तेज प्रताप यादव
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के कैबिनेट मंत्री थे. वह 2015 में राष्ट्रीय जनता दल के सदस्य के रूप में महुआ निर्वाचन क्षेत्र (Mahua Constituency) से बिहार विधानसभा के लिए चुने गए. वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू प्रसाद यादव (Lau Prasad Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के बड़े बेटे हैं.
तेज प्रताप यादव "L-R vlog" नाम से एक YouTube व्लॉग चैनल भी चलाते हैं, जिसमें वे अपने दैनिक जीवन और यात्रा के वीडियो साझा करते हैं.
तेज प्रताप यादव का जन्म 16 अप्रैल 1988 को पटना (Patna) में हुआ था (Tej Pratap Yadav Age). उनकी सात बहने और एक भाई है जिसका नाम तेजस्वी यादव (Tejasvi Yadav ) है. (Tej Pratap Yadav Siblings).
तेज प्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय (Former CM Daroga Prasad Rai) की पोती ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से हुई थी (Tej Pratap Yadav Wife). उसकी पत्नी ने उनपर मारपीट करने और ड्रग्स का इस्तेमाल करने के साथ क्रॉस-ड्रेसिंग का भी आरोप लगाया था (Tej Pratap Yadav Accused by Wife).
‘भोजपुरी बवाल’ के फिनाले में CM सम्राट चौधरी ने पवन सिंह की बात पर बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने बिहार में फिल्म सिटी और स्टूडियो बनाने का वादा किया.
भोजपुरी बवाल शो में तेज प्रताप यादव ने शॉकिंग दावा करके सभी को हैरान-परेशान कर दिया है. तेज प्रताप का दावा है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है और उनकी जान को खतरा है.
तेज प्रताप यादव का भोजपुरी बवाल शो में काफी अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. शो में वो अक्सर मस्ती-मजाक करते हुए दिखाई देते हैं. अब उन्होंने अपनी पार्टनर को लेकर हिंट दिया है.
Bhojpuri Bawaal Review: भोजपुरी सितारों की मौजूदगी किसी भी शो को हिट कराने की गारंटी समझा जाता है. जब पूरा शो ही भोजपुरी सितारों से सजा हो, तो बवाल मचना तो तय है. यही वजह है कि जब भोजपुरी बवाल शो आया था, तो माना जा रहा था कि ये हर दूसरे रियलिटी शो पर भारी पड़ेगा और टीआरपी में गर्दा उड़ा देगा, लेकिन इतना बवाल मचता नजर नहीं आया.
तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपने सादगी भरे अंदाज और मजेदार बातों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो में मल्लिका शेरावत ने उनसे पूछा कि अगर वह एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनें तो क्या बदलाव करेंगे।
भोजपुरी बवाल शो में तेज प्रताप यादव ने अपनी चटपटी बातों और सिंपल अंदाज से दर्शकों का दिल जीता है. मल्लिका शेरावत के साथ उनकी केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है.
तेज प्रताप यादव 'भोजपुरी बवाल' शो में गर्दा उड़ा रहे हैं. मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप का मस्तीभरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दोनों को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. उनके इस हवाई सर्वेक्षण पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने तंज कसा है. उन्होंने मुख्यमंत्री के इस हवाई सर्वेक्षण की तुलना रावण के पुष्पक विमान से करते हुए आलोचना की है.
भोजपुरी बवाल शो में मल्लिका शेरावत की धांसू एंट्री होने जा रही है, जिसमें वो बिहार के नेता तेज प्रताप यादव के साथ नजर आएंगी. दोनों के बीच थोड़ी मस्ती-मजाक और फ्लर्टिंग वाले मोमेंट्स भी देखे जाएंगे, जिसका प्रोमो अब रिलीज किया गया है.
परिवार से दूर रहने का दर्द तेज प्रताप यादव की आंखों में दिखा. भतीजे इराज को गोद में लेने पहुंचे तो बच्चा रोने लगा. तेज ने अपने दर्द को बयां किया.
‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में तेज प्रताप और काजल राघवानी की खास बॉन्डिंग दिखी. दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या ये सिर्फ शो का हिस्सा है या कुछ और?
तेज प्रताप इन दिनों भोजपुरी बवाल शो से खूब वाहवाही लूट रहे हैं. एक्ट्रेस काजल राघवानी संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है. लेकिन इस बीच उनकी शादीशुदा जिंदगी की भी चर्चा शुरू हो गई है. कौन हैं तेज प्रताप यादव की पत्नी, और क्या है उनकी शादी में आई दूरियों की वजह, पढ़ें.
बिहार की राजनीति और सीएम की कुर्सी को लेकर लालू प्रसाद यादव के बेटों में फूट पड़ी हुई है. शो भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप को अपने पिता लालू के इंतजार में बेचैन होेते हुए देखा गया.
Lalu Prasad Yadav Village Home Photos: शो में तेज प्रताप यादव ने अपने पुश्तैनी गांव फुलवरिया की सैर कराई. तेज प्रताप ने गांव में अपने नए और पुराने घर की झलक भी दिखाई.
Tej Pratap Yadav Divorce Reason: 'भोजपुरी बवाल' शो में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे कर रहे हैं. अब उन्होंने अपने तलाक पर खुलकर बात की और शादी टूटने की वजह दुनिया को बताई है.
तेज प्रताप यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो में नजर आए हैं. इस वीडियो में मल्लिका तेज प्रताप को कोट पहनाती दिख रही हैं, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है.
बिहार की राजनीति में एक इमोशनल मोमेंट ने दस्तक दी है. तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू यादव के साथ अपना जन्मदिन मनाया है. भोजपुरी बवाल शो में बाप-बेटे का इमोशनल रीयूनियन देखा गया, जो कई फैंस के दिलों में उतर चुका है.
तेज प्रताप यादव का पत्नी ऐश्वर्या राय संग रिश्ता टूट चुका है. दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप से दूसरी शादी पर सवाल किया गया.
Tej Pratap Yadav Village: तेज प्रताप यादव 'भोजपुरी बवाल' शो में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई राज खोल रहे हैं. अब शो में उन्होंने अपने पुश्तैनी गांव की झलक फैंस को दिखाई. साथ ही अपनी जिंदगी से फैंस को रूबरू कराया.
तेज प्रताप यादव ने 'भोजपुरी बवाल' शो में अपने पारिवारिक कलह पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि सत्ता की वजह से पिता लालू यादव और भाई तेजस्वी संग उनके रिश्ते में दूरियां आ गई हैं.
भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में तेज प्रताप यादव ने अपने माता-पिता के साथ गहरे और खास रिश्ते का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनके लिए माता-पिता सबसे महत्वपूर्ण हैं और वे उनके जैसा बनने की इच्छा रखते हैं.