24KM का माइलेज, जबरदस्त सेफ्टी... आ रही है नई TATA SUV

26 Aug 2026

By: Aajtak Auto

आ रही नई कॉम्पैक्ट SUV

टाटा मोटर्स इन दिनों एक एसयूवी की टेस्टिंग कर रहा है. कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी को अगले साल लॉन्च कर सकती है, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगी. 

Photo: tatamotors.com

2017 में हुई थी लॉन्च

हम बात कर रहे हैं टाटा मोटर्स की पॉपुलर एसयूवी नेक्सन (Nexon) की, जो पहली बार 2017 में लॉन्च हुई थी.

Photo: tatamotors.com

मिल चुके हैं दो अपडेट्स

2017 में लॉन्च हुई इस कार को कंपनी 2020 और 2023 में दो बड़े अपडेट्स दे चुकी है. 2027 में इसका नेक्स्ट जनरेशन लॉन्च होने वाला है. 

Photo: tatamotors.com

चल रही है टेस्टिंग 

कंपनी पिछले कुछ दिनों से इस कार को टेस्ट कर रही है. हैवी कैमोफ्लॉज से ढकी ये कार भारत की सड़कों पर दौड़ रही है. 

Photo: tatamotors.com

डिजाइन में होगा बदलाव 

टाटा अपनी कारों के फेसलिफ्ट में ही डिजाइन इतना बदल देती है, वो नेक्स्ट जनरेशन लगने लगती है. ऐसे में नेक्सन सेकंड जनरेशन में कई अपडेट्स देखने को मिलेंगे. 

Photo: tatamotors.com

बदल जाएगा बहुत कुछ 

कार के डिजाइन की बात करें, तो नई नेक्सन में हमें रिडिजाइन सी-पिलर, नई रियर विंडो, नया टेलगेट , बड़ा स्पॉयलर और नया रियर बंपर मिल सकता है. 

Photo: tatamotors.com

रूफ का डिजाइन बदलेगा

नेक्सन के रूफ डिजाइन में भी बदलाव मिलेगा. कार में फ्लैट रूफ दिया जा सकता है, जिससे रियर पैसेंजर को बेहतर हेडरूम मिलेगा. 

Photo: tatamotors.com

ए-पिलर भी होगा चेंज 

इसके अलावा कार का ए-पिलर भी रिडाजइन्ड मिलेगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये कार टाटा के एक्स1 प्लेटफॉर्म का मॉडिफाइड वर्जन होगा. 

Photo: tatamotors.com

कई इंजन ऑप्शन आते हैं

फिलहाल ये कार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी अवतार में आती है. टाटा मोटर्स नई नेक्सन के साथ फ्लेक्स प्यूल का विकल्प भी दे सकती है. 

Photo: tatamotors.com

बेहतर सेफ्टी और माइलेज 

मौजूदा टाटा नेक्सन डीजल में 24KM का क्लेम्ड माइलेज ऑफर करती है. आने वाली नेक्सन में हमें बेहतर माइलेज और सेफ्टी देखने को मिल सकती है.

Video: tatamotors.com

Read Next