scorecardresearch
 
Advertisement
झारखंड

हाथों में तिरंगा, जुबां पर छात्र अधिकार के नारे... रांची का स्टूडेंट्स मार्च देखिए तस्वीरों में

Ranchi
  • 1/7

JPSC और JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर रांची में छात्रों का मार्च जारी है. छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल कुछ छात्र गुलाब लेकर पहुंचे हैं. एक छात्र ने कहा, 'ये फूल हमारे प्रिय सीएम हेमंत सोरेन के लिए हैं, जिनके कानों पर 16 दिन से जूं नहीं रेंग रही है. हम हर कांटे का जवाब फूल से देंगे.' (Photo: ITG)

Ranchi
  • 2/7

छात्र हाथों में तिरंगा लेकर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. वहीं, रांची में विधानसभा की ओर मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की. हालांकि, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग लांघकर आगे बढ़ते नजर आए हैं. (Photo: ITG)

Ranchi
  • 3/7

प्रशासन ने विधानसभा का घेराव करने जा रहे छात्रों को चेतावनी दी है कि किसी भी गैरकानूनी या उग्र प्रदर्शन में शामिल होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने कहा है कि पुलिस वेरिफिकेशन में हंगामा करते पाए जाने पर भविष्य में मिलने वाली सरकारी नौकरियों, निजी कंपनियों में अवसरों और ठेकों पर असर पड़ सकता है. (Photo: ITG)

Advertisement
Ranchi
  • 4/7

रांची में विधानसभा के आस-पास प्रदर्शनकरियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स का सहारा लिया जा रहा है. पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक के रास्ते में 6 जगह बैरिकेडिंग की गई है. (Photo: ITG)

Ranchi
  • 5/7

रविवार को 5 घंटे तक छात्रों और सरकार के बीच चली वार्ता नाकाम रही है. प्रदर्शनकारी छात्रों और राज्य सरकार के बीच असहमति का असल मुद्दा 'झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल' (JSSC CGL परीक्षा 2024) है. दरअसल छात्र इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगा रहे हैं और इस मामले में CBI जांच की मांग कर रहे हैं. (Photo: ITG)

Ranchi
  • 6/7

एक तरफ रांची में प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की ओर मार्च कर रहे हैं, तो दूसरी ओर राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सीएम आवास को घेरा है. पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को हटा रही है. (Photo: ITG)

Ranchi
  • 7/7

परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए अब छात्र आर-पार के मूड में हैं. प्रदर्शनकारी छात्र JSSC CGL 2024 परीक्षा को पूरी तरह से रद्द करने की मांग कर रहे हैं. उनकी डिमांड है कि परीक्षा के आधार पर दी गई सभी नियुक्तियों को तुरंत निरस्त किया जाए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराई जाए. (Photo: ANI)

Advertisement
Advertisement