बुलडोजर (Bulldozer) एक भारी और ताकतवर मशीन होती है, जिसका इस्तेमाल जमीन को समतल करने, मलबा हटाने और बड़े-बड़े निर्माण कार्यों में किया जाता है. आपने इसे अक्सर सड़कों के निर्माण, इमारतों को गिराने या खेतों की सफाई करते हुए देखा होगा.
बुलडोजर एक तरह की इंजीनियरिंग मशीन है, जिसके आगे एक बड़ा लोहे का ब्लेड लगा होता है. इसी ब्लेड की मदद से यह मिट्टी, पत्थर और मलबे को आसानी से आगे धकेलता है. इसके पहिए की जगह अक्सर मोटे ट्रैक (चेन जैसे पहिए) होते हैं, जिससे यह ऊबड़-खाबड़ जमीन पर भी आसानी से चल सकता है.
बुलडोजर में एक मजबूत इंजन होता है, जो इसे ज्यादा ताकत देता है. चालक (ऑपरेटर) केबिन में बैठकर लीवर और कंट्रोल की मदद से मशीन को चलाता है. आगे लगा ब्लेड ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं किया जा सकता है, जिससे अलग-अलग तरह का काम आसानी से हो जाता है.
बुलडोजर का सबसे बड़ा फायदा इसकी ताकत और तेजी है. जहां इंसान या छोटी मशीनें घंटों में काम करती हैं, वहां बुलडोजर कुछ ही समय में काम पूरा कर देता है. इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है. हालांकि यह बहुत उपयोगी मशीन है, लेकिन इसे चलाते समय सावधानी जरूरी होती है. ऑपरेटर को अच्छी ट्रेनिंग होनी चाहिए, क्योंकि गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर हादसे हो सकते हैं. आसपास के लोगों को भी सुरक्षित दूरी बनाकर रखनी चाहिए.
आजकल के बुलडोजर पहले से ज्यादा आधुनिक हो गए हैं. इनमें एसी केबिन, डिजिटल कंट्रोल और बेहतर सेफ्टी फीचर्स होते हैं. कुछ मशीनों में जीपीएस और ऑटोमेटिक सिस्टम भी लगाए जाते हैं, जिससे काम और आसान हो जाता है.
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पीडीए रथ यात्रा के दौरान बुलडोजर का स्वागत फूलों और माला से किया गया. यह यात्रा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी मानी जा रही है, जहां बुलडोजर अब केवल सख्ती का प्रतीक नहीं बल्कि राजनीतिक संदेश भी बन गया है. योगी सरकार की बुलडोजर नीति की आलोचना करते हुए विपक्ष ने इसे अपने तरीके से अपनाने की कोशिश की है.
वाराणसी के कचहरी चौराहे पर जायका रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण को लेकर VDA ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू की है. पहले नोटिस के बावजूद निर्माण नहीं हटाए जाने पर पुलिस सुरक्षा के बीच कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत की जा रही है. दरअसल, कचहरी से संदहा चौराहे तक सड़क चौड़ी की जाएगी.
शालीमार बाग में आधी रात सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर एक्शन हुआ. मदीना मस्जिद का हिस्सा भी गिराया गया. बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई का स्थानीय लोगों और AIMIM ने विरोध किया. AIMIM नेता शोएब जमाई मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को असंवैधानिक बताया. मस्जिद प्रबंधन ने भी नोटिस और कार्रवाई की प्रक्रिया पर सवाल उठाए.
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद MCD ने पूरे शहर में अवैध और खतरनाक निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. सोमवार को 12 जोनों में 40 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और 8 संपत्तियों को सील किया गया. वहीं, 14 नए डेमोलिशन ऑर्डर भी जारी किए गए हैं.
यूपी के हाथरस नगर में नगर पालिका की जेसीबी के नीचे दबकर 11 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी।चालक की लापरवाही से जेसीबी के अगले बकेट के नीचे दबकर हुई है बच्ची की मौत।दरअसल यह जेसीबी मशीन मृत गौवंश को दफनाकर वापस लौट रही थी।
दिल्ली में अब सिर्फ नोटिस नहीं... सीधा हथौड़ा चल रहा है..सत्य निकेतन में PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत के बाद MCD एक्शन मोड में है.जामा मस्जिद से लेकर द्वारका तक... कई इमारतों पर बुलडोजर चल चुका है, और कुछ ऐसी इमारतें हैं जिन्हें पूरी तरह जमीन में मिलाने की तैयारी है..यही नहीं पीजी मालिकों की बढ़ती मनमानी पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार लगाम लगाने की तैयारी कर रही है.
बांका के अमरपुर में नगर पंचायत प्रशासन ने सड़क और सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इस कार्रवाई में 200 से ज्यादा दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को हटाकर ट्रैफिक सिस्टम में सुधार किया गया. अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया.
Satya Niketan Demolition Live Updates: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद अब उसके बराबर वाली बिल्डिंग पर भी एक्शन होगा. प्रशासन ने आज से ही इस बिल्डिंग को गिराने की तैयारी शुरू कर दी है.
लखनऊ में नगर निगम ने वकीलों के करीब 200 चेंबर पर कथित अतिक्रमण को लेकर नोटिस चिपकाए हैं. 29 अगस्त तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था. समय सीमा खत्म होने के बाद 30 अगस्त को नगर निगम कार्रवाई कर सकता है. वीडियो में जानें क्या है पूरा मामला.
केंद्र सरकार का दिल्ली रेस क्लब की 53 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया है. गुरुवार को बुलडोजर से पुराने ढांचों को गिराया गया है. यह क्लब करीब 100 साल पुराना है. घुड़दौड़ की इसकी पुरानी पहचान रहा है. पटियाला हाउस कोर्ट ने क्लब की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई.
लखनऊ के विधान भवन में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलाकारों से मिले. छत्तीसगढ़ के एक लोक कलाकार ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और अपराधियों पर बुलडोजर कार्रवाई की तारीफ की. इस पर सीएम योगी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि आप गा सकते हैं तो गीत गाते हैं, मैं गा नहीं सकता इसलिए बुरे लोगों पर बुलडोजर चलाता हूं. जवाब सुनकर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा.
कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर कांवड़ियों का अनोखे अंदाज में स्वागत हुआ. बुलडोजर से करीब 61 किलो फूलों की पुष्प वर्षा की गई. इस दौरान ‘बोल बम’ के जयकारे गूंजे और कांवड़ियों को जलपान भी कराया गया. सिवाया टोल प्लाजा पर हुए इस आयोजन के वीडियो भी लोगों ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए
आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो जजों की पीठ ने स्प्लिट वर्डिक्ट सुनाया है. एक जज ने एफआईआर के 2 साल तक बुलडोजर कार्रवाई पर रोक का आदेश दिया, जबकि दूसरे जज ने असहमति जताई जिसके बाद मामला तीसरे जज के लिए चीफ जस्टिस को रेफर कर दिया गया.
संभल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले प्रशासन ने सरकारी और कब्रिस्तान की जमीन पर बने कथित अवैध इमामबाड़े, मजार और ईदगाह को हटाने की कार्रवाई की. राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया. प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया नियमानुसार की गई है. वहीं स्थानीय स्तर पर कार्रवाई को लेकर चर्चा जारी है.
सुप्रीम कोर्ट में बिना कानूनी प्रक्रिया के मकान गिराने की कार्रवाई पर सुनवाई हुई. याचिकाकर्ताओं ने अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की. ऐसे में जस्टिस बागची ने कहा कि बुलडोजर का इस्तेमाल चुन-चुन कर नहीं होना चाहिए और सभी के साथ समान न्याय होना चाहिए.
दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहे बुलडोजर एक्शन के बीच मंगलवार को पीतमपुरा-शालीमार बाग मेन रोड पर अतिक्रमण हटाया गया.
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच हर दिन नए मोड़ ले रही है। एसआईटी की जांच में कथित तौर पर लाखों रुपये की नकदी, अमेरिकी डॉलर, सोना-चांदी और अन्य अहम सुराग मिलने का दावा किया गया है। आरोपी अविनाश शुक्ला को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने संकेत दिए हैं कि यदि जांच में यह साबित होता है कि मंदिर के चढ़ावे के पैसे से संपत्ति बनाई गई है, तो कथित तौर पर ऐसी संपत्तियों की रिकवरी की कार्रवाई भी की जा सकती है।
राजधानी रायपुर के नकटी गांव में MLA कॉलोनी परियोजना के लिए 80 से ज्यादा घर तोड़े जा चुके हैं. पुनर्वास, सरकारी जमीन और बेघर हुए परिवारों के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर कई सवाल उठाए हैं.
गाजियाबाद में प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सरकारी जमीन पर बने बहुमंजिला मजार को गिरा दिया. कार्रवाई से पहले नोटिस दिया गया था. पुलिस की मौजूदगी में अभियान शांतिपूर्वक पूरा हुआ और अधिकारियों ने आगे भी ऐसे कदम जारी रखने की बात कही.
दिल्ली के यमुना बाजार में NGT के निर्देश पर DDA ने फ्लडप्लेन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाते हुए सैकड़ों घर ध्वस्त कर दिए. कई परिवार बेघर हुए और आजीविका पर संकट गहरा गया है.
दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में बुलडोजर कार्रवाई जारी है. 300 से ज्यादा घरों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है क्योंकि ये इलाका यमुना की ओ-जोन बेल्ट में आता है. सरकार की मानें तो बाढ़ के खतरे और जर्जर मकानों के कारण सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया है.