12 October 2026
By; Aaj Tak Auto
महिंद्रा की सबसे सस्ती SUV अब CNG अवतार में आने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने XUV3XO के CNG मॉडल का टीजर जारी कर दिया है.
Video: Insta/mahindraxuv3xo
इस नई एसयूवी को आगामी 15 अक्टूबर 2026 को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा.
Photo: Mahindra.com
इस नई एसयूवी के साथ ही महिंद्रा पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी आखिरकार मारुति-टाटा की राह पर आ जाएगी. ये कंपनी की पहली फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी कार होगी.
Photo: Mahindra.com
महिंद्रा की ओर से जारी टीजर में लाल रंग की XUV3XO दिखाई गई है. इसके फ्रंट में हेडलैंप के बीच बॉडी कलर का पैनल दिया गया है.
Video: Insta/mahindraxuv3xo
बीच में कंपनी का ट्वीन पीक लोगो नजर आता है, जिसके दोनों ओर पतले मेटैलिक इंसर्ट्स दिए गए हैं. यह डिजाइन XUV3XO के REVX वेरिएंट की याद दिलाता है.
Photo: Mahindra.com
SUV में पहले की तरह हेडलैंप हाउसिंग और LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स मिलती हैं. वहीं, रेड बॉडी के साथ ब्लैक ORVMs इसे स्पोर्टी लुक देते हैं.
Photo: Mahindra.com
टीजर में पैनोरमिक सनरूफ की झलक भी दिखाई गई है. इससे उम्मीद है कि, CNG वर्जन में भी कंपनी अच्छे फीचर्स दे सकती है.
Photo: Mahindra.com
महिंद्रा XUV 3XO 1.2-लीटर के दो पेट्रोल इंजन के साथ आती है. जिसमें मल्टी-पॉइंट फ्यूल इंजेक्शन (MPFI) और डायरेक्ट इंजेक्शन तकनीक वाला इंजन शामिल है.
Photo: Mahindra.com
ऐसे में CNG वेरिएंट को कम पावर वाले MPFI टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है. इससे SUV की कीमत को कम रखने में मदद मिलेगी.
Photo: Mahindra.com
ये SUV फिलहाल 7.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आती है. आमतौर पर सीएनजी वेरिएंट अपने पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले तकरीबन 70 हजार से 1 लाख रुपये तक महंगे होते हैं.
Photo: Mahindra.com
तो ऐसे में यदि बेस वेरिएंट में CNG ऑप्शन मिलता है तो इसकी शुरुआती कीमत तकरीबन 8.50 लाख रुपये हो सकती है.
Photo: Mahindra.com
कम्पटीटर्स की बात करें तो Tata Nexon CNG की कीमत 8.35 लाख रुपये और Maruti Brezza CNG की कीमत 9.40 रुपये से शुरू होती है.
Photo: Marutisuzuki.com
वहीं नेक्सन सीएनजी को लेकर 18 किमी/किग्रा और ब्रेजा सीएनजी को लेकर 26 किमी/किग्रा तक का दावा किया जाता है.
Photo: Marutisuzuki.com