गुजरात
गुजरात (Gujarat) भारतीय गणराज्य का एक प्रांत (Indian state) है जो पश्चिमी भारत (western India) में स्थित है. वर्तमान गुजरात राज्य 1 मई 1960 को अस्तित्व में आया. (State formation) इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से लगी है. राजस्थान इसके उत्तर और मध्य प्रदेश इसके उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य है. महाराष्ट्र इसके दक्षिण में है और अरब सागर इसकी पश्चिमी-दक्षिणी सीमा से लगा हुआ है. इसकी दक्षिणी सीमा पर दादर एवं नगर-हवेली हैं. गुजरात की राजधानी गांधीनगर है. गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,244 वर्ग किलोमीटर है. (Geographical location and Area).
2011 की जनगणना के मुताबिक गुजरात की जनसंख्या (Population) 6 करोड़ से ज्यादा है और यहां हर वर्ग किलोमीटर में 308 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात 919 है (Sex ratio). इस राज्य की कुल आबादी का 78.03 फीसदी साक्षर है, जिनमें 85.75% पुरुष और 69.68% महिला साक्षर है (Guajarat literacy).
राष्ट्री य परिवार स्वाrस्य्te सर्वेक्षण-5 के साल 2019 की रिर्पोट के अनुसार गुजरात में शिशु मृत्युस दर (Infant Mortality Rate IMR आईएमआर) 25 है, यानि 1000 शिशुओं में 25 की जन्म के दौरान या तुरंत बाद मौत हो जाती है.
गुजरात में 182 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituencies) हैं और 26 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha Constituencies) हैं. गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल हैं. वर्तमान समय में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party, BJP भाजपा) की सरकार है. गुजरात में कुल 33 जिले हैं.
गुजरात नाम, गुर्जरत्रा से आया है. गुर्जरों का साम्राज्य 6ठी से 12वीं सदी तक गुर्जरत्रा के नाम से जाना जाता था. गुज्जर जनजाति के अत्यधिक निवास करने के कारण इसे गुर्जरत्रा कहा गया है. प्राचीन महाकवि राजसेखर ने गुर्जर प्रतिहार का संबंध सूर्यवंश या रघुवंश से बताया है. कुछ विद्वान इन्हे मध्य-एशिया से आए आर्य भी बताते हैं (Origin of name Gujarat).
गुजरात कपास, तम्बाकू और मूंगफली का उत्पाmदन करने वाला देश का प्रमुख राज्यन है और यह कपड़ा, तेल और साबुन जैसे महत्वापूर्ण उद्योगों के लिए कच्चा माल भी उपलब्ध कराता है. यहां की अन्या महत्व पूर्ण नकदी फसलें हैं - इसबगोल, धान, गेहूं और बाजरा (Agriculture).
राज्यत में औद्योगिक ढांचे में धीरे-धीरे विकसित हो रही है और यहाँ रसायन, पेट्रो-रसायन, उर्वरक, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉ निक्सर आदि उद्योगों का विकास हो रहा है. 2004 के अन्त में राज्यै में पंजीकृत चालू फैक्टगरियों की संख्या 21,536 थी जिनमें औसतन 9.27 लाख दैनिक श्रमिकों को रोजगार मिला हुआ था. मार्च, 2005 तक राज्यि में 2.99 लाख लघु औद्योगिक इकाइयों का पंजीकरण हो चुका था (Industries).
राज्यn में भूतलीय जल तथा भूमिगत जल द्वारा कुल सिंचाई क्षमता 64.48 लाख हेक्टे्यर आंकी गई है जिसमें सरदार सरोवर (नर्मदा) परियोजना की 17.92 लाख हेक्टेियर क्षमता भी सम्मिलित है (Irrigation).
राज्यr में द्वारका, सोमनाथ, पालीताना, पावागढ़, मोढेरा (सूर्यमंदिर) और गिरनार जैसे धार्मिक स्थ लों के अलावा महात्मा गांधी की जन्म,भूमि पोरबंदर और पुरातत्वप और वास्तु्कला की दृष्टि से उल्ले खनीय पाटन, सिद्धपुर, लोथल और अहमदाबाद जैसे स्थाीन भी हैं (Gujarat Tourism).
गुजराती और हिन्दी गुजरात की अधिकृत भाषाएं हैं. इन दोनों में गुजराती का इस्तेमाल ज्यादा होती है (Gujarat Languages).
राजकोट में मामा के 40 लाख रुपये लौटाने से बचने के लिए एक भांजे ने 11 लाख की लूट का झूठा नाटक रच डाला. मामला सामने आने पर पुलिस ने भांजे समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पढ़ें पूरी कहानी.
कच्छ जिले के एक शेल्टर होम में आठ नाबालिग बच्चों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. आरोप है कि हाउस मदर लतीफा बेगम ने बच्चों को पीटा, गालियां दीं और उनके चेहरों पर मानव मल लगाया. शिकायत की जांच के बाद माधपर पुलिस ने FIR दर्ज की है. शेल्टर होम प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में है.
गांधीनगर में पुलिस स्टेशन में हंगामे और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी पर दो मामले दर्ज हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने कहा है कि वह पुलिस और सरकार से नहीं डरते और यह FIR उनके लिए मेडल के समान है.
गुजरात राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवानी और उनके सात अन्य साथियों के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया गया है. यह पूरा मामला गांधीनगर नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है. खबरों के मुताबिक, पथापुर थाने में कथित तौर पर हंगामा करने और पुलिस इंस्पेक्टर के शासकीय कार्य में बाधा डालने का गंभीर आरोप जिग्नेश मेवानी और उनके समर्थकों पर लगा है.
गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि 8 अक्टूबर को पेथापुर पुलिस स्टेशन में हंगामा कर पुलिस इंस्पेक्टर को सरकारी काम करने से रोका गया. मामला कांग्रेस उम्मीदवार यूनुस परमार से पूछताछ के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है.
राजकोट में इस बार करीब 48 आधुनिक रास-गरबा आयोजनों की तैयारी है. इसी बीच शहर में कुछ गरबा आयोजनों के बाहर 'लव जिहाद से सावधान' लिखे पोस्टर लगा दिए गए. बताया गया कि ये पोस्टर रात के समय लगाए गए. लेकिन पोस्टरों पर न तो किसी संगठन का नाम है और न ही किसी व्यक्ति की पहचान. इन्हें किसने लगाया, इसकी पुष्टि भी नहीं हुई है.
गुजरात के राजकोट में नवरात्र और गरबा आयोजनों के बीच ‘लव जिहाद से सावधान’ लिखे पोस्टर चर्चा में हैं. शहर में करीब 48 आधुनिक रास-गरबा आयोजनों की तैयारी है और कई जगह प्रवेश द्वारों के बाहर ये पोस्टर लगाए गए हैं. पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति या संगठन की आधिकारिक पहचान सामने नहीं आई है. हिंदू जागरण मंच के संयोजक मंगेश देसाई ने इसे जागरूकता की पहल बताया और गरबा में प्रवेश से पहले पहचान पत्र जांचने की मांग का जिक्र किया.
गुजरात में नवरात्रि की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. जगह-जगह गरबा पंडालों में रौनक दिखाई दे रही है. नवसारी में तो गरबा की अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है, क्योंकि यहां आम लोगों के साथ-साथ एक रोबोट पर भी गरबे का रंग चढ़ा नज़र आ रहा है. इसके अलावा राजकोट में गरबा के लिए रंग-बिरंगे कॉस्टयूम से बाजार पटे पड़े हैं. देखें गुजरात आजतक.
आईएनएस मांग्रोल 12 अक्टूबर 2026 को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में भारतीय नौसेना में शामिल होगा. कोचीन शिपयार्ड द्वारा निर्मित यह स्वदेशी एंटी-सबमरीन जहाज तटीय सुरक्षा बढ़ाएगा. वाइस एडमिरल संजय वत्सायन समारोह की अध्यक्षता करेंगे.
गुजरात के जूनागढ़ स्थित सासण गिर जंगल में 9 अक्टूबर से मुख्य जंगल सफारी शुरू हो गई है. इस बार मानसून जल्दी खत्म होने और रास्तों व कॉजवे का काम पूरा होने के कारण सफारी सामान्य समय से आठ दिन पहले खोल दी गई. पहले ही दिन करीब 100 पर्यटक जंगल पहुंचे और उन्हें दो शेरनियों, तीन शावकों और दो नर शेरों के दीदार हुए.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष लामबंद है. विपक्ष अपनी मांगों को लेकर सरकार और चुनाव आयोग पर लगातार दबाव बना रहा है. 6 अक्टूबर को राहुल और प्रियंका ने 8 घंटे आकाशवाणी भवन में धरना दिया. फिर पुलिस ने हिरासत में लेकर उन्हें उठाया. 7 अक्टूबर- राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के सांसदों ने जनपथ पर लंच करके जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का प्लान बनाया. पुलिस ने रास्ते में बस रोकी तो राहुल और प्रियंका ने सड़क पर ही धरना दे दिया. पुलिस ने फिर राहुल और प्रियंका को हिरासत में लेकर, धरने से उठाया। 8 अक्टूबर- अब राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसद ने पहले कनॉट प्लेस पर खाना खाया, और फिर राजघाट पर गांधीगीरी दिखाई.
गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट ओपनर जीत रावल ने प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने 2016 से 2020 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 24 टेस्ट खेले और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए. रावल अहमदाबाद में पार्थिव पटेल के साथ एक ही स्कूल में पढ़े थे. वह चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं.
गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में एकता दिवस की परेड में शामिल होने आए सुरक्षा बलों के 87 जवान पिछले 10 दिनों में गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती हुए हैं. बीएसएफ (BSF), सीआरपीएफ (CRPF) और आईटीबीपी (ITBP) के जवानों को डेंगू, बुखार और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से 50 जवानों को छुट्टी दे दी गई है.
इस बार त्योहार सिर्फ घर पर मनाने के बजाय इन्हें ट्रैवल का बहाना बनाइए. दुर्गा पूजा, नवरात्रि गरबा, हॉर्नबिल फेस्टिवल, अयोध्या दीपोत्सव और जीरो फेस्टिवल जैसे आयोजनों के जरिए आप भारत की संस्कृति, परंपरा, खान-पान, संगीत और खूबसूरत जगहों को करीब से देख सकते हैं.
गुजरात के मोरबी में मालिया-कच्छ नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने भेड़-बकरियों के झुंड को टक्कर मार दी. हादसे में 23 भेड़ों और 2 बकरियों की मौत हो गई, जबकि 30 भेड़ें घायल हो गईं. हादसे के बाद इसका CCTV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मामले में भेड़-बकरियों के मालिक ने मालिया पुलिस में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
187 गैर-कानूनी स्ट्रक्चर हटाने के लिए मोरबी में पंचासर रोड पर मेगा डिमोलिशन अभियान शुरू किया गया है. मोरबी महानगरपालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है. अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के बाद करीब 25 हजार वर्गमीटर जमीन खाली होगी. बाजार में इसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में 25 साल का सफ़र को सेवा काल के रूप में समर्पित किए. जो कि विकास और राष्ट्र-निर्माण की यात्रा को दर्शाता है. गुजरात से दिल्ली तक इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी, कल्याण और सांस्कृतिक विरासत की विकास यात्रा को नई दिशा मिली. इस दौरान उनके गृहराज्य की तस्वीर कितनी बदली, देखिए गुजरात आजतक.
डांग के आहवा में काम-धंधे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया जिसका नतीजा ये हुआ कि छोटे भाई ने धारदार हथियार से बड़े भाई की हत्या कर दी. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें पूरी कहानी.
अहमदाबाद में साइबर ठगों ने बॉस की पहचान का इस्तेमाल कर एक अकाउंटेंट को अपने जाल में फंसा लिया. WhatsApp पर आए मैसेज के बाद बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी गई. अगले दिन की मांग ने इस पूरे खेल का राज खोल दिया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के राजनीतिक जीवन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन हुआ. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सनातन की शक्ति के कारण मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता.
आज भारतीय राजनीति में अजेय माने जाने वाले नरेंद्र मोदी की सत्ता यात्रा की शुरुआत 2001 में बेहद अप्रत्याशित और अस्थायी रूप में हुई थी. भुज भूकंप के बाद उपजे जन-आक्रोश, उपचुनावों में करारी हार और पार्टी की अंदरूनी कलह ने भाजपा आलाकमान को चेहरा बदलने पर मजबूर किया, जिसने संगठन के एक रणनीतिकार को सीधे गुजरात का मुख्यमंत्री बना दिया.