scorecardresearch
 

Mahindra XUV 3XO CNG: महिंद्रा का धमाका, लॉन्च की पहली CNG कार, कीमत है इतनी

Mahindra XUV 3XO CNG देश की सबसे पावरफुल सीएनजी कार है. इस एसयूवी में कंपनी ने डुअल-सिलिंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसमें दो अलग-अलग छोटे CNG टैंक मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि, ये सीएनजी एसयूवी 24.70 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी.

Advertisement
X
Mahindra XUV 3XO CNG का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन सीएनजी से है. Photo: ITG
Mahindra XUV 3XO CNG का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन सीएनजी से है. Photo: ITG

Mahindra XUV 3XO CNG Price: महिंद्रा ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी पहली CNG कार को पेश कर दिया है. कंपनी ने आज घरेलू बाजार में अपनी नई 'Mahindra XUV 3XO CNG' को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किया है. इस नई कार को कंपनी ने 'XUV 3XO ZNG' नाम दिया है. जी हां... आपने सही पढ़ा है, कंपनी इसे CNG नहीं बल्कि ZNG नाम के साथ पेश कर रही है.

इस नई कार के साथ ही महिंद्रा पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में एक नया अध्याय लिखने की तैयारी में है. बीते कुछ समय से देश में सीएनजी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी और यही कारण है कि महिंद्रा ने पेट्रोल, डीजल और ईवी के बाद इस सेगमेंट में एंट्री की है. आकर्षक लुक, डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स से लैस इस सीएनजी एसयूवी की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. 

कैसी है XUV 3XO ZNG?

कंपनी ने इस SUV को चार वेरिएंट में पेश किया है. लुक और डिजाइन में ये अपने पेट्रोल मॉडल जैसी ही है. लेकिन कंपनी ने एक्सीटीयर में थोड़े बहुत बदलाव किए हैं. जैसे कार के पिछले हिस्से में आपको CNG की बैजिंग मिलती है. 

महिंद्रा की ये सीएनजी कार देश की सबसे पावरफुल सीएनजी कार है. इसमें 1.2-लीटर TCMPFi टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 110 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, यह SUV CNG पर 24.70 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी. वहीं पिक-अप के मामले में भी यह एसयूवी काफी शानदार है. कंपनी का दावा है कि, यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 11.8 सेकंड में पकड़ सकती है.

Advertisement

डुअल सिलेंडर और बूट स्पेस

Tata Nexon iCNG की तरह Mahindra XUV 3XO ZNG में भी दो छोटे सिलेंडर दिए गए हैं. इन्हें बूट फ्लोर के नीचे लगाया गया है और मेटल स्ट्रैप से मजबूती से बांधा गया है. इस अरेंजमेंट के कारण यूजर को बूट स्पेस से समझौता नहीं करना पड़ेगा. जैसा कि आमतौर पर सीएनजी कारों के साथ होता है, क्योंकि बड़े सिलेंडर के साथ पीछे डिग्गी में सामान रखने की जगह ही नहीं बचती.

लेकिन महिंद्रा की इस CNG एसयूवी के साथ ऐसा नहीं है. कंपनी के मुताबिक, इसमें 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. SUV का स्पेयर व्हील बॉडी के नीचे लगाया गया है, जिससे बूट के भीतर एक्स्ट्रा जगह बचाने में मदद मिलती है. कंपनी का दावा है कि, इसमें इस्तेमाल किया गया CNG सिलेंडर पूरी तरह सेफ है.

वेरिएंट  एक्स-शोरूम कीमत
XUV 3XO CNG MX Edge 9.99 लाख रुपये
XUV 3XO CNG RevX Edge (O)  10.79 लाख रुपये
XUV 3XO CNG AX5 11.19 लाख रुपये
XUV 3XO CNG RevX A  12.27 लाख रुपये

मिलते हैं ये फीचर्स

इसमें 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अलावा SUV में 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन और रियर वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Advertisement

इसमें ड्राइवर को नॉर्मल, कम्फर्ट और स्पोर्ट सहित कुल तीन स्टीयरिंग मोड भी मिलते हैं. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, लेदरेट सीटें, Dolby Atmos साउंड सिस्टम, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और आगे व पीछे आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. आगे की सीटों के लिए हाइट-एडजस्टेबल सीट बेल्ट की सुविधा भी मिलती है.

इंडिपेंडेंट सस्पेंशन

XUV 3XO CNG में आगे इंडिपेंडेंट सस्पेंशन और पीछे सेमी-इंडिपेंडेंट सस्पेंशन दिया गया है. आगे और पीछे दोनों तरफ MTV CL डैम्पर्स मिलते हैं, जबकि फ्रंट में सॉलिड एंटी-रोल बार दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इस सेटअप को इस तरह तैयार किया गया है कि खराब सड़कों पर सफर के दौरान आराम मिले और तेज रफ्तार पर SUV की हैंडलिंग भी बेहतर बनी रहे.

बाजार में इस एसयूवी का मुकाबला टाटा नेक्सन सीएनजी, मारुति ब्रेजा सीएनजी और हुंडई एक्स्टर सीएनजी जैसी कारों से है. टाटा नेक्सन सीएनजी की शुरुआती कीमत 8.35 लाख रुपये, मारुति ब्रेजा सीएनजी की शुरुआती कीमत 9.40 लाख रुपये और हुंडई एक्स्टर सीएनजी की शुरुआती कीमत तकरीबन 7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement