मेरठ (Meerut) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है. इस जिले का मुख्यालय भी यहीं है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,559 वर्ग किलोमीटर है (Meerut Geographical Area).
मेरठ जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और पांच विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Assembly constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक मेरठ की जनसंख्या (Population) लगभग 34 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 1,346 लोग रहते हैं (Meerut Density). यहां का लिंग अनुपात (Meerut Sex Ratio) 886 है. मेरठ की 72.84 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 80.74 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 63.96 फीसदी है (Meerut literacy).
मेरठ का इतिहास बहुत पुराना है. यहां से उत्तर-पूर्व में विदुर का टीला स्थित है. यह जिला हस्तिनापुर का अवशेष है, जो महाभारत काल में कौरव की राजधानी हुआ करता था, वर्तमान में यह मेरठ जिला के अंतर्गत आता है. कहा यह भी जाता है कि रावण के ससुर मय दानव के नाम पर इस शहर का नाम मयराष्ट्र रखा गया जिसका मतलब होता है मय का देश (History).
ब्रिटिश राज के समय से मेरठ एक बड़ा सेना का केन्द्र रहा है. 1857 में अंग्रेजी शासन के खिलाफ भारतीय जवानों द्वारा विद्रोह यहीं से शुरू हुआ था. यहां भारतीय सेना की एक बड़ी छावनी भी है (Meerut Army Cant).
मेरठ दो नदियों गंगा और यमुना के बीच बसा हुआ है. यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख व्यपारिक केन्द्र है. दिल्ली से 72 किमी उत्तर पूर्व में स्थित मेरठ एन.सी.आर (NCR) का हिस्सा भी है.
मेरठ का सर्राफा एशिया का बेहतरीन व्यवसाय बाजार है. यह जिला भारत के शहरों में खेल से जुड़े सामानों के सर्वोच्च निर्माताओं में से एक है, जिसके कारण इसे भारत का खेल नगर भी कहते हैं. साथ ही संगीत वाद्य यंत्रों के निर्माण में भी यह उच्च स्थान पर है. मेरठ में कुछ प्रसिद्ध फार्मास्यूटिकल कंपनियां भी हैं, जैसे पर्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड, मैनकाइंड फार्मा और बैस्टोकैम (Meerut Pharmaceutical Company.
मेरठ कॉलेज में बुधवार दोपहर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. पुलिसकर्मियों के सामने ही छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे. बवाल देखकर कॉलेज की छात्राएं सहम गईं. सूचना पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स पहुंची और स्थिति संभाली. पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास एवं विकास परिषद ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की. 44 चिन्हित परिसरों में तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण किया गया. विरोध की आशंका के बीच 21 सितंबर को कोर्ट में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल होनी है.
मेरठ में बुधवार तड़के कंकरखेड़ा पुलिस और SWAT टीम की मुठभेड़ में गोकशी के मामले में वांछित जावेद और शाह आलम घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक दोनों के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया. उनका साथी शोएब उर्फ कादिर फरार हो गया.
मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 में मंगलवार शाम सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की. हालात को देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर पास की कॉलोनी को खाली कराया. फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और गैस लीकेज को कंट्रोल किया गया.
मेरठ में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस रिसाव के बाद मंगलवार शाम अफरातफरी मच गई. गैस की चपेट में आने से कई लोगों ने आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत की. करीब 8 से 10 लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया. एहतियातन आसपास की कॉलोनी खाली कराई गई. प्रशासन के मुताबिक सिलेंडर के वाल्व में रिसाव से गैस निकली थी.
मेरठ के हस्तिनापुर में करीब एक महीने के भीतर तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई. 16 अगस्त को सरवर की गोली मारकर हत्या हुई, 11 सितंबर को दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय नितिन नागर को गोली मार दी गई, जबकि 13 सितंबर को 65 वर्षीय विमला देवी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई.
मेरठ में 12 साल तक परिवार का हिस्सा रहे पालतू कुत्ते टफ्फू की मौत के बाद परिवार ने उसकी इंसानों की तरह तेरहवीं की। 13 सितंबर को हवन कराया गया और रिश्तेदारों व पड़ोसियों को प्रसाद बांटा गया। टफ्फू की तस्वीर लगाकर उसकी पसंद के लड्डू भी बनवाए गए।
मेरठ में 12 साल तक परिवार का हिस्सा रहे पालतू कुत्ते 'टफ्फू' की मौत के बाद सुनील यादव के परिवार ने उसकी इंसानों की तरह तेरहवीं की. बेटी वर्षा उसे भाई मानती थी. सदमे में तीन दिन चूल्हा नहीं जला. परिवार ने हवन कराकर रिश्तेदारों और पड़ोसियों को प्रसाद बांटा और टफ्फू को श्रद्धांजलि दी.
यूपी के मेरठ में हाफ एनकाउंटर के डर से एक आरोपी खुद सरेंडर करने SSP ऑफिस पहुंच गया. दरअसल, मेरठ पुलिस स्क्रैप कारोबारी पर जानलेवा हमले के आरोपी रवीश की तलाश में जुटी थी. इस बीच आरोपी खुद ही SSP ऑफिस पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. देखें वीडियो.
मेरठ जेल के बाहर खड़े होकर कुछ युवकों ने ऐसा वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. रील में जेल की दीवार के सामने 'एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर' गाना बजता सुनाई दे रहा है. पुलिस ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया है और इसमें शामिल युवकों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
मेरठ जेल के बाहर युवकों की बनाई रील सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. वीडियो में चार से पांच युवक जेल की दीवार के सामने गाना बजाते नजर आ रहे हैं. इनमें शहजाद नाम का युवक हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती का भाई बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक रील से दहशत वाला माहौल बनाने की कोशिश हुई. मामले में युवकों की पहचान और भूमिका की जांच जारी है.
मेरठ के शेरगढ़ी इलाके में एक मंदिर में 13 साल की किशोरी की 20 साल के युवक से शादी कराई जा रही थी. इसकी खबर पुलिस को मिली तो टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही दूल्हा और दोनों पक्षों के कई लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है.
UP Election 2027: 2027 की जंग शुरू, BJP की टॉप टीम यूपी में उतरी..यूपी चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं...लेकिन बीजेपी ने 2027 की जंग का बिगुल अभी से बजा दिया है. इस बार सिर्फ रैलियां नहीं...दिल्ली से पार्टी की सबसे ताकतवर टीम यूपी में उतर रही है. मिशन साफ है...जो सीटें हार गए थे, उन्हें हर हाल में वापस जीतना है. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के दौरे के बाद अब दो और बड़े चेहरे यूपी पहुंच रहे हैं.
मेरठ में पूर्व मंत्री और मीट कारोबारी हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की दबंगई का CCTV सामने आया है. आरोप है कि वह साथियों के साथ तमंचा लेकर पड़ोसी के घर पहुंचा, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और धमकी दी. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. चार टीमें लगाई गईं और मुख्य आरोपी फिरोज को हिरासत में लिया गया.
मेरठ में फिरोज भूरा का सीसीटीवी वायरल हुआ. आरोप है कि वह साथियों के साथ तमंचा लेकर पड़ोसी के घर पहुंचा और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक वीडियो में अवैध असलाह लिए युवक फिरोज है. शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार टीमें बनाई गईं. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. विवाद की वजह स्पष्ट नहीं है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कृषि विभाग की सब्सिडी योजनाओं और आधुनिक कृषि यंत्रों ने खेती की तस्वीर बदल दी है. सरकार से 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान पाकर किसान महंगे उपकरण खरीद रहे हैं. इससे खेती का समय और श्रम लागत आधी रह गई है.
मेरठ के मवाना स्थित एक स्कूल में कक्षा सात के 13 वर्षीय छात्र कुनाल शर्मा का शव स्कूल के वॉशरूम में मिला. छुट्टी के बाद ई-रिक्शा चालक ने उसे तलाशा तो वह वहां बेहोश पड़ा मिला. स्कूल प्रबंधन और परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया. प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका है. परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर AIMIM ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 20 सितंबर से प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा शुरू करेंगे. मेरठ में राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने बताया कि ओवैसी कानपुर, श्रावस्ती और आजमगढ़ समेत कई जगह जनसंपर्क करेंगे.
मेरठ में बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें युवक आधी रात सड़क के बीच कारें खड़ी कर केक काटते, आतिशबाजी करते और स्टंटबाजी करते नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. स्टंट में इस्तेमाल दो कारों को सीज किया गया, जबकि तीन नाबालिगों को चेतावनी देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. जेल में जन्मी ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ की आरोपी मुस्कान की आठ माह की बेटी को राधा के रूप में सजाया गया. महिला बंदियों के साथ रह रहे चार बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण किया. पूजा, भजन, झांकी और प्रसाद वितरण के साथ जन्मोत्सव मनाया गया.
मेरठ के हस्तिनापुर में पुलिस ने नकली ब्रांडेड सिगरेट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया. छापेमारी में तैयार-अधबनी सिगरेट, कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद हुईं. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है. वीडियो में जानें कैसे यूपी पुलिस ने किया भंडाफोड़.