scorecardresearch
 

फांसी की सजा के खिलाफ अपील करेगी मुस्कान, जेल से दी अपने अगले कदम की जानकारी

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेगी. जेल प्रशासन ने उसे सरकारी वकील उपलब्ध कराने के लिए स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी को पत्र लिखा है. वहीं, मौत की सजा सुनाए जाने के बाद रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की हालत बिगड़ गई.

Advertisement
X
सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और उसके प्रेमी को मिली है फांसी की सजा. (Photo: ITG)
सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और उसके प्रेमी को मिली है फांसी की सजा. (Photo: ITG)

सौरभ राजपूत हत्याकांड में मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेगी. जेल प्रशासन ने उसे सरकारी वकील उपलब्ध कराने के लिए स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी को पत्र लिखा है. दूसरी ओर, एक अन्य मामले में पति को डंसवा कर मारने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की भी जेल में बेचैनी बढ़ गई है. 

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद अब मुस्कान ने अदालत के फैसले को चुनौती देने की तैयारी कर ली है. मुस्कान ने जेल से ही फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है. इसके लिए उसे सरकारी वकील उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.  

मौत की सजा के खिलाफ अपील करेगी मुस्कान
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के मुताबिक, सौरभ राजपूत हत्याकांड में मौत की सजा पाने वाली मुस्कान ने अभी तक अपने परिजनों को कोई पत्र नहीं लिखा है. हालांकि, उसने जेल से ही अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है. उसे कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी को पत्र लिखा गया है. अब सरकारी वकील उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि मुस्कान अदालत के फैसले को चुनौती दे सके.

Advertisement

उधर, मौत की सजा सुनाए जाने के बाद रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की हालत भी चर्चा में है. जेल प्रशासन के मुताबिक, अदालत का फैसला सुनने के बाद दोनों फूट-फूटकर रोने लगे. दोनों ने अपने मुंह पर हाथ रख लिया और नीचे बैठ गए. रात में दोनों ने खाना भी नहीं खाया. वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक, दोनों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें मौत की सजा भी हो सकती है.

रविता को जेल में मिला ये काम
जेल प्रशासन ने रविता को बैग सिलने के काम में लगाने की व्यवस्था की है, जबकि अमरदीप को अभी काम आवंटित किया जाना बाकी है. रविता और मुस्कान को अलग-अलग बैरक में रखा जाएगा. जेल प्रशासन के मुताबिक, मेरठ जेल के इतिहास में यह पहली बार है, जब दो महिला बंदियों को एक साथ मौत की सजा सुनाई गई है. दोनों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement