तिरुवनंतपुरम जिसे पहले त्रिवेन्द्रम के नाम से जाना जाता था. यह केरल राज्य की राजधानी और एक लोकसभा निर्वान क्षेत्र है.यह क्षेत्र केरल का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है. भारत के पश्चिमी तट पर मुख्य भूमि के सुदूर दक्षिण में स्थित, तिरुवनंतपुरम केरल में एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र है. महात्मा गांधी द्वारा 'भारत का सदाबहार शहर' के रूप में संदर्भित, इस शहर की विशेषता इसकी निचली तटीय पहाड़ियों का लहरदार इलाका है.
2011 की राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार, तिरुवनंतपुरम की जनसंख्या 9,57,730 थी और इशका क्षेत्रफल 214 वर्ग किमी है.
क्षेत्र 68.5% हिंदू, 16.7% ईसाई और 13.7% मुस्लिम निवास करते हैं. समुदाय के शेष लोगों में जैन, यहूदी, सिख, बौद्ध और अन्य धर्म शामिल हैं.
तिरुवनंतपुरम भारत का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है. कोवलम और वर्कला शहर के निकट लोकप्रिय समुद्र तट है जहां सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है. अन्य दर्शनीय स्थलों में अगस्त्यमाला वर्षा वन, नेय्यर वन्यजीव अभयारण्य, कल्लार, ब्रेमोर, पोनमुडी पहाड़ियां, पूवर, अंचुथेंगु बैकवाटर, वर्कला चट्टानें और कप्पिल-एडवा झीलें शामिल हैं. यह शहर ब्रिटिश और केरल वास्तुकला की अपनी अनूठी शैली के लिए भी जाना जाता है.
केरल में मुस्लिम लीग की महिला विधायक फातिमा तहलिया द्वारा एक रेस्टोरेंट उद्घाटन समारोह में पारंपरिक दीप जलाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. सुन्नी धार्मिक संगठन समस्ता ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि मुसलमानों को अन्य धर्मों के धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़े कार्यों से बचना चाहिए. हालांकि सिर्फ रोशनी के उद्देश्य से दीप जलाने को संगठन ने स्वीकार्य बताया है.
केरल के तिरुवनंतपुरम में घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि चार बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया. आरोप है कि पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. कुछ देर बाद जब बच्चों ने अपनी मां को देखा, तो वह खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थीं.
केरल के तिरुवनंतपुरम में डेढ़ साल के बच्चे की मौत के मामले ने सभी को झकझोर दिया है. पहले इसे खाना गले में फंसने से हुई मौत बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है. बच्चे के शरीर पर 51 चोटों के निशान और जलाने के निशान मिले हैं. पुलिस ने सौतेले पिता को हिरासत में लिया है.
केरल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव नतीजों के बाद छात्र संगठनों में हिंसक झड़प हो गई. हालात काबू करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. एसएफआई ने आरोप लगाया कि विजय जुलूस के दौरान उसके कार्यकर्ताओं पर पथराव हुआ.
तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B-1 कोच में रविवार सुबह करीब 5:15 बजे आग लग गई. यह घटना रतलाम के पास विक्रमगढ़ आलोट और लुनीरिछा स्टेशनों के बीच हुई, जिससे लगेज ब्रेक और जनरेटर कार को भी नुकसान पहुंचा. हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने जांच के लिए हाई-लेवल कमेटी गठित कर दी है.
केरल के तिरुवनंतपुरम में शादी की सालगिरह के दिन पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद सनसनीखेज कांड हो गया. गुस्से में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. इस दौरान बीच-बचाव करने आए रिश्तेदार पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result Updates: निमोम विधानसभा सीट पर 25 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने CPI के सिवनकुट्टी को 4,978 वोटों से हराया. सिवनकुट्टी को कुल 52,214 वोट मिले, जबकि चंद्रशेखर को 57,192 वोट प्राप्त हुए. परिणाम के साथ ही इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की.
तिरुवनंतपुरम में ATS की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान यहां अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि छह अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Viral Girl Marriage Controversy MP Kerala: प्रयागराज कुंभ मेले से चर्चा में आई 'वायरल गर्ल' और उसके मुस्लिम दोस्त फरमान खान की शादी का मामला अब MP से लेकर केरल तक एक बड़े राजनीतिक और कानूनी युद्ध में तब्दील हो गया है.
केरल चुनाव के बीच पीएम मोदी 4 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम और तिरुवल्ला में जनसभा और रोड शो करेंगे. NDA शक्ति प्रदर्शन के जरिए वोटरों तक पहुंच बनाने की रणनीति अपनाएगा.
केरल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर खतरनाक साइबर फ्रॉड सामने आया है. इसमें ठग WhatsApp के जरिए APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल और बैंक अकाउंट तक पहुंच बना रहे हैं. पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने और अनजान लिंक से दूर रहने की सलाह दी है.
देश में एलपीजी की किल्लत के बीच केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां व्यस्त चाला मार्केट इलाके में स्थित एक होटल से देर रात कमर्शियल गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया. चोर ने होटल की रसोई का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीसीटीवी कैमरे को निष्क्रिय करने की कोशिश भी की.
तिरुवनंतपुरम में एक फर्जी वेबसाइट के जरिए केरल स्टेट लॉटरी डॉयरेक्टरेट के नाम पर ऑनलाइन लॉटरी टिकट बेचने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद केरल पुलिस की साइबर शाखा ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वेबसाइट पर प्रतीक चिह्न और बड़े त की तस्वीरें लगाकर लोगों को असली साइट जैसा भरोसा दिलाने की कोशिश की जा रही थी.
केरल के तिरुवनंतपुरम में जहाज के एक कैप्टन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि कैप्टन ने लापरवाही से जहाज चलाते हुए मछली पकड़ने वाली नाव को टक्कर मार दी थी.
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.
केरल ने पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है. साल 2025 में यहां रिकॉर्ड 2.58 करोड़ पर्यटक पहुंचे हैं, जो 1956 में राज्य के गठन के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
केरल में 10 महीने की बच्ची एलिन शेरिन अब्राहम राज्य की सबसे कम उम्र की अंगदाता बनी है. सड़क हादसे के बाद ब्रेन डेड घोषित होने पर माता-पिता ने उसके अंग दान करने का फैसला लिया. बच्ची का लिवर, दोनों किडनी, हार्ट वाल्व और आंखें दान की गई हैं. इससे पांच मरीजों को नया जीवन मिलेगा.
केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम के बीजेपी पार्षद दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करेंगे. यह यात्रा केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में मिली जीत की सफलता और पार्टी की मजबूती को दर्शाती है. मेयर वी.वी. राजेश और अन्य पार्षद विकास परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे
इसरो के भरोसेमंद PSLV रॉकेट की 2025 और जनवरी 2026 में लगातार दो विफलताओं के बाद एनएसए अजित डोभाल ने प्रधानमंत्री के निर्देश पर वीएसएससी तिरुवनंतपुरम का गोपनीय दौरा किया. थर्ड स्टेज में तकनीकी खराबी मुख्य कारण बताई गई. किसी भी तरह के सेबोटाज की आशंका जांच के बाद खारिज कर दी गई. पीएसएलवी लॉन्च जून 2026 तक स्थगित की गई है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में ईशान किशन ने 4 मैच में 215 रन बनाए वहीं संजू सैमसन के बल्ले से 5 मैच में 46 रन आए.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज यानी शनिवार को खेला जाएगा. ये मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में होगा. ये भिड़ंत इसलिए भी खास है क्योंकि 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये दोनों टीमों की तैयारी और प्रयोगों के लिए आखिरी मौका होगा.