scorecardresearch
 

'क्या Coca-Cola के बिना जिंदा नहीं रह सकते?' अमेरिका की संसद में गूंजा ये सवाल

अमेरिका में सरकारी खाद्य सहायता योजना को लेकर हुई संसदीय सुनवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सुनवाई के दौरान एक सांसद ने कोका-कोला जैसी मीठी ड्रिंक्स को लेकर ऐसा सवाल पूछा कि पूरे हॉल में बहस छिड़ गई.

Advertisement
X
Coca-Cola दुनिया के सबसे लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक्स ब्रांड्स में से एक है. (Photo:Pexel)
Coca-Cola दुनिया के सबसे लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक्स ब्रांड्स में से एक है. (Photo:Pexel)

अमेरिका में सरकारी खाद्य सहायता योजना SNAP को लेकर हुई संसदीय सुनवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सुनवाई के दौरान रिपब्लिकन सांसद ब्रैंडन गिल ने सवाल उठाया कि क्या टैक्सपेयर्स के पैसे से कोका-कोला जैसी शुगर वाली ड्रिंक्स खरीदी जानी चाहिए.

उन्होंने सुनवाई में मौजूद एक पॉलिसी एडवोकेट से पूछा कि क्या कोका-कोला में कोई पोषण मूल्य है? इसके बाद दूसरा सवाल किया कि क्या अमेरिकियों को जिंदा रहने के लिए कोका-कोला की जरूरत है? सांसद बार-बार सिर्फ 'हां' या 'नहीं' में जवाब मांगते रहे.

हालांकि, पॉलिसी एडवोकेट ने सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि उनकी विशेषज्ञता फूड सिक्योरिटी में है, न्यूट्रिशन साइंस में नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि पोषण से जुड़े सवालों पर वह सरकारी गाइडलाइंस का पालन करेंगी.

क्या है SNAP योजना?

SNAP अमेरिका की सरकारी खाद्य सहायता योजना है. इसे भारत की राशन योजना जैसा समझ सकते हैं. इसके तहत कम आय वाले परिवारों को हर महीने खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. इस योजना का लाभ 4 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी लेते हैं.

Advertisement

देखें इस बहस का वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mo (@mo.of.everything)

विवाद क्यों हुआ?

विवाद इस बात पर है कि SNAP के पैसों से कोका-कोला और दूसरी शुगर वाली ड्रिंक्स भी खरीदी जा सकती हैं. ब्रैंडन गिल का कहना है कि टैक्सपेयर्स का पैसा ऐसी चीजों पर खर्च नहीं होना चाहिए, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक मानी जाती हैं.

वहीं, कई विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार का काम लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है, न कि यह तय करना कि वे कौन-सी वैध खाद्य चीज खरीदें. सुनवाई का यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement