विनोद कांबली, पूर्व क्रिकेटर
विनोद कांबली (Vinod Kambli) एक पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं (Former India International Cricketer). वह बाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज के रूप में भारत के साथ-साथ मुंबई और बोलैंड, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले. कांबली अपने जन्मदिन पर वनडे में अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले क्रिकेटर थे (First Cricketer to Hit an ODI Century on Birthday). कांबली ने अपना आखिरी टेस्ट सिर्फ 23 साल की उम्र में खेला. इसके बाद, उन्होंने केवल एक वनडे मैच 28 वर्ष की उम्र में खेला (Kambli Last ODI and Test). इसके बाद, वह टेलीविजन चैनलों पर एक कमेंटेटर के रूप में दिखाई दिए और 2019 क्रिकेट विश्व कप के दौरान एक मराठी समाचार चैनल के साथ काम किया. इस दौरान, वह अनर्थ और पल पल दिल के साथ जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आए (Kambli in Bollywood Hindi Films). कांबली मुंबई में एमसीए अकादमी और सचिन तेंदुलकर और मिडलसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब द्वारा संचालित टीएमजीए कैंप में कोच हैं (Kambli Coaching Career).
विनोद कांबली का जन्म 18 जनवरी 1972 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था (Kambli Age). वह इंदिरा नगर, कांजुर मार्ग, मुंबई में रहते हैं. कांबली पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त हैं (Childhood Friend of Tendulkar).
उन्होंने सेंट जेवियर्स स्कूल के खिलाफ एक स्कूल क्रिकेट मैच में सचिन तेंदुलकर के साथ 664 रनों की नाबाद साझेदारी की थी, जिसमें कांबली ने 349 रनों का योगदान दिया था, इसके बाद उन्होंने पहली पारी में 37 रन देकर छह विकेट लिए थे (Kambli – Tendulkar Partnership).
कांबली ने अपने रणजी ट्रॉफी करियर की शुरुआत पहली गेंद पर छक्का लगाकर की थी. उन्होंने अपना वनडे डेब्यू 18 अक्टूबर 1991 को पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में किया था (Kambli ODI Debut). इस मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था. कांबली ने अपने वनडे करियर में 104 मैचों में 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे (Kambli ODI Career). उन्होंने 29 जनवरी 1993 को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में अपना टेस्ट डेब्यू किया (Kambli Test Debut). इस मैच में उन्होंने पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में नाबाद 18 रन बनाए थे. कांबली ने अपने टेस्ट करियर में 17 मुकाबलों में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए जिसमें उन्होंने 2 दोहरे शतकों के साथ कुल 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाए (Kambli Test Career).
विनोद कांबली ने 22 सितंबर 2011 को औपचारिक रूप से फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी (Kambli Retirement).
विनोद कांबली ने पहली बार पुणे के सेंट पैट्रिक कैथेड्रल में कैथोलिक नोएला लुईस से शादी की (Kambli First Wife). वह 1998 में होटल ब्लू डायमंड, पुणे में रिसेप्शनिस्ट के रूप में कार्यरत थीं. कांबली ने दूसरी शादी एंड्रिया से की और कुछ दिनों के बाद उन्होंने इसाई धर्म अपना लिया (Kambli Second Wife). उनके बेटे का नाम जीसस क्रिस्टियानो कांबली है (Kambli Son).
29 नवंबर 2013 को कांबली को दिल का दौरा पड़ने पर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था (Kambli Heart Attack).
पत्रकार कुणाल पुरंदरे ने विनोद कांबली: द लॉस्ट हीरो नामक उनकी जीवनी लिखी है (Kambli Biography).
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग के लिए 25% मैच फीस जुर्माना लगा, लेकिन सवाल सजा की गंभीरता पर है. लाइव मैच के दौरान हुई इस घटना ने IPL और BCCI की साख पर सवाल उठाए हैं. टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों, खासकर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए यह संदेश बेहद चिंताजनक है.
क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने क्रिकेट करियर से संन्यास लेने के बाद शोबिज में एंट्री ले ली है. वो इन दिनों रिएलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 में बतौर सुपरहोस्ट नजर आ रहे हैं. उनके साथ शो में खेसारी लाल यादव, प्रियंका चाहर चौधरी और अभिषेक मल्हान भी भी हैं.
सचिन तेंदुलकर ने अपने 53वें जन्मदिन पर मुंबई में प्रशंसकों का अभिवादन किया और पत्नी अंजलि के साथ एक छोटे फैन से मिलकर इस दिन को खास बनाया. महज 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन ने 100 शतकों का वो पहाड़ खड़ा किया है जिसे तोड़ना आज भी नामुमकिन लगता है. जन्मदिन के मौके पर उनके दोस्त विनोद कांबली के साथ की गई ऐतिहासिक 664 रनों की साझेदारी के किस्से भी ताजा हो गए जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था
पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली की याददाश्त काफी कमजोर हो चुकी है और दिमाग में जमे क्लॉट के कारण उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- अब कांबली की स्थिति पहले से बेहतर जरूर है, लेकिन पूरी तरह सेफ नहीं कही जा सकती.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत स्थिर है, लेकिन दिमाग में क्लॉट और कमजोर याददाश्त के कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है. उन्होंने शराब छोड़ दी है, पर कभी-कभी सिगरेट पी लेते हैं. दोस्तों और पूर्व क्रिकेटरों का ग्रुप आर्थिक मदद कर रहा है, जबकि सचिन तेंदुलकर भी पर्दे के पीछे सहयोग कर रहे हैं.
1996 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल नाटकीय तरीके से हार गई थी. मैच खत्म होने के बाद श्रीलंका के खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, लेकिन भारतीय खिलाड़ी सदमे में थे. विनोद कांबली तो मैदान पर ही रो पड़े थे.
Vinod Kambli Birthday: दिग्गज क्रिकेटर विनोद कांबली आज (18 जनवरी) 54 साल के हो गए हैं. कांबली पिछले साल उस समय सुर्खियों में आए जब उनकी तबीयत खराब हो गई थी. लेकिन आज वो गुमनामी के दौर से गुजर रहे हैं.
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के भाई वीरेंद्र कांबली ने कहा कि विनोद ने कभी खुद को सचिन तेंदुलकर से अधिक प्रतिभाशाली नहीं बताया. दोनों 80-90 के दशक में साथ उभरे, लेकिन करियर की दिशा अलग रही,जहां सचिन महान बल्लेबाज बने, वहीं विनोद का करियर 2000 में खत्म हो गया.
Vinod Kambli Health: सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत ठीक नहीं हैं. उनके भाई वीरेंद्र कांबली (वीरू कांबली) ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया. उन्होंने अपने भाई की तबीयत को लेकर भावुक अपील की.
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ सर विवियन रिचर्ड्स ने एक काउंटी मैच में समरसेट के लिए खेलते हुए 130 रन बनाए थे. लेकिन इस दौरान वह भयंकर नशे में थे. इसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था. उन्होंने बताया था कि एक रात पहले इंग्लैंड के इयान बॉथम के साथ काफी शराब पी थी, और अगली सुबह उन्हें गेंद भी साफ नजर नहीं आ रही थी.
विनोद कांबली एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. इस बार उनकी चर्चा का कारण उनकी बीमारी नहीं बल्कि उनका लुक है. कांबली के नए लुक वाला वीडियो उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट कांबली ने शेयर किया है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने हाल ही में एक नया लुक अपनाया है, जिसे देखकर उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट ने भी प्यार जताया. देखें वीडियो
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है, हालांकि स्थिर बताई जा रही है। जानें कांबली के करियर और स्वास्थ्य के बारे में ताजा अपडेट्स इस वीडियो में।
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की लव स्टोरी काफी इंटरेस्टींग है. विनोद कांबली ने दो शादी की है. कांबली की पहली शादी नोएला लुईस से हुई थी. लेकिन नोएला से तलाक के बाद कांबली ने दूसरी शादी एंड्रिया हेविट से की.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की पहली पत्नी नोएला लुईस थीं, जो एक होटल रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं. अब वो क्या करती हैं, आइए बताते हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की पहली पत्नी नोएला लुईस थीं, जो एक होटल रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थीं. अब वो क्या करती हैं, आइए बताते हैं.
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को ऐसी क्या बीमारी हुई है जिसके कारण वो मानसिक रुप से स्वस्थ नहीं रहते हैं. कांबली को इलाज में मदद करने के लिए पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर की संस्था आगे आई है.
सुनील गावस्कर की एक संस्था भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को पैसे से मदद करेगी. टीम इंडिया के शानदार बैट्समैन रहे विनोद कांबली लंबे टाइम से स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं.
कांबली की आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं है. उनकी हेल्थ भी गड़बड़ है. वो ठीक से चल नहीं पाते. उन्हें सहारे की जरूरत होती है.मगर इन सबके बीच उनकी दूसरी पत्नी एंड्रिया हेविट ने कांबली का हर कदम पर साथ दिया है. मुश्किल हालात में संभाला और अब भी साथ खड़ी हुई हैं.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की दूसरी पत्नी एंड्रिया हेविट ने उनका हर कदम पर साथ दिया है. मुश्किल हालात में संभाला और अब भी साथ खड़ी हुई हैं.
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने दो शादियां की हैं. पहली शादी 1998 में नोएला लुईस से की थी, जो पुणे के होटल ब्लू डायमंड में रिसेप्शनिस्ट थीं. उनसे तलाक हो गया. मॉडल रहीं एंड्रिया हेविट से की.