भारत और वेस्टइंडीज के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज के 4 मुकाबले हो चुके हैं. बुधवार (14 अक्टूबर) को हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 24 रनों से हराया और सीरीज 2-2 से बराबर कर ली, अब पांच मैचों की सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु में शनिवार (17 अक्टूबर) को है. जिससे यह तय होगा कि दोनों ही टीमों में कौन सीरीज जीतेगा.
लेकिन अब तक भारत वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के बीच हुए शुरुआती 4 मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 से नदारद रहे. वह ज्यादातर मौकों पर मैच के ड्रिंक्स ब्रेक में टीम के साथ नजर आए. ऐसे में कई सवाल भी उठे कि आखिर वैभव टीम में क्यों नहीं हैं. इस बात की बड़ी संभावना है कि उनको बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी20 में भी बेंच पर बैठना होगा.
वैभव का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में हुए टी20 में हुआ था. हालांकि, वो उससे पहले हुए आयरलैंड दौरे में भी टीम का हिस्सा में थे, पर उनको मौका नहीं मिला. वैभव अब तक 8 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, इसमें उनके नाम 246 रन हैं, वहीं उनका एवरेज 30.75 का है.
पर यहां एक आंकड़ा सामने आया है कि गौतम गंभीर की कोचिंग में वैभव को कम मैचों में खेलने का मौका मिला है, वहीं जब भी वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच रहे हैं. उनको गंभीर की तुलना में ज्यादा मौके मिले हैं.
जब से वैभव शामिल हुए टीम इंडिया में
वैभव आयरलैंड दौरे पर पहली बार चुने गए थे, जहां दो मैच हुए, दोनों भारतीय टीम हारी. लेकिन वैभव का डेब्यू नहीं हुआ. वैभव का डेब्यू इंग्लैंड दौरे पर हुई पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला. सीरीज को इंग्लैंड ने 4-0 से जीता था, जबकि चेस्टर-ले-स्ट्रीट में पहला टी20 बेनतीजा रहा था.
वैभव ने इंग्लैंड दौरे 3 टी20 मैनचेस्टर, नॉटिंघम और ब्रिस्टल में खेले. 3 मैचों में उन्होंने 14 के एवरेज से 42 रन बनाए. हालांकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168 का रहा.
इसके बाद बारी आई जिम्बाब्बे दौरे की, जहां संजू सैमसन टीम में नहीं थे. ऐसे में वैभव को अभिषेक शर्मा के साथ एक बार फिर ओपन करने को मिला. इस सीरीज में वैभव ने जिम्बाब्वे टीम का धागा खोल दिया. वो 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहे और उन्होंने 3 मैचों में 151 रन 50.33 के एवरेज और 196.10 के स्ट्राइक रेट से बना डाले. खास बात यह रही कि जुलाई 202 मे हुए इस दौरे के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था.
इसके बाद अफगानिस्तान संग भारतीय टीम की घर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज हुई, जहां वैभव सूर्यवंशी तीनों मैचों से नदारद रहे. इसके बाद जापान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच हुआ, जहां वैभव नहीं खेले.यहां कोच वीवीएस लक्ष्मण ही थे.
अब बारी आई एशियन गेम्स 2026 की, जहां अफगानिस्तान संग होने वाला क्वार्टर फाइनल धुल गया. इसके बाद भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका और फिर पाकिस्तान को गोल्ड मेडल मैच में हराया. श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ वैभव खेले और 38 और 15 रन बनाए.
यानी देखा जाए तो जब से वैभव टीम इंडिया में सेलेक्ट हुए हैं, तब से भारतीय टीम 21 मैच खेल चुकी है. इनमें गौतम गंभीर 14 मैचों में कोच रहे हैं, वहीं 7 मैचों में वीवीएस लक्ष्मण कोच रहे हैं. बेंगलुरु में शनिवार को होने वाले टी20 को मिलाकर कुल 22 टी20 वैभव के टीम में शामिल होने के बाद हो जाएंगे.
जब से वैभव टीम इंडिया (T20I) स्क्वॉड में हुए शामिल, कौन था कोच