scorecardresearch
 

पैर और हाथों में इंजरी... ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को कहां-कहां आई हैं चोटें

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 28 फरवरी के हमले में घायल हो गए थे. उनकी हेल्थ रिपोर्ट पर साइप्रस में ईरान के राजदूत ने कुछ सटीक जानकारियां दी हैं.

Advertisement
X
इजरायल-यूएस हमले में मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे. (Photo: AP)
इजरायल-यूएस हमले में मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे. (Photo: AP)

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबरों ने मिडिल ईस्ट की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हालिया हमलों के दौरान उनके शरीर के कुछ हिस्सों में चोटें आई हैं. 

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, साइप्रस में ईरान के राजदूत ने बुधवार को बताया, "ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 28 फरवरी को हुए हमले में घायल हो गए थे, जिसमें उनके पिता अली खामेनेई की मौत हो गई थी."

राजदूत अलीरेज़ा सालारियन ने कहा, "वह भी वहीं थे और उस बमबारी में घायल हो गए थे, लेकिन मैंने विदेशी खबरों में यह नहीं देखा. मैंने सुना है कि उनके पैर, हाथ और बांह में चोटें लगी हैं. मुझे लगता है कि वह घायल होने की वजह से हॉस्पिटल में हैं."

पब्लिक में नहीं नजर आ रहे मोजतबा खामेनेई

गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टर्न इंटेलिजेंस सर्विसेज़ का मानना ​​है कि नए लीडर हत्या की कोशिश के डर से लोगों की नज़रों से दूर रह रहे हैं. सलारियन ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मोजतबा खामेनेई परेशान है या नहीं, लेकिन हम जानते हैं कि US, और खासकर इज़रायल उन्हें करेंगे."

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई युद्ध में घायल?

मोजतबा खामेनेई पर ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई शांति से नहीं रह पाएंगे. ईरान के अली खामेनेई के दूसरे बेटे को नया लीडर चुनने के बाद ट्रंप ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताई है.

फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में, ट्रंप ने कहा, "मैं ईरान के लीडर चुनने से खुश नहीं हैं. मुझे नहीं लगता कि वह शांति से रह सकते हैं."

मोजतबा खामेनेई के अपॉइंटमेंट से पहले, ट्रंप ने ज़ोर देकर कहा था कि ईरान के अगले लीडर को चुनने में अमेरिका की भी राय होनी चाहिए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement