scorecardresearch
 

Monsoon Travel Destinations: मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 7 हिल स्टेशन, आज ही बनाएं ट्रिप का प्लान

Monsoon Travel Destinations: मानसून में हरियाली, बादलों और ठंडी हवाओं के बीच पहाड़ों की सैर का अलग ही मजा होता है.अगर आप बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको भारत के कुछ खूबसूरत हिल स्टेशनों के बारे में बताएंगे, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं.

Advertisement
X
मानसून ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 7 हिल स्टेशन (Photo-ITG)
मानसून ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 7 हिल स्टेशन (Photo-ITG)

Monsoon Travel Destinations: मानसून का मौसम पहाड़ों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है. हरियाली, बादल और ठंडी हवाएं इस मौसम में घूमने का अलग ही मजा देती हैं. हालांकि, भारी बारिश के कारण कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और सड़क बंद होने की घटनाएं भी होती है . लेकिन अच्छी बात यह है कि देश में ऐसे में अभी भी कई ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां आप मानसून के दौरान घूमकर मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं. 

शिमला
अगर आप मानसून में पहाड़ों की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो शिमला बेहतरीन विकल्प हो सकता है. बारिश के मौसम में यहां की वादियां, देवदार के जंगल और ठंडी हवाएं मन मोह लेती हैं. यहां आप जाखू मंदिर, मॉल रोड और रिज मैदान घूम सकते हैं या किसी कैफे में बैठकर बादलों का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं.

धर्मशाला और मैक्लोडगंज 
अगर आप नेचर लवर हैं और आपको शांति पसंद है तो आपके लिए धर्मशाला और मैक्लोडगंज शानदार जगह हैं. यहां आप दलाई लामा मंदिर, तिब्बती मठ, स्थानीय बाजार और कैफे में घूम सकते हैं. मानसून में यहां का मौसम और भी सुहावना हो जाता है.

उत्तराखंड का नैनीताल
बारिश के मौसम में नैनीताल की खूबसूरती देखते ही बनती है. नैनी झील में बोटिंग, मॉल रोड पर घूमना और रोपवे से पहाड़ों का नजारा देखने का अलग ही अनुभव होता है. यह जगह परिवार, कपल्स और दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन मानी जाती है.

Advertisement

मसूरी और लैंडौर (उत्तराखंड)
मसूरी को 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है. मानसून में यहां की हरियाली और बादलों से ढकी पहाड़ बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं. वहीं, पास का लैंडौर शांत माहौल, पुराने चर्च, खूबसूरत कैफे और लाल टिब्बा जैसी जगहों के लिए जाना जाता है.

राजस्थान का माउंट आबू
अगर आप कम जोखिम वाले पहाड़ी इलाके में घूमना चाहते हैं तो राजस्थान का माउंट आबू आपके लिए बेस्ट है. मानसून में यहां का मौसम काफी सुहावना हो जाता है और चारों ओर हरियाली छा जाती है. नक्की झील, गुरु शिखर और दिलवाड़ा जैन मंदिर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं.

तमिलनाडु का कुन्नूर
ऊटी के पास स्थित कुन्नूर अपनी चाय की खूबसूरत वादियों के लिए मशहूर है. मानसून में यहां का नजारा और भी आकर्षक हो जाता है. यहां आप सिम्स पार्क, डॉल्फिन्स नोज, लैम्ब्स रॉक और नीलगिरि माउंटेन रेलवे की सवारी का आनंद ले सकते हैं.

गुजरात का सापुतारा
अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो गुजरात का सापुतारा बेहतर ऑप्शन है. मानसून में यहां के झरने, हरियाली और पहाड़ बेहद खूबसूरत नजर आते हैं. यहां आप सापुतारा झील में बोटिंग, रोपवे की सवारी और प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं.

Advertisement

इन बातों का ध्यान
मानसून के दौरान मौसम कभी भी बदल सकता है. इसलिए ट्र्र्र्रैवल पर जाने से पहले मौसम का अपडेट और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी जरूर देखें. साथ ही रेनकोट, छाता, फिसलन-रोधी जूते और जरूरी दवाइयां अपने साथ रखें, ताकि सफर सेफ और आरामदायक रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement