scorecardresearch
 

'घेर लो पावर प्लांट', ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ईरानी मंत्री ने की लोगों से अपील

डोनाल्ड ट्रंप की डेडलाइन से पहले ईरान ने पावर प्लांट्स की सुरक्षा के लिए ह्यूमन चेन की तैयारी की है. वहां, इज़रायल ने नागरिकों को ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की चेतावनी दी है.

Advertisement
X
ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान ने अपने नागरिकों से की अपील (File Photo: AP)
ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान ने अपने नागरिकों से की अपील (File Photo: AP)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस डेडलाइन की घड़ी तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिसके तहत ईरान को या तो कोई समझौता करना होगा और होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलना होगा, या फिर भारी बमबारी का सामना करना होगा. ट्रंप ने मंगलवार रात 8 बजे ET (तेहरान के समय के मुताबिक बुधवार सुबह 3:30 बजे) तक समझौता करने की डेडलाइन तय की है.

हालांकि, हाल के हफ़्तों में उन्होंने कई मौकों पर इसी तरह की चेतावनियां दी हैं और हर बार समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है. ट्रंप की इस बार की धमकी बेहद विवादित है. कई लोगों का कहना है कि नागरिक ढांचे को निशाना बनाना एक युद्ध अपराध के बराबर है.

वहीं, ईरान हाथ पर हाथ रख कर नहीं बैठा है. ट्रंप की तय डेडलाइन से ठीक पहले ईरान ने सैन्य और सिविल दोनों लेवल पर कई अहम तैयारियां शुरू कर दी हैं. ईरान ने कई फैसले लिए हैं, जिनको संभावित अमेरिकी हमलों से बचाव और जवाबी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

पावर प्लांट के पास ह्यूमन चेन

ईरान सरकार के एक अधिकारी ने नागरिकों (विशेष रूप से युवाओं) से मंगलवार को एक तय समय पर देश के पावर प्लांट के पास इकट्ठा होने का कॉल दिया है. सरकारी टेलीविज़न पर प्रसारित एक वीडियो में ईरान की 'सुप्रीम काउंसिल ऑफ़ यूथ एंड एडोलसेंट्स' के सचिव अलीरेज़ा रहीमी ने युवाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों, छात्रों और विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों से दोपहर 2 बजे प्रमुख ऊर्जा ढांचों के आसपास जमा होने की गुजारिश की है. उन्होंने इन सुविधाओं को ईरान के भविष्य से जुड़ी राष्ट्रीय संपत्ति बताया और सियासी नजरिए की परवाह किए बिना एकता बनाए रखने की बात कही.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्रतिबंधों के बावजूद चीनी कवच से मजबूत हुआ ईरान! तेहरान ने ऐसे जुटाया अरबों का 'फंड'

ईरानी नागरिकों को IDF की चेतावनी

इज़राइल डिफेंस फोर्सेज ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए पूरे ईरान के लोगों से ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की गुजारिश की है. इजरायल ने चेतावनी दी है कि उनकी जान खतरे में पड़ सकती है.

मंगलवार को X पर अपने फ़ारसी-भाषा वाले अकाउंट के ज़रिए जारी की गई इस चेतावनी में नागरिकों से एक तय समय तक रेल परिवहन का इस्तेमाल न करने को कहा गया है. इजरायली सेना ने कहा, "आपकी सुरक्षा के लिए, हम आपसे गुजारिश करते हैं कि ईरान के समय के अनुसार अभी से 21:00 बजे (भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे) तक, आप पूरे ईरान में ट्रेनों का इस्तेमाल करने और उनसे यात्रा करने से बचें. ट्रेनों में और रेलवे लाइनों के पास आपकी मौजूदगी आपकी जान को खतरे में डालती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement