scorecardresearch
 

पाकिस्तान में पूर्व विदेश राज्य मंत्री के बेटे मुस्तफा कंजू ने की किशोर की हत्या

पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री के बेटे ने लाहौर में एक छोटे से सड़क हादसे के बाद 15 साल के किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी.

Advertisement
X
symbolic image
symbolic image

के एक पूर्व मंत्री के बेटे ने लाहौर में एक छोटे से के बाद 15 साल के किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के पूर्व विदेश राज्य मंत्री सिद्दीक कंजू के बेटे मुस्तफा कंजू की से जहां एक किशोर की मौत हो गई, वहीं एक अन्य घायल भी हो गया.

पुलिस के मुताबिक, मुस्तफा के वाहन और एक की लाहौर छावनी में कावालरी ग्राउंड पर टक्कर हो गई, जिसके बाद मुस्तफा और उनके तीन सुरक्षा गार्ड ने गोली चला दी.

पुलिस ने मृतक किशोर की पहचान जैन के रूप में की है, जो कक्षा नौ का छात्र था, जबकि घायल छात्र उसका मित्र हसनैन है.

पुलिस ने मुस्तफा के साथ मौजूद तीनों कर लिया और उनके वाहन जब्त कर लिए हैं. हालांकि मुस्तफा घटना स्थल से फरार हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश कर रही है.

Advertisement

इस बीच, मृतक किशोर की मां ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ और पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश से अपने बेटे की हत्या के मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है.

- इनपुट IANS

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement