scorecardresearch
 

शादी के दो साल बीत गए, पति ने नहीं बनाए संबंध, स्पर्म टेस्ट से भी भागा! गोरखपुर में पत्नी पहुंची थाने

गोरखपुर के गोरखनाथ में पीड़ित महिला ने पति समेत ससुराल के 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है. आरोप है कि पति ने शादी के दो साल तक शारीरिक संबंध नहीं बनाए और स्पर्म टेस्ट कराने से भागता रहा. विरोध करने पर इलाज के नाम पर ₹5 लाख दहेज मांगा और पीटकर घर से निकाल दिया.

Advertisement
X
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला के अनुसार, शादी होने के बाद पति ने कभी भी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं. हर बार दवा का कोर्स चलने का बहाना बनाकर टाल-मटोल करता रहा. शक होने पर वह पति को एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंची. लेकिन जब डॉक्टर ने जांच के लिए स्पर्म सैंपल देने को कहा तो पति ने सैंपल देने से साफ मना कर दिया.

महिला के मुताबिक, उसने जब अपने पति से इलाज करने को कहा तो पूरे घर ने मिलकर ₹500000 की डिमांड शुरू कर दी और कहा कि रुपये लेकर आओ उसी से इलाज कराया जाएगा, अगर रुपया लेकर नहीं आओगी तो घर में एंट्री भी नहीं मिलेगी. इस बात से आहत होकर महिला ने गोरक्षनाथ थाने में 12 जुलाई की शाम ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मानसिक प्रताड़ना समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया.

आपको बता दें कि कपल की शादी लखनऊ में हुई थी जिसमें लगभग 15 लख रुपए भी खर्च हुए थे. शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ के महानगर क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. शादी के पहले दिन से ही महिला की अनदेखी की जाती थी और प्रताड़ना भी शुरू कर दी गई थी. जरूरत के किसी सामान को भी नहीं दिया जाता था.

Advertisement

महिला की मानें तो शादी के बाद जब वो पति से पूछती थी कि मुझसे दूरी बनाकर क्यों रखते हैं तो वह कहते थे कि दवा चल रही है. कोर्स पूरा होने के बाद सब ठीक हो जाएगा. इसी तरह 2 साल बिता दिए. लेकिन कभी भी पति-पत्नी की तरह संबंध नहीं बनाए.

मामले में गोरखनाथ के थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इसमें पति, सास, देवर, ननद समेत कुल पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच की जा रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement