scorecardresearch
 

खराब मौसम का उड़ानों पर पड़ा असर, 2 विमान तिरुवनंतपुरम डायवर्ट

खराब मौसम को देखते हुए दो उड़ानों को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है. गंतव्य हवाई अड्डों के लैंडिंग के लिए तैयार होने पर यह उड़ानें रवाना की जाएंगी.

Advertisement
X
खराब मौसम के कारण इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट डायवर्ट
खराब मौसम के कारण इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट डायवर्ट

खराब मौसम को देखते हुए दो उड़ानों को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है. कोच्चि से माले जाने वाली इंडिगो फ्लाइट और बेंगलुरु से कोच्चि आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम डायवर्ट किया गया है. 

देश के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण हाल बेहालत है. कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. केरल में सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, खराब मौसम के कारण दो उड़ानों को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया है.

कोच्चि से माले जाने वाली इंडिगो फ्लाइट और बेंगलुरु से कोच्चि आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है. तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे का कहना है कि गंतव्य हवाई अड्डों के लैंडिंग के लिए तैयार होने पर ही यह उड़ाने रवाना होंगी. 

यह भी पढ़ें: अकोला-अमरावती में आसमानी आफत! मूसलाधार बारिश, नदियां उफान पर, बाढ़ जैसे हालात

अगर राज्य के मौसम की बात करें तो केरल में हल्की से भारी बारिश हो रही है. इडुक्की के पीरुमेडु में शुक्रवार को सबसे ज़्यादा 11 सेमी बारिश दर्ज की गई. वायनाड के व्यथिरी और कन्नूर के अय्यनकुन्नु में 9-9 सेमी और इडुक्की के मुन्नार में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई. केरल और लक्षद्वीप इलाके में फिलहाल उत्तर पश्चिमी हवाओं का दौर जारी है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement