scorecardresearch
 
Advertisement
  • Hindi News
  • अनुराग कुमार झा
अनुराग कुमार झा

अनुराग कुमार झा

Senior Sub Editor , TVTN

anurag.jha@aajtak.com

अनुराग कुमार झा वर्तमान में आजतक डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. करीब 5 साल के करियर में अनुराग ने खुद को बेहतर करने का प्रयास किया है और अपनी पहचान बनाई है. उनका रिश्ता पत्रकारिता से वैसा ही है जैसा किंग कोहली का बल्लेबाजी से- असरदार, आक्रामक और दमदार. चाहे क्रिकेट वर्ल्ड कप हो या फीफा विश्व कप, कुश्ती का मैट हो या टेनिस का कोर्ट, उनकी नजर हर एक्शन पर रहती है.

अनुराग ने अपने करियर की शुरुआत भी आजतक से ही की और तब से लगातार खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी खासियत है खेल की खबरों को ऐसे अंदाज में प्रस्तुत करना, जो सीधे पाठकों से जुड़ जाए. अनुराग आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण करना खासा पसंद करते हैं, जिससे खबरों में गहराई और विश्वसनीयता दोनों आती है. 

अनुराग ने बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट किया है. खबरों के प्रेजेंटेशन और पाठकों के व्यवहार में आए बदलाव के चलते उन्होंने अपनी लेखन शैली को आधुनिक और आकर्षक बनाया है. उनके लिए खेल सिर्फ एक बीट नहीं, बल्कि जुनून है. खेल पर तो उनकी पैनी निगाहें रहती ही हैं, राजनीति से जु़ड़ी खबरों को भी फ्रेंडली स्टाइल में ढालने में महारत हासिल है. 

अनुराग का ताल्लुक उस दरभंगा से है, जो खण्डवाल राज की राजधानी हुआ करता था. अनुराग ने एलएनएमयू यूनिवर्सिटी से गणित विषय में ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता का ककहरा सीखने के लिए दिल्ली आ गए. अनुराग ने आजतक के ही इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट में पढ़ाई की. खेल उनके व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा है और वे इससे जुड़ी बातें करना हमेशा पसंद करते हैं. फुर्सत के समय में अनुराग को संगीत सुनना और अपनी फेवरेट डिश बनाना पसंद है.

READ MORE...

Follow अनुराग कुमार झा on:

Advertisement
Advertisement