जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) एक भारतीय मूल के अमेरिकी राजनेता, समुदाय कार्यकर्ता और न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य हैं. वे साल 2025 में न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और सबसे कम उम्र के मेयर बने. उन्होंने 2021 से न्यूयॉर्क राज्य की 36वीं असेंबली जिले का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें क्वींस बरो के अस्टोरिया और लॉन्ग आइलैंड सिटी जैसे इलाके शामिल हैं. जोहरान ममदानी ने 24 जून 2025 को हुए प्राइमरी चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया, जिसके बाद ममदानी का न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद पर दावेदारी बढ़ गई थी.
जोहरान ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क में हुआ. वे प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर और युगांडा के राजनीतिक विश्लेषक महमूद ममदानी के बेटे हैं. कला और राजनीति दोनों का प्रभाव उनके जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है.
मीरा नायर ने सलाम बॉम्बे और मानसून वेडिंग जैसी फिल्में बनाई हैं.
ममदानी ने शिक्षा के दौरान ही सामाजिक न्याय और आव्रजन अधिकारों के लिए काम करना शुरू कर दिया था. उन्होंने एक हाउसिंग काउंसलर के रूप में किरायेदारों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और न्यूयॉर्क में अफोर्डेबल हाउसिंग की वकालत की.
2020 में, ममदानी ने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के लिए चुनाव लड़ा और डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल की. वे डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका (DSA) के सदस्य हैं और बर्नी सैंडर्स की राजनीति से प्रेरित माने जाते हैं. उनका एजेंडा मुख्य रूप से हाउसिंग फॉर ऑल, पुलिस सुधार, मेडिकेयर फॉर ऑल और ग्रीन न्यू डील पर केंद्रित है.
न्यूयॉर्क शहर के सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के छात्र अगले शैक्षणिक सत्र में जनरेटिव AI टूल्स का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. मेयर जोहरान ममदानी ने एक साल की रोक का ऐलान किया है. वहीं हाई स्कूल छात्रों के लिए साल में दो बार AI लिटरेसी की कक्षाएं होंगी और कुछ छात्रों को शिक्षकों की निगरानी में चुनिंदा AI प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी.
सोमवार को टाइम्स स्क्वायर पर हुई चाकूबाजी की घटना में बैंक ऑफ अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट एरिन पियासेंटी की मौत हो गई है. बैंक ऑफ अमेरिका ने उनकी मौत पर दुख जताया है.
न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मैडिसन स्क्वायर गार्डन कार्यक्रम का विरोध किया है, हालांकि उन्होंने कहा कि शहर के पास इसे रद्द करने का अधिकार शायद न हो. भागवत 29 अगस्त को इस कार्यक्रम में पांच हजार लोगों को संबोधित करेंगे. बीजेपी नेता राम कदम और गायिका मैरी मिलबेन ने ममदानी की आलोचना की, जबकि आरएसएस ने इसे खुले संवाद का कार्यक्रम बताया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत अमेरिका के दौरे पर हैं. 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम' आयोजित किया जाएगा. इस बीच अखिलेश यादव ने भागवत के विदेश दौरे पर सवाल उठाए हैं. वहीं, न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने भी इसका विरोध किया है.
अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले हिंदू संगठनों की सक्रियता बढ़ गई है. कार्यक्रम की आयोजक संस्था अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) ने X से अपने सस्पेंडेड अकाउंट को बहाल करने की अपील की है.
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध किया है. ममदानी ने आरएसएस की विचारधारा को भारत के बहुलतावादी और धर्मनिरपेक्ष स्वरूप के विपरीत बताया.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। 29 अगस्त को वे Madison Square Garden में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे, लेकिन कार्यक्रम से पहले ही विवाद छिड़ गया है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत RSS के शताब्दी वर्ष के वैश्विक आउटरीच कार्यक्रम के तहत अमेरिका के न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं. वहां 29 अगस्त को उनका मेडिसन स्क्वॉयर में कार्यक्रम है. न्यूयॉर्क में अपने प्रवास के दौरान, वे 'यूनिवर्सल वननेस' कार्यक्रम में भाग लेंगे और शनिवार को मशहूर मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5,000 लोगों की सभा को संबोधित करेंगे, उससे पहले न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि वे मोहन भागवत के इस कार्यक्रम का समर्थन नहीं करते.
आरएसएस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत के 29 अगस्त को न्यूयॉर्क स्थित मैडिसन स्क्वायर गार्डेन में प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध शुरू हो गया है. न्यू यॉर्क सिटी के पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर जोहरान ममदानी ने इस निजी आयोजन का विरोध करते हुए इसे भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने के खिलाफ बताया.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी को ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, हिज्बुल्लाह चीफ नईम कासिम और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन के साथ एक पोस्टर में दिखाया है. पोस्टर को नेतन्याहू और ममदानी के बीच बढ़ती राजनीतिक तकरार के बीच बड़ा सियासी हमला माना जा रहा है.
अब्दुल अल-सईद की डेमोक्रेटिक सीनेट प्राइमरी में जीत ने अमेरिकी राजनीति में प्रोग्रेसिव धड़े को नई ताकत दी है. मुस्लिम और मिस्र मूल के अब्दुल अब नवंबर में रिपब्लिकन माइक रोजर्स के खिलाफ मैदान में होंगे. माना जा रहा है कि वह अमेरिका के लिए दूसरे जोहरान ममदानी साबित हो सकते हैं.
मिशिगन में डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेट उम्मीदवारी जीतने वाले अब्दुल अल-सईद पर डोनाल्ड ट्रंप ने तीखा हमला बोला है. ट्रंप ने उन पर यहूदियों और इजरायल से नफरत करने का आरोप लगाया और उन्हें कम्युनिस्ट तक बताया.
ममदानी ने पिछले हफ्ते कहा था कि न्यूयॉर्क शहर के पास अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट को लागू करने का कानूनी अधिकार नहीं है. हालांकि, उन्होंने अमेरिकी संघीय सरकार से नेतन्याहू के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की थी.
जरा सोचिए... क्या ऐसा हो सकता है कि इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका की धरती पर कदम रखें और उन्हें वहीं हथकड़ी लग जाए? बड़ी खबर ये है कि सितंबर में यूएन महासभा की बैठक के लिए बेंजामिन नेतन्याहू को न्यूयॉर्क आना है और न्यूयॉर्क के मेयर ने कह दिया है कि वो नेतन्याहू को गिरफ्तार करने पर विचार कर रहे हैं. दरअसल, 21 नवंबर 2024 नीदरलैंड्स के हेग की International Criminal Court ने नेतन्याहू के खिलाफ गाजा में युद्ध अपराध को लेकर वारंट जारी किया है.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रस्तावित न्यूयॉर्क दौरे से पहले उनकी गिरफ्तारी को लेकर छिड़ी बहस में नया मोड़ आ गया है. पहले कानूनी विकल्प तलाशने की बात करने वाले न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी अब मान रहे हैं कि शहर के पास ऐसा अधिकार नहीं है. हालांकि, उन्होंने केंद्र की ट्रंप सरकार से ICC वारंट लागू करने की अपील की है.
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को उनके शहर आने पर गिरफ्तार करने की बात कही है. सितंबर में नेतन्याहू न्यूयॉर्क में यूएन के जेनरल मीटिंग में शामिल होने आएंगे. ऐसे में समझते हैं कि क्या सच में इजरायल के पीएम को न्यूयॉर्क के मेयर गिरफ्तार करवा सकते हैं?
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा है कि अगर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने न्यूयॉर्क आते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी के विकल्प पर कानूनी सलाह ली जा रही है. उन्होंने साफ किया कि कोई भी कदम केवल कानून के दायरे में रहकर ही उठाया जाएगा.
न्यूयॉर्क के रेंट गाइडलाइंस बोर्ड ने 10 लाख रेगुलेटेड अपार्टमेंट का किराया दो साल तक न बढ़ाने का फैसला किया गया है. मेयर जोहरान ममदानी ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है.
NYC के मेयर जोहरान ममदानी ईद-उल-अजहा की नमाज में आर्सेनल-थीम वाला कुर्ता पहनकर शामिल हुए. उनके साथ कांग्रेसवुमन एलेक्जेंड्रिया भी थीं जो काले हिजाब में नज़र आईं. हिजाब पहनने पर एलेक्जेंड्रिया को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा.
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने 11 सितंबर के हमलों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय से ऐतिहासिक कोहिनूर हीरा भारत को वापस लौटाने की अपील करने की बात कही है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधित अकाउंट्स को ममदानी की पत्नी दुवाजी से यूजरनेम, बायो डिटेल्स, तस्वीरों और फेस रिकग्निशन तकनीक के आधार पर जोड़ा गया है. एक 2013 के पोस्ट में कथित रूप से नस्लीय अपशब्द का इस्तेमाल किया गया था.