scorecardresearch
 

नियम हैं या मजाक, वाह रे BCCI! रियान पराग की ‘हल्की सजा’ से क्या सीखेगी IPL की यंग ब्रिगेड?

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग के लिए 25% मैच फीस जुर्माना लगा, लेकिन सवाल सजा की गंभीरता पर है. लाइव मैच के दौरान हुई इस घटना ने IPL और BCCI की साख पर सवाल उठाए हैं. टीम में मौजूद युवा खिलाड़ियों, खासकर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के लिए यह संदेश बेहद चिंताजनक है.

Advertisement
X
15 साल के टैलेंट क्या सीखेंगे? र‍ियान पराग को म‍िली सजा वैभव सूर्यवंशी के लिए कैसा मैसेज (Photo: ITG)
15 साल के टैलेंट क्या सीखेंगे? र‍ियान पराग को म‍िली सजा वैभव सूर्यवंशी के लिए कैसा मैसेज (Photo: ITG)

ज‍िस राजस्थान रॉयल्स टीम के यंग ख‍िलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धूम मचा रहे हैं, रनों के अंबार लगा रहे हैं, छक्कों के र‍िकॉर्ड बना रहे हैं. उसी टीम के कप्तान र‍ियान पराग सरेआम कैमरों के सामने लाइव मैच के दौरान ई स‍िगरेट (वेप‍िंग) पीते द‍िखे. इस मामले का वीड‍ियो सामने आया तो बवाल कटा, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने  भी सजा दी. 

सजा क्या दी, तो वह जान लीज‍िए 25% मैच फीस की कटौती, और 1 ड‍िमेर‍िट पॉइंट... अब खुद सोच‍िए, क्या यह काफी है? कायदा तो यह था कि  र‍ियान पर कुछ मैचों का बैन लगता, ताक‍ि इस तरह की हरकत ड्रेस‍िंग  रूम में कोई और ख‍िलाड़ी ना करने की सोचता. 

यानी यह तो वही हो गया कि क‍ि आप कुछ भी करो बस फीस कटवा लो. 24 साल के र‍ियान पराग को समझना चाहिए कि उनको राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बेहद ज‍िम्मेदारी के साथ टीम की कमान दी .लेकिन उनकी इस एक हरकत ने आईपीएल के कल्चर पर फ‍िर से सवाल उठा द‍िए हैं. जब टीम के कप्तान ई-स‍िगरेट बैठकर पी रहे थे, तो वो कोई प्राइवेट प्लेस नहीं थी.

राजस्थान रॉयल्स टीम का ड्रेस‍िंग रूम था, उनके पास ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल जैसे ख‍िलाड़ी थे. उनके आगे युद्धवीर सिंह चरक जैसे ख‍िलाड़ी थे. 

Advertisement

इसी ड्रेस‍िंग रूम को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी शेयर करते हैं, सवाल यह है कि यह कैमरे में आया तो पता चला, लेकिन ज‍िस स्वच्छंदता से र‍ियान ऐसा कर रहे थे, उससे तो ऐसा जाह‍िर है कि यह उनका पहला मामला तो था नहीं. और सबसे बड़ा सवाल, 15 साल के वैभव यह सब देखकर क्या सीखेंगे? जब सीनियर खिलाड़ी लाइव मैच के दौरान ऐसी हरकत करते दिखेंगे, तो ड्रेसिंग रूम का कल्चर कैसा बनेगा?

ऐसे में यह समझना होगा कि ज‍िस देश में क्रिकेट केवल क्रिकेट नहीं है, केवल खेल नहीं हैं, एक जिम्मेदारी भी है, धर्म सरीखा है. लेकिन जब जिम्मेदार ही कैमरे के सामने धुआं उड़ाएं, तो सवाल उठना लाजिमी है. कुल म‍िलाकर बीसीसीआई की यह फौरी सजा भी द‍िखावे की सजा लगती है, और ऐसा लग रहा है कि यह खानापूरी की गई है. 

मैच खत्म होने के बाद जब वीडियो सामने आया तो मैच रेफरी अमित शर्मा ने इसे कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना. लेवल-1 अपराध, एक डिमेरिट पॉइंट, 25 % मैच फीस काटी गई और पूरी कहानी खत्म, क्या IPL की गरिमा इतनी सस्ती है? सजा भी मैच के एक द‍िन बाद आई, तुरंत एक्शन नहीं हुआ. 
 

Riyan Parag
र‍ियान पराग वेप‍िंंग के कारण व‍िवाद में फंस गए हैं (Photo: Screengrab) 

BCCI के अनुसार, पराग ने IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 का उल्लंघन किया, जो ऐसा व्यवहार जो खेल को बदनाम करता है से जुड़ा है. बाद में रेफरी अम‍ित शर्मा द्वारा दी गई सजा को पराग ने स्वीकार कर लिया और अपनी गलती भी मान ली.

Advertisement

हालांकि इस घटनाक्रम ने IPL के अनुशासन और खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर फिर बहस छेड़ दी है. अब देखना होगा कि BCCI इस मामले में उदाहरण पेश करने के लिए कितनी सख्ती दिखाता है. इस बात का इंतजार भी रहेगा. 

तो BCCI ने अभी और तुरंत क्यों नहीं लिया सख्त एक्शन? 

BCCI ने अपने बयान में कहा कि वे और सख्त कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं. लेकिन सवाल यही है, क्या ये सोचने का वक्त है या एक्शन लेने का सख्त एक्शन लेने का है?

BCCI ने 30 अप्रैल को सजा दी कुछ ऐसा कहा- आईपीएल की साख को बनाए रखने के लिए बीसीसीआई गलती करने वाली टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहा है.

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा जैसा कि बयान में साफ-साफ लिखा है हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि टीम के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए. अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है. 

अब यहां सवाल उठता है: जब अंत‍िम फैसला नहीं लिया गया है तो यह सजा क्या केवल फेस सेव‍िंग (प्रत‍िष्ठा बचाने के लिए) के लिए है. सवाल यह है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत में 2019 से ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है. कानून के तहत पहली बार में ही जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं. फिर क्रिकेट के मैदान पर यह लापरवाही कैसे 'मामूली' बन गई?

Advertisement

वैसे रियान पराग का वेपिंग विवाद ठंडा नहीं हुआ है. ‘मदर्स अगेन्सट वेप‍िंग’ नामक महिलाओं के ग्रुप ने इस मामले में जांच की मांग की है. संगठन ने IPL के दौरान ऐसे उत्पाद के इस्तेमाल पर सवाल उठाए और पूरी घटना की विस्तृत जांच की मांग की. इससे BCCI पर सख्त कार्रवाई का दबाव और बढ़ गया है.

वैसे यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान रॉयल्स विवादों में घिरी है. इससे पहले  इसी सीजन में टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर भी जुर्माना लग चुका है.आईपीएल आज सिर्फ क्रिकेट नहीं, एक ब्रांड है. करोड़ों युवा इसे देखते हैं, सीखते हैं.

ऐसे में 'कैजुअल' गलती का तर्क कितना खतरनाक हो सकता है, यह समझना होगा. जीत के शोर में अगर जिम्मेदारी दब गई, तो नुकसान सिर्फ एक मैच या टीम का नहीं होगा, बल्क‍ि पूरा खेल इसकी कीमत चुकाएगा. क्योंकि यह बात छ‍िपी नहीं है कि ख‍िलाड़ी की इस तरह की हरकतों से उनका तो नुकसान हुआ ही है, वहीं वो टैलेंटेड होने के बावजूद अपने साथ भी न्याय नहीं कर पाए, व‍िनोद कांबली इस बात के उदाहरण रहे हैं. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

  • क्या र‍ियान पराग को दी गई बीसीसीआई की सजा से आप संतुष्ट हैं?

Advertisement
Advertisement