भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम उतरेगी, जबकि वेस्टइंडीज की कमान शाई होप संभालेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर खास नजर रहेगी. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस और मोहम्मद सिराज की वापसी भी चर्चा में है. दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर भी नजर रहेगी.