Best waterfalls in India: बारिश का मौसम घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होता. इस दौरान पहाड़, जंगल और नदियां अपनी पूरी खूबसूरती में नजर आते हैं. खासकर झरनों का नजारा मानसून में सबसे ज्यादा शानदार होता है. तेज बारिश के बाद इनमें पानी का बहाव बढ़ जाता है, जिससे इनकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है. अगर आप भी इस मानसून नेचर ट्रिप का प्लान बना रहे हैं तो भारत के इन खूबसूरत झरने को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल करना न भूलें.
गोवा-कर्नाटक सीमा पर स्थित दूधसागर जलप्रपात
लगभग 310 मीटर ऊंचा दूधसागर जलप्रपात बारिश के मौसम में दूध की सफेद धारा जैसा दिखाई देता है. यहां आप आसपास के मसाला बागानों की सैर कर सकते हैं और खूबसूरत रेलवे ट्रैक से झरने का नजारा भी देख सकते हैं.
कर्नाटक का जोग फॉल्स
जोग फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे बिना रुके गिरने वाले झरनों में गिना जाता है. मानसून में इसका तेज बहाव और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है.
केरल का अथिराप्पिल्ली फॉल्स
केरल का सबसे मशहूर झरना अथिराप्पिल्ली मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है. चारों ओर हरियाली और चट्टानों से गिरता पानी यहां का नजारा यादगार बना देता है.
मेघालय का नोहकालिकाई फॉल्स
लगभग 1,115 फीट ऊंचा यह भारत का सबसे ऊंचा प्लंज वॉटरफॉल माना जाता है. बारिश के मौसम में बादल, धुंध और हरियाली इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं.
कर्नाटक का शिवनसमुद्र फॉल्स
कावेरी नदी से बनने वाला यह झरना दो हिस्सों गगनचुक्की और भराचुक्की में बंटा हुआ है. मानसून में दोनों का तेज बहाव देखने लायक होता है.
हिमाचल प्रदेश का भागसू वॉटरफॉल
मैक्लोडगंज के पास स्थित भागसू वॉटरफॉल बारिश के मौसम में और भी आकर्षक दिखता है. ठंडी हवा और देवदार के जंगल यहां का माहौल बेहद सुकूनभरा बना देते हैं.
महाराष्ट्र का कुने फॉल्स
लोनावला में स्थित यह तीन मंजिला झरना मानसून में चारों तरफ फैली हरियाली के बीच बेहद खूबसूरत नजर आता है. वीकेंड ट्रिप के लिए यह शानदार जगह है.
उत्तराखंड का केम्प्टी फॉल्स
मसूरी के पास स्थित केम्प्टी फॉल्स बारिश के मौसम में पूरे शबाब पर होता है. बढ़ा हुआ जलप्रवाह और प्राकृतिक सुंदरता यहां आने वालों को खूब पसंद आती हैं.
छत्तीसगढ़ का चित्रकोट फॉल्स
भारत का नियाग्रा कहलाने वाला चित्रकोट जलप्रपात मानसून में बेहद विशाल और आकर्षक दिखाई देता है. बारिश के समय यहां का नजारा देखने लायक होता है.
ओडिशा का बरेहीपानी फॉल्स
सिमलीपाल नेशनल पार्क के भीतर स्थित यह झरना लगभग 1,309 फीट की ऊंचाई से गिरता है. घने जंगलों के बीच बहता यह झरना मानसून में और भी शानदार दिखाई देता है.
ट्रैवल से पहले रखें इन बातों का ध्यान