scorecardresearch
 

विदेश पहुंचकर याद आई भारत की ये 7 सुविधाएं, भारतीय महिला का वीडियो हुआ वायरल

पुर्तगाल में रहने वाली भारतीय महिला श्रुति शिवम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने भारत की 7 ऐसी सुविधाओं का जिक्र किया है, जिनकी अहमियत उन्हें विदेश जाने के बाद समझ आई.

Advertisement
X
श्रुति शिवम पुर्तगाल में रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर करती रहती हैं. ( Photo: ITG)
श्रुति शिवम पुर्तगाल में रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर करती रहती हैं. ( Photo: ITG)

कई लोग विदेश में बसने का सपना देखते हैं. उन्हें लगता है कि वहां की जिंदगी भारत से ज्यादा आसान और बेहतर होगी. लेकिन जब लोग विदेश में रहने लगते हैं, तब उन्हें अपने देश की कई छोटी-छोटी सुविधाओं की अहमियत समझ में आती है. ऐसा ही एक्सपीरियंस पुर्तगाल में रहने वाली भारतीय महिला श्रुति शिवम ने साझा किया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि भारत की कुछ ऐसी सुविधाएं हैं जिन्हें वह पहले सामान्य मानती थीं, लेकिन विदेश जाने के बाद उन्हें उनकी असली कीमत समझ में आई.

श्रुति शिवम पुर्तगाल में रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर करती रहती हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज देसी लाइफ अब्रॉड पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने भारत की सात ऐसी चीजों का जिक्र किया, जिन्हें वह अब बहुत याद करती हैं.

1. घर बैठे सामान की डिलीवरी
श्रुति ने बताया कि भारत में किराने का सामान, खाना, दवाइयां और दूसरी जरूरत की चीजें कुछ ही मिनटों या घंटों में घर पहुंच जाती हैं. कई ऐप्स की मदद से लोग बिना घर से निकले अपनी जरूरत का सामान मंगा सकते हैं. लेकिन पुर्तगाल में ऐसा हर जगह संभव नहीं है. वहां कई बार लोगों को खुद दुकान या पिकअप सेंटर जाकर सामान लेना पड़ता है.

2. आखिरी समय में काम हो जाना
भारत में कई काम बहुत कम समय में हो जाते हैं. चाहे डॉक्टर की अपॉइंटमेंट हो, किसी कारीगर को बुलाना हो या कोई जरूरी काम करवाना हो, अक्सर लोग तुरंत व्यवस्था कर लेते हैं. लेकिन पुर्तगाल में ज्यादातर काम पहले से तय समय और अपॉइंटमेंट के अनुसार होते हैं. वहां बिना योजना बनाए काम करवाना मुश्किल हो सकता है.

Advertisement

3. तेज डिलीवरी सिस्टम
भारत में आजकल 10 मिनट, 30 मिनट या उसी दिन डिलीवरी जैसी सेवाएं आम हो चुकी हैं. ऑनलाइन ऑर्डर किया गया सामान बहुत जल्दी घर पहुंच जाता है. श्रुति के अनुसार, पुर्तगाल में अगले दिन डिलीवरी मिल जाना भी काफी तेज सेवा मानी जाती है. यही वजह है कि उन्हें भारत की फास्ट डिलीवरी सर्विस की कमी महसूस होती है.

4. हेल्थ फैसिलिटी
श्रुति ने कहा कि भारत में डॉक्टर से मिलना, मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेना और इलाज करवाना काफी आसान होता है. हालांकि पुर्तगाल की  हेल्थ फैसिलिटी अच्छी है, लेकिन वहां डॉक्टर से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. भारत में कई मामलों में स्वास्थ्य सेवाएं ज्यादा आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं.

5. सस्ता और सुविधाजनक परिवहन
भारत के शहरों में ऑटो, टैक्सी, बस, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन के कई विकल्प मौजूद हैं. लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार यात्रा कर सकते हैं. श्रुति का कहना है कि पुर्तगाल में भी परिवहन व्यवस्था अच्छी है, लेकिन वहां यात्रा का खर्च भारत की तुलना में काफी ज्यादा महसूस होता है.

6. आसानी से मिल जाते हैं कारीगर
भारत में अगर घर में बिजली, पानी या किसी उपकरण की समस्या हो जाए तो इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर या रिपेयर करने वाले लोग जल्दी मिल जाते हैं. कई बार वे उसी दिन आकर काम भी कर देते हैं. लेकिन पुर्तगाल में ऐसी सेवाओं के लिए पहले से समय लेना पड़ता है और उनकी फीस भी ज्यादा होती है.

Advertisement

7. आसानी से चीजें हो जाती हैं मरम्मत
श्रुति ने बताया कि भारत में खराब हो गई चीजों को फेंकने के बजाय ठीक करवाने की परंपरा काफी मजबूत है. मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और होम अप्लायंसेज आसानी से रिपेयर हो जाते हैं. जबकि कई यूरोपीय देशों में लोग खराब चीजों को ठीक कराने के बजाय नया सामान खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं.

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
श्रुति के इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और इस पर अपनी राय दी. विदेश में रहने वाले कई भारतीयों ने उनकी बातों से सहमति जताई. उनका कहना था कि विदेश जाने के बाद उन्हें भी भारत की कई सुविधाओं की अहमियत समझ में आई. हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यूरोप में सेवाएं महंगी होने का कारण वहां श्रमिकों को बेहतर वेतन और सुविधाएं मिलना है. इसलिए वहां रोजमर्रा की सेवाएं भारत की तुलना में महंगी और थोड़ी धीमी हो सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement