वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है. लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने उन्हें सिर्फ प्रतिभा के भरोसे आगे बढ़ने के बजाय अपने करियर पर ध्यान देने की सलाह दी है. कपिल ने वैभव को विनोद कांबली का उदाहरण देते हुए कहा कि क्रिकेट में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी समय के साथ गुमनाम हो गए. उनके मुताबिक, बदलती जीवनशैली और सोच युवा खिलाड़ी के भविष्य में अहम भूमिका निभाती हैं.