scorecardresearch
 

ईरान पर US अटैक जारी, मशहद का रेल लिंक टूटा, बंदर अब्बास में धमाका, अब तक 14 लोगों की मौत

ईरान के एक अधिकारी ने आरोप लगाया कि गुरुवार देर रात अमेरिका ने ईरान के एकमात्र न्यूक्लियर पावर प्लांट के आस-पास के इलाके को निशाना बनाकर हवाई हमला किया; साथ ही दोपहर के समय देश के अन्य हिस्सों में भी धमाकों की खबरें मिलीं.

Advertisement
X
अरब सागर में USS अब्राहम लिंकन से उड़ान भरने के लिए F-35C की तैयारी (Photo: X/@@CENTCOM)
अरब सागर में USS अब्राहम लिंकन से उड़ान भरने के लिए F-35C की तैयारी (Photo: X/@@CENTCOM)

ईरान पर अमेरिकी हमले में 14 लोग मारे गए हैं. इस हमले में ईरान को बड़ा नुकसान हुआ है. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले दो दिनों में ईरान के पांच प्रांतों पर अमेरिकी हमलों में कम से कम 14 लोग मारे गए और 78 अन्य घायल हो गए. मरने वालों में IRGC के 3 कमांडो भी शामिल हैं. खास बात यह है कि अमेरिका ने ईरान के मशहद शहर के नजदीक पर भी हमला किया है. ये वही शहर है जहां ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को उनकी मौत के 131 दिन बाद दफनाया जा रहा है. 

इस हमले में अमेरिका ने तेहरान-मशहद रेलवे लाइन को निशाना बनाया. ईरान की सरकारी टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के पूर्वी पवित्र शहर में दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को दफ़नाए जाने से कुछ घंटे पहले अमेरिकी हमलों के बाद तेहरान और मशहद के बीच ट्रेन सेवा रोक दी गई है. अब यहां ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए रेलवे इंजीनियर मरम्मत कार्यों में जुटे हैं.

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान रेलवे ने इस रूट पर हुए हमले के लिए "अमेरिका-इज़रायल के आपराधिक हमले" को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि नुकसान की मरम्मत के लिए टीमें भेजी गई हैं; साथ ही फंसे हुए यात्रियों के लिए सड़क परिवहन का इंतज़ाम भी किया जा रहा है. 

अमेरिकी हमले से मशहद का रेल कनेक्शन कटा

खोरासान रेलवे के पब्लिक रिलेशंस हेड जावद मेराज-फार ने गुरुवार को IRNA को बताया कि आज अमेरिकी हमले  की वजह से तेहरान-मशहद रूट पर पैसेंजर ट्रेन सर्विस में रुकावट आई है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि रेलवे की टेक्निकल और ऑपरेशनल टीमों को तुरंत घटना स्थल पर भेजा गया है. उन्होंने आगे कहा, "क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम चल रहा है. रूट को जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिशें की जा रही हैं. 

तेहरान-मशहद रूट ईरान के सबसे अहम और व्यस्त रेल लिंक में से एक है, जिससे हर साल लाखों यात्री सफ़र करते हैं. 

मशहद के पास यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब लाखों ईरानी अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और दफ़न की रस्मों में शामिल होने के लिए पूरे ईरान से इस पवित्र शहर में आए हुए हैं. 

ईरान के रिव्यूलेशनरी गार्ड्स के अनुसार मशहद जाने वाले रूट पर दो रेलवे पुलों पर हमला किया गया. इससे तेहरान-मशहद पैसेंजर ट्रेन सर्विस अस्थायी रूप से पूरी तरह सस्पेंड हो गई. रिपोर्ट के अनुसार ये हमला क्रूज मिसाइलों से किया गया है. 

बंदर अब्बास में धमाके

इस बीच ईरान की मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट है कि होर्मुज स्ट्रेट पर स्थित ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में और विस्फोटों की आवाज सुनी गई है. ये हमला सुबह हुए हमले से अलग है. अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए और तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में अमेरिका-सहयोगी मध्य पूर्व देशों को निशाना बनाकर जवाब दिया.

Advertisement

ये हमले राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज में जहाजों पर हाल ही में हुए ईरानी हमलों ने एक नाजुक युद्धविराम के अंत का संकेत दिया है. 

बुशहर न्यक्लियर प्लांट के पास भी हमला

IRNA न्यूज एजेंसी ने बुशहर के एक स्थानीय अधिकारी एहसान जहानियन के हवाले से कहा है कि अमेरिका ने ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास हमला किया. उन्होंने बताया कि यह हमला दोपहर के समय हुआ, जबकि अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कुछ घंटे पहले ही कहा था कि उसने ईरान पर हमले बंद कर दिए हैं. सेंट्रल कमांड ने टिप्पणी के अनुरोध पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

ईरान के साथ तनाव के दौरान, प्लांट के आस-पास के इलाके में कई हमले हुए हैं, लेकिन अबतक प्लांट को कोई नुकसान की जानकारी नहीं है. इस प्लांट का संचालन रूसी तकनीशियन करते हैं. 

ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर शिपिंग पर दोबारा हमले हुए, तो हालात 'और भी खराब' हो जाएंगे. 

मशहद में इंच भर की भी जगह नहीं

ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में इंच भर की जगह नहीं बची है. इमाम रजा दरगाह की ओर जाने वाली सड़कें शोक मनाने वालों से भरी हुई हैं, सड़कें जाम है. यहां लोग नारे लगा रहे हैं. कई लोग ईरान से बदला लेने की मांग कर रहे हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement