scorecardresearch
 

IND-W vs ZIM-W: भारत ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, शेफाली-प्रतीका ने जड़ा अर्धशतक, वैष्णवी ने झटके पांच विकेट

वड़ोदरा में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की ओर से प्रतीका रावल की अर्धशतकीय पारी और विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा के आखिरी छक्के के दम पर टीम ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Advertisement
X
भारत को मिली जीत. (PHOTO: BCCI)
भारत को मिली जीत. (PHOTO: BCCI)

वड़ोदरा में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को हर मोर्चे पर पस्त करते हुए 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है. 

मैच की असली हीरो युवा स्पिनर वैष्णवी शर्मा रहीं, जिन्होंने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से जिम्बाब्वे की पूरी बैटिंग लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई और 39.5 ओवरों में महज 131 रनों पर ही ढेर हो गई. 

जिम्बाब्वे की ओर से मोडेस्टर मुपाचिकीवा ने 37 और कप्तान जोसेफिन निकोमो ने 35 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. भारत की ओर से बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने तबाही मचाते हुए अपने 10 ओवरों में सिर्फ 39 रन देकर 5 विकेट झटके. 

इसके साथ ही 20 साल और 314 दिन की उम्र में वैष्णवी वनडे क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली दूसरी सबसे युवा भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं. वैष्णवी के अलावा क्रांति गौड़ और सायली सातघरे ने 2-2 विकेट चटकाकर उनका बेहतरीन साथ निभाया.

Advertisement

शेफाली और प्रतिका ने दिखाया दम

जिम्बाब्वे से मिले 132 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 17 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया. हालांकि पारी की शुरुआत में यास्तिका भाटिया बिना खाता खोले आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद शेफाली वर्मा और प्रतीका रावल ने मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश कर दी.

प्रतिका रावल ने सधी हुई पारी खेलते हुए 56 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए. वहीं शेफाली वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्के की बदौलत ताबड़तोड़ 51 रन क कूट डाले. हरलीन देओल ने भी 19 रनों का योगदान दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement