scorecardresearch
 

मनाली-नैनीताल में भयंकर ट्रैफिक जाम! इस गर्मी भीड़ से दूर परिवार संग घूम आएं भारत के ये 5 शांत हिल स्टेशन

गर्मियों की छुट्टियों में मनाली, शिमला और नैनीताल जैसे मशहूर हिल स्टेशन्स भारी ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं। अगर आप भीड़भाड़ और प्रदूषण से दूर परिवार के साथ शांत, ठंडी और सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो चकराता, जिभी, लैंसडाउन और तवांग जैसी इन 5 खूबसूरत ऑफबीट जगहों का प्लान बनाएं।

Advertisement
X
नैनीताल मेंं बाइक की एंट्री पर रोक लगा दी गई है.  (PHOTO:ITG/AI)
नैनीताल मेंं बाइक की एंट्री पर रोक लगा दी गई है. (PHOTO:ITG/AI)

बच्चों की जैसे ही गर्मियों की छुट्टियां शुरू होती है, वैसे ही लोग सीधे पहाड़ो की तरफ निकल पड़ते हैं. सबसे ज्यादा लोग मनाली, शिमला, नैनीताल और मसूरी की तरफ भागते हैं. अगर आप भी जून की गर्मी से बचने के लिए इन जगहों पर जाने का प्लान बना रहे है तो जरा ठहर जाइए, क्योंकि इन जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम मिल लगा हुआ है.

इसकी वजह से नैनीताल में बाइक की एंट्री पर रोक लगा दी है और शिमला में पिछले 72 घंटे में करीबन 70 हजार वाहन पहुंचे है. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि महानगरों के जाम से बचने के लिए जिन पहाड़ों का रूख कर रहे हैं, वहां पहुंचने के लिए भी आपको गाड़ियों की लंबी कतार में पीछे फंस सकते हैं. 

ऐसे में अगर आप फैमिली के साथ सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो इस बार कुछ शांत और कम भीड़ वाली जगहों का प्लान बना सकते हैं. यहां आपको खूबसूरत नजारे, ठंडी हवा और रिलैक्सिंग माहौल सब कुछ मिलेगा.

चकराता, उत्तराखंड

उत्तराखंड में सिर्फ लोग उन्हीं जगहों पर जाते हैं, जो पहले से ही फेमस है. लेकिन नैनीताल, मसूरी के अलावा भी कुछ ऐसी जगहें जहां आपको शांति और सुकून दोनों मिलेंगे. देहरादून के पास बसा चकराता बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां की हरियाली, झरने और पहाड़ लोगों को खूब पसंद आते हैं. टाइगर फॉल और देववन जैसी जगहें फैमिली ट्रिप को यादगार बना देते हैं और यहां मनाली-नैनीताल जैसी भीड़ भी नहीं मिलती.

Advertisement

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर इस बार अगर आप नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो सबसे बेहतरीन जगह अरुणाचल प्रदेश का तवांग है. यहां की झीलें, बर्फीले पहाड़ और मठ टूरिस्ट्स का मन मोह लेती हैं. यह जगह भीड़भाड़ से दूर सुकून का एहसास कराती है और ठंडी होने की वजह से गर्मियों की छुट्टियों के लिए यह बेस्ट प्लेस है. 

बिनसर, उत्तराखंड

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में लगभग 2,420 मीटर की ऊंचाई पर बसा बिनसर अपनी शांत वादियों और मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यह जगह खासतौर पर प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है, यहां से हिमालय की खूबसूरत चोटियां दिखाई देती हैं. बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी और यहां का शांत माहौल इसे फैमिली ट्रिप के लिए खास बनाते हैं.

जिभी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित जिभी उन लोगों के लिए है जो देवदार के जंगलों और लकड़ी के बने पुराने घरों के बीच रहना पसंद करते हैं. यहां का वातावरण इतना शांत है कि आपको अपनी धड़कनें भी साफ सुनाई देंगी. यहां की विक्टोरियन स्टाइल वाली कॉटेज और जालौरी पास इस जगह की खासियत हैं. यहां आप जिभी वॉटरफॉल की सैर, ट्राउट फिशिंग और तीर्थन वैली की ट्रैकिंग कर सकते हैं. जिभी जाकर आप तीर्थन वैली की सुंदरता का लुफ्त भी उठा सकते हैं, यहां के घर और सड़क देखकर आपको ऐसा महसूस होगा कि आप विदेश में हैं. 

Advertisement

लैंसडाउन, उत्तराखंड

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए लैंसडाउन एक शानदार वीकेंड डेस्टिनेशन है, जहां आपको 45 डिग्री गर्मी से राहत मिलेगी. इसके अलावा  शांत सड़कें, पहाड़ और साफ मौसम आपको शहर की भागदौड़ से दूर ले जाएगा और कुछ समय सुकून के बिता पाएंगे. सोलो ट्रिप के अलावा यह जगह फैमिली के साथ आराम से वक्त बिताने के लिए यह जगह बेस्ट मानी जाती है.
 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement