scorecardresearch
 

बंगाल में बुलडोजर एक्शन जारी... अब SAIL की जमीन पर बना TMC नेता का दफ्तर ध्वस्त

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई तेज हो गई है. बर्नपुर में तृणमूल कांग्रेस के चार पार्टी कार्यालयों को हटाया गया है. स्थानीय प्रशासन और सेल अधिकारियों की मौजूदगी में ये कार्रवाई की गई. तृणमूल कांग्रेस ने इसे टारगेट पॉलिटिक्स बताया है.

Advertisement
X
टीएमसी पार्षद अशोक रुद्र के दफ्तर पर बुलडोजर एक्शन हुआ. (Photo- ITGD)
टीएमसी पार्षद अशोक रुद्र के दफ्तर पर बुलडोजर एक्शन हुआ. (Photo- ITGD)

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन और शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनने के बाद राज्यभर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी में पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के बर्नपुर इलाके में एक और तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर बुलडोजर चलाया गया.

शनिवार को बर्नपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित टीएमसी पार्षद अशोक रुद्र के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त कर दिया गया. बताया जा रहा है कि ये दफ्तर सेल-आईएसपी (इंडियन आयरन एंड स्टील कंपनी) की जमीन पर बना हुआ था.

स्थानीय प्रशासन और सेल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा. पिछले कुछ दिनों में बर्नपुर इलाके में ये चौथा टीएमसी पार्टी दफ्तर है जिसे बुलडोजर चलाकर हटाया गया है.

टीएमसी ने लगाया 'टारगेट पॉलिटिक्स' का आरोप

इस कार्रवाई को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर 'टारगेट पॉलिटिक्स' का आरोप लगाया है. टीएमसी नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों के दफ्तरों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. हालांकि सेल प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज किया है. अधिकारियों का कहना है कि संबंधित लोगों को पहले कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया. इसके बाद मजबूरन बुलडोजर कार्रवाई करनी पड़ी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बांद्रा में बुलडोजर एक्शन तीसरे दिन भी जारी... अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर पथराव, 10 घायल

सेल अधिकारियों ने ये भी कहा कि अब प्रशासन का सहयोग मिलने से अवैध कब्जों को हटाने का अभियान तेज किया गया है और आगे भी ये कार्रवाई जारी रहेगी. उनका कहना है कि किसी विशेष दल को निशाना नहीं बनाया जा रहा, बल्कि विकास परियोजनाओं के लिए सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे.

इससे पहले मंगलवार को बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ स्थित तृणमूल युवा कांग्रेस के एक पार्टी दफ्तर पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई थी. IISCO प्रबंधन ने आरोप लगाए थे कि ये पार्टी दफ्तर उनकी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था और जमीन खाली करने के लिए पहले नोटिस भी जारी किया गया था. हालांकि, नोटिस को अनदेखा कर दिया गया जिसके बाद दफ्तर पर बुलडोजर चलाया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement