ईरान को लेकर कहा, 'हम उन्हें काफी हद तक कमजोर कर रहे हैं और आप जानते हैं, वहां हमारा अभियान जबरदस्त रहा है.'

कच्चे तेल की खरीद के लिए भारत को छूट

ईरान के साथ बढ़ते युद्ध के बीच वैश्विक तेल बाजार को संतुलित करने के लिए अमेरिका ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. वॉशिंगटन ने हाल ही में भारत को समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल को खरीदने के लिए 30 दिनों की छूट दी है. अब ट्रेजरी सचिव ने संकेत दिया है कि वो और ज्यादा रूसी तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत खरीद सकेगा रूसी कच्चा तेल, मिडिल-ईस्ट संकट के बीच US ने की तारीफ, कहा- 'बहुत अच्छा एक्टर'

रूसी तेल पर प्रतिबंधों में ढील के संकेत

बेसेंट ने कहा, 'हम दूसरे रूसी तेल पर से प्रतिबंध हटा सकते हैं. प्रतिबंधित कच्चे तेल के करोड़ों बैरल पानी पर हैं और उन्हें बैन न करके, ट्रेजरी आपूर्ति पैदा कर सकती है और हम इस बारे में सोच रहे हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement