scorecardresearch
 

'पाकिस्तान किसी भी हमलावर को कुचल सकता है...' अफगानिस्तान को PM शहबाज शरीफ की चेतावनी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान को करारा जवाब देने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे अहम है और इसके लिए वो किसी भी हमलावर को कुचल सकता है. इस दौरान शहबाज शरीफ ने सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं की भी तारीफ की.

Advertisement
X
शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सबसे ऊपर बताया. (Photo: ITG)
शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सबसे ऊपर बताया. (Photo: ITG)

अफगानिस्तान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने करारा जवाब देने का वादा किया है. उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान किसी भी हमलावर को कुचल सकता है. शहबाज शरीफ ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

पाकिस्तानी पीएम ने खैबर पख्तूनख्वा में कई स्थानों पर अफगानिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी पर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर तरह की आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग और सशस्त्र बल देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए तैयार हैं. सशस्त्र बल राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.

शहबाज शरीफ ने सैयद आसिम मुनीर के नेतृत्व को भी सराहा. उन्होंने कहा कि सेना राष्ट्रीय भावना के साथ अपने कर्तव्यों को पूरा कर रही है. पाकिस्तान के सशस्त्र बलों के पास आंतरिक और बाहरी चुनौतियों से निपटने के लिए पेशेवर कौशल, उन्नत प्रशिक्षण और प्रभावी रक्षा रणनीतियां हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement