टाटा नेक्सॉन
टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) एक सबकॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है (Subcompact Crossover SUV). भारतीय ऑटोमेकर टाटा मोटर्स 2017 से इसका निर्माण कर रही है (Tata Nexon Porduced by Tata Motors). यह ब्रांड टाटा मोटर्स की पहली क्रॉसओवर एसयूवी है, जो भारत में सब-4 मीटर क्रॉसओवर एसयूवी सेगमेंट में आती है. नेक्सॉन ने ऑटो एक्सपो 2014 में प्रोटोटाइप के रूप में अपनी शुरुआत की थी (Tata Nexon Launch Date).
नेक्सॉन 1998 में इंडिका मॉडल के साथ शुरू किए गए संशोधित टाटा एक्स1 प्लेटफॉर्म पर आधारित है और जिसे अन्य भारतीय ब्रांड कारों ने भी अपनाया है. यह कॉइल स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन के साथ मैकफर्सन डुअल-पाथ स्ट्रट और कॉइल स्प्रिंग और शॉक एब्जॉर्बर के साथ रियर ट्विस्ट-बीम का उपयोग करता है. इसका व्हीलबेस 2,498 मिमी (98.3 इंच) है. इसे दो टोन में पेंट किया गया है. इसके इंजन टाटा मोटर्स और ऑस्ट्रियाई इंजीनियरिंग कंपनी AVL ने विकसित किए हैं. इसका पेट्रोल इंजन 1.2 L रेवोट्रॉन तीन-सिलेंडर टर्बो 12-वाल्व है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा है, साथ ही इसका ऑटेमैटिक वर्जन भी उपलब्ध है (Tata Nexon Specifications).
Tata Nexon सात वेरिएंट्स- XE, XM, XMA, XZ, XZ+ और XZA+ में उपलब्ध है. स्वचालित संस्करणों में 3 अलग-अलग ड्राइविंग सेटिंग्स होती हैं. 2018 में, टाटा ने नेक्सॉन के साथ सनरूफ का विकल्प जोड़ा है (Tata Nexon Varients).
टाटा नेक्सॉन का उत्पादन जुलाई 2017 से रंजनगांव प्लांट में हो रहा है. इसकी भारत में बिक्री सितंबर 2017 से शुरू हुई (Tata Nexon Production).
टाटा मोटर्स ने जनवरी 2020 में फीचर एडिशन और भारत स्टेज 6 इंजन के साथ फेसलिफ़्टेड नेक्सॉन लॉन्च किया. नया नेक्सॉन 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोटॉर्क डीजल इंजन और 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन से लैस है (Tata Nexon Feature Addition).
2017 में 14,062 टाटा नेक्सॉन की बिक्री हुई, जो 2018 में बढ़कर 52,519 और 2019 में घटकर 49,312 वहीं 2020 में और कम होकर 48,842 पर पहुंच गई. 2021 में इसकी बिक्री में बंपर उछाल आया और इसके 1,08,577 यूनिट की बिक्री हुई (Tata Nexon Sales
Mahindra XUV 3XO CNG देश की सबसे पावरफुल सीएनजी कार है. इस एसयूवी में कंपनी ने डुअल-सिलिंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसमें दो अलग-अलग छोटे CNG टैंक मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि, ये सीएनजी एसयूवी 24.70 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी.
Mahindra XUV3XO CNG को आगामी 15 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने इसका टीजर वीडियो जारी कर दिया है.
Best Selling SUVs September: कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो-मेंटनेंस के चलते लोग सब-फोर मीटर एसयूवी गाड़ियों को खूब पसंद करते हैं. इस सेगमेंट में 18.3 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी ने तस्वीर को और भी साफ कर दिया है. खैर आने वाले महीनों में ये मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.
Mahindra XUV 3XO CNG को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. ये महिंद्रा की तरफ से पेश की जाने वाली पहली कंपनी फिटेड सीएनजी कार होगी. जिसे आगामी 15 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. अब इसकी पहली झलक सामने आई है.
सितंबर महीने के सेल्स आंकड़े आने लगे हैं. इस महीने मारुति सुजुकी बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. पिछले महीने ही कंपनी ने इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं. वहीं टॉप सेलिंग एसयूवी की लिस्ट में अभी भी टाटा का दबदबा साफ दिख रहा है.
टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में आपको मल्टीपल फ्यूल टाइप वाली कारें मिलेंगी. यानी कंपनी इलेक्ट्रिक, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी चारों तरह के फ्यूल पर चलने वाली कारें बेचती है. हाल में जो आंकड़ा सामने आया है, वो बता रहा है कि लोग पेट्रोल-डीजल से ज्यादा इलेक्ट्रिक और सीएनजी पर चलने वाली कारें खरीदना पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स.
टाटा मोटर्स के लिए पिछले तीन महीने शानदार रहे हैं. बीती तिमाही में कंपनी ने 2 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं. कंपनी ने कारें घरेलू मार्केट में बेचने के साथ ही एक्सपोर्ट भी की हैं. हालांकि, एक्सपोर्ट का नंबर बहुत बड़ा नहीं है. वहीं टाटा पंच कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. इसके अलावा सीएनजी और ईवी कारों का दबदबा भी बढ़ा है.
टाटा एरिस की लॉन्चिंग के बाद कंपनी अपनी एक नई कार की टेस्टिंग में जुटी हुई है. हम बात कर रहे हैं नेक्स्ट जनरेशन टाटा नेक्सॉन की, जिसे पिछले दिनों टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है. इस कार में कंपनी पहले ज्यादा बड़े एलॉय व्हील्स दे सकती है. कम से कम टेस्टिंग में तो यही दिख रही है. आइए जानते हैं इस एसयूवी में क्या खास होगा.
भारतीय बाजार में SUV गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है. ख़ास तौर पर कॉम्पैक्ट SUV कारों को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
देश में सीएनजी कारों की मांग बढ़ रही है. बेहतर माइलेज और इथेनॉल ब्लेंड पेट्रोल की चिंता से बचने के लिए लोग इस फ्यूल मोड पर स्विच कर रहे हैं. यही वजह है कि बीते दिनों देश में सीएनजी कारों की सेल्स में तेजी आई है. अगस्त 2026 में सीएनजी कारों की हिस्सेदारी 25.28 परसेंट पहुंच गई है.
Tata Nexon ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है. इस कार का नेक्स्ट जेनरेशन इन दिनों टेस्ट किया जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में अपकमिंग नेक्सॉन को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. कार के डिजाइन में कंपनी ने काफी ज्यादा बदलाव किया है. आइए जानते हैं अपकमिंग टाटा नेक्सॉन में क्या कुछ खास होने वाला है.
टाटा अपनी पॉपुलर एसयूवी नेक्सन के नेक्स्ट जनरेशन पर काम कर रही है. इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. कार के डिजाइन और इंटीरियर में हमें कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, एसयूवी मौजूदा वर्जन की तरह ही पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल ने अगस्त 2026 में बेहतरीन परफॉर्म किया है. इस महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की है.
टाटा मोटर्स इन दिनों एक एसयूवी की टेस्टिंग कर रहा है. कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को अगले साल लॉन्च कर सकती है, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगी.
11 लाख ग्राहकों की पसंद बन चुकी टाटा नेक्सन का खास वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किया है. ये कार स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले बेहतर फीचर्स के पैकेज के साथ आती है. टाटा नेक्सन कैमो एक लिमिटेड एडिशन कार है, जिसमें कई नए फीचर्स के साथ ही एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी मिलता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
जुलाई के महीने में मारुति ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. इस महीने कुल 2,00,868 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 37.55 फीसदी ज्यादा है.
साल 2026 के 6 महीने बीत चुके हैं. पिछले 6 महीने ऑटो इंडस्ट्री के लिए शानदार रहे हैं. टाटा-महिंद्रा पहले से मजबूत हुए हैं, लेकिन अभी भी मारुति टॉप पर है.
भारत में सभी को एसयूवी बॉडी स्टाइल वाली कारें पसंद आ रही हैं. शायद यही वजह है कि जितने तरह की एसयूवी भारत में मिल रही उतनी शायद ही कहीं और मिलती हैं.
2026 के 6 महीने बीत चुके हैं और पिछले 6 महीनों का ऑटो सेल्स डेटा भी आ चुका है. यानी इन 180 दिनों में लोगों ने कौन-सी कारें खरीदी हैं.
अगर आप किसी से उसकी पसंद की एक कार पूछेंगे तो इसकी बहुत संभावना है कि वो एक एसयूवी हो. भारतीय ऑटो सेक्टर में एसयूवी का दबदबा है और अब इसका असर सेकंड हैंड मार्केट में भी दिखने लगा है. जहां बड़ी संख्या में लोग एसयूवीज को खरीद रहे हैं. हालांकि, हैचबैक कारों का इस मार्केट पर राज है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
जून का महीने भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए शानदार रहा है. तमाम कंपनियों ने अच्छी सेल दर्ज की है. टाटा मोटर्स ने लिए ये महीना काफी अच्छा रहा है. कंपनी ने टॉप सेलिंग कारों के मामले में मारुति सुजुकी को पछाड़ दिया है. यानी इस महीने टॉप सेलिंग कार टाटा की है. मारुति बेस्ट सेलिंग कार की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है.