scorecardresearch
 
Advertisement

ओमानी हमलावर पर नेतन्याहू का बड़ा बयान, सह-पायलट को बताया कट्टरपंथी

ओमानी हमलावर पर नेतन्याहू का बड़ा बयान, सह-पायलट को बताया कट्टरपंथी

हाल ही में एक विमान में हुई हिंसक घटना को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा बयान सामने आया है. नेतन्याहू ने दावा किया है कि हमलावर ओमान का सह-पायलट था और वह इस्लामिक कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था. विमान में हुई इस खतरनाक घटना के दौरान कॉकपिट में अचानक हमला कर दिया गया था, जिससे विमान तेजी से नीचे गिरने लगा. इस बेहद मुश्किल और डरावने समय में भारतीय पायलट कैप्टन स्मिथ और विमान में मौजूद अन्य क्रू सदस्यों ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया. इस घटना के समय विमान में सवार एक यात्री ने अपना खौफनाक अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे विमान अचानक रोलर कोस्टर की तरह नीचे गिरने लगा था. यात्री के अनुसार, 30 सेकंड के भीतर विमान लगभग 14,000 फीट नीचे आ गया था, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई.

Advertisement
Advertisement